ब्रेकिंग
Bihar MLC Election: पटना शिक्षक क्षेत्र में बड़ा उलटफेर, BJP विधान पार्षद नवल यादव हारे, RJD के डॉ संजीव जीते✦Bihar MLC Election Counting: रात के दो बजे काउंटिंग सेंटर पहुंच गये नीरज कुमार, मतगणना ने ले लिया यू-टर्न✦पटना स्नातक सीट पर तीसरे राउंड में भी बदला समीकरण, तेजस्वी के उम्मीदवार को बढ़त; नीरज और पिछड़े✦पटना शिक्षक निर्वाचन क्षेत्र के नतीजों में देरी पर उठे सवाल, चुनाव आयोग से RJD ने मांगा जवाब ✦ बिहार के 6 विश्वविद्यालयों में नीतिगत फैसलों पर रोक, नियुक्ति और तबादले के लिए राज्यपाल से लेनी होगी अनुमति✦Bihar MLC Election: पटना शिक्षक क्षेत्र में बड़ा उलटफेर, BJP विधान पार्षद नवल यादव हारे, RJD के डॉ संजीव जीते✦Bihar MLC Election Counting: रात के दो बजे काउंटिंग सेंटर पहुंच गये नीरज कुमार, मतगणना ने ले लिया यू-टर्न✦पटना स्नातक सीट पर तीसरे राउंड में भी बदला समीकरण, तेजस्वी के उम्मीदवार को बढ़त; नीरज और पिछड़े✦पटना शिक्षक निर्वाचन क्षेत्र के नतीजों में देरी पर उठे सवाल, चुनाव आयोग से RJD ने मांगा जवाब ✦ बिहार के 6 विश्वविद्यालयों में नीतिगत फैसलों पर रोक, नियुक्ति और तबादले के लिए राज्यपाल से लेनी होगी अनुमति

3 धुर जमीन के लिए दो पक्षों के बीच जमकर मारपीट, शादी का घर बन गया रणक्षेत्र, दूल्हे की हालत गंभीर

DARBHANGA: दरभंगा में भूमि विवाद को लेकर शादी के घर में जमकर मारपीट हुई। मारपीट का LIVE वीडियो अब सामने आया है। जो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। हिंसक झड़प में आधा दर्जन लोग

3 धुर जमीन के लिए दो पक्षों के बीच जमकर मारपीट, शादी का घर बन गया रणक्षेत्र, दूल्हे की हालत गंभीर
Jitendra Vidyarthi
3 मिनट

DARBHANGA: दरभंगा में भूमि विवाद को लेकर शादी के घर में जमकर मारपीट हुई। मारपीट का LIVE वीडियो अब सामने आया है। जो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। हिंसक झड़प में आधा दर्जन लोग  घायल हो गये हैं। 3 दिन बाद बनने वाले दूल्हे की हालत गंभीर बतायी जा रही है।


 घटना विश्वविद्यालय थाना क्षेत्र के कादिराबाद मुहल्ले की है जहां मात्र तीन धुर जमीन के विवाद को लेकर जमकर मारपीट हुई। शादी का घर रणक्षेत्र में तब्दिल हो गया। इसमें दोनों पक्षों के करीब आधे दर्जन लोग घायल हो गए हैं। सभी घायलों को इलाज के लिए डीएमसीएच में भर्ती कराया गया है। 


इस मारपीट की घटना में घायल मासूम अहमद के बेटे की शादी तीन दिन बाद होनी थी। उसकी स्थिति गंभीर बताई जा रही है। उसको शहर के निजी नर्सिंग होम में भर्ती कराया गया है। वही जमीनी विवाद में हुए में एक-दूसरे पर कैसे जानलेवा हमला कर रहे है। इस मारपीट के LIVE वीडियो से साफ समझा जा सकता है।


वही जख्मी मासूम अहमद ने बताया कि उनके पुत्र मो. शाकिर की शादी तीन बाद 23 जुलाई को होनी है। इसकी तैयारी जोर शोर से चल रही थी। इसी क्रम में उन्होंने अपने भतीजे को घर के सामने की जगह खाली करने को कहा। इस बात को लेकर दोनों पक्षो के बीच बहस होने लगी ओर देखते हो देखते लाठी डंडे ओर धारदार हथियार से हमलोगों पर हमला कर दिया गया। इस मारपीट की घटना में दूल्हे मो. शाकिर सबसे ज्यादा गंभीर रूप से घायल है। उसे निजी अस्पताल में भर्ती करवाया गया है। जहां उसका इलाज चल रहा है। अन्य लाज DMCH में किया जा रहा है।


वहीं, विश्वविद्यालय थानाध्यक्ष मदन प्रसाद ने बताया की दो पक्षों के बीच मारपीट की घटना घटी है। सूचना मिलने के बाद गस्ती कर रही गाड़ी मौके पर पहुंचकर सभी घायल को इलाज के लिए डीएमसीएच में भर्ती कराया है। वही मदन प्रसाद ने बताया कि अभी तक किसी पक्ष की तरफ से किसी तरह की शिकायत नहीं की गयी है। शिकायत किये जाने या आवेदन देने के बाद ही आगे की कार्रवाई पुलिस करेगी। राम