ब्रेकिंग
धान खरीद में अनियमितता को लेकर EOU की जांच तेज, प्रशासनिक महकमे में मचा हड़कंपहोम्योपैथिक क्लिनिक की आड़ में चल रहा था अवैध स्प्रिट का काला खेल, उत्पाद विभाग संचालक को किया गिरफ्तारखराब सड़क-पुल पर ठेकेदारों की खैर नहीं, 82 अधिकारियों की टीम करेगी जांचKISHANGANJ: ठाकुरगंज में भ्रष्टाचार का बड़ा खुलासा: 4.04 लाख की निकासी पर घमासान, कागजों पर बनी सड़क, जमीन पर गायबकलंक कथा: भ्रष्ट DSP ने महिला मित्र के नाम पर 2025 में सिलीगुड़ी में खरीदा मकान, EOU ने आज ली तलाशी.....धान खरीद में अनियमितता को लेकर EOU की जांच तेज, प्रशासनिक महकमे में मचा हड़कंपहोम्योपैथिक क्लिनिक की आड़ में चल रहा था अवैध स्प्रिट का काला खेल, उत्पाद विभाग संचालक को किया गिरफ्तारखराब सड़क-पुल पर ठेकेदारों की खैर नहीं, 82 अधिकारियों की टीम करेगी जांचKISHANGANJ: ठाकुरगंज में भ्रष्टाचार का बड़ा खुलासा: 4.04 लाख की निकासी पर घमासान, कागजों पर बनी सड़क, जमीन पर गायबकलंक कथा: भ्रष्ट DSP ने महिला मित्र के नाम पर 2025 में सिलीगुड़ी में खरीदा मकान, EOU ने आज ली तलाशी.....

3 बच्चों की मां को 18 साल के युवक के साथ लोगों ने जंगल से पकड़ा, घंटों चला हाई वोल्टेज ड्रामा, महिला का पति विदेश में करता है नौकरी

GOPALGANJ: कहते हैं प्यार अंधा होता है जब यह किसी को होता है तो उसे कुछ भी नहीं दिखाई देता है वो तो बस अपनी जिद पर अड़ा रहता है। ऐसा ही प्यार तीन बच्चों की मां को 18 साल के यु

3 बच्चों की मां को 18 साल के युवक के साथ लोगों ने जंगल से पकड़ा, घंटों चला हाई वोल्टेज ड्रामा, महिला का पति विदेश में करता है नौकरी
Jitendra Vidyarthi
2 मिनट

GOPALGANJ: कहते हैं प्यार अंधा होता है जब यह किसी को होता है तो उसे कुछ भी नहीं दिखाई देता है वो तो बस अपनी जिद पर अड़ा रहता है। ऐसा ही प्यार तीन बच्चों की मां को 18 साल के युवक से हुआ। महिला का पति विदेश में रहकर नौकरी करता है और इधर पत्नी एक युवक से प्यार कर बैठी।


 महिला को प्रेमी के साथ एक जंगल से लोगों ने रंगेहाथ पकड़ा जिसके बाद खूब हाईवोल्टेज ड्रामा हुआ। मामला गोपालगंज के उचकागांव थानाक्षेत्र के झीरवा गांव का है जहां 18 साल के युवक के साथ मीरगंज की एक महिला का प्रेम प्रसंग चल रहा था। महिला तीन बच्चों की मां है इसके बावजूद वह अपने प्रेमी के से चोरी छिपे मिलती थी। 


महिला को थावे जंगल से लोगों ने पकड़ लिया और पुलिस को इसकी सूचना दी। मौके पर पहुंची पुलिस के सामने महिला के ससुराल वाले उक्त युवक से शादी कराने की बात करने लगे। जिसे लेकर घंटो हाई वोल्टेज ड्रामा हुआ। 


इस दौरान युवक के परिजन भी पहुंच गये और कहने लगे कि उनके बेटे की उम्र अभी शादी करने की नहीं है लेकिन महिला के ससुरालवाले जबरन शादी का दबाव बना रहे थे। इस दौरान खूब हंगामा हुआ। मौके पर मौजूद पुलिस कर्मियों ने काफी मशक्कत के बाद दोनों परिवार को शांत कराया। सभी को लेकर पुलिस थाने पहुंची और आगे की कार्रवाई में जुट गई। 


इस खबर के बारे में

रिपोर्टर / लेखक

Jitendra Vidyarthi

FirstBihar न्यूज़ डेस्क

संबंधित खबरें