ब्रेकिंग
कलंक कथा: भ्रष्ट DSP ने महिला मित्र के नाम पर 2025 में सिलीगुड़ी में खरीदा मकान, EOU ने आज ली तलाशी.....तेज प्रताप का बड़ा बयान: बिहार में फेल है शराबबंदी, इसलिए इस्तीफा देकर नीतीश कुमार जा रहे दिल्ली Bihar Bhumi: बिहार में टोपोलैंड का भी होगा सर्वेक्षण, डिप्टी सीएम विजय सिन्हा ने बुलाई अहम बैठक; जिलों से मांगी रिपोर्टबिहार के एक 'थानेदार' को 3 सजा की सजा...25 हजार का जुर्माना, 6 हजार रू घूस लेते निगरानी ब्यूरो ने किया था गिरफ्तार पटना में एक और 'फ्लाईओवर'...पटना सिटी तक का सफर होगा आसान, बदलेगा राजधानी का ट्रैफिक सिस्टमकलंक कथा: भ्रष्ट DSP ने महिला मित्र के नाम पर 2025 में सिलीगुड़ी में खरीदा मकान, EOU ने आज ली तलाशी.....तेज प्रताप का बड़ा बयान: बिहार में फेल है शराबबंदी, इसलिए इस्तीफा देकर नीतीश कुमार जा रहे दिल्ली Bihar Bhumi: बिहार में टोपोलैंड का भी होगा सर्वेक्षण, डिप्टी सीएम विजय सिन्हा ने बुलाई अहम बैठक; जिलों से मांगी रिपोर्टबिहार के एक 'थानेदार' को 3 सजा की सजा...25 हजार का जुर्माना, 6 हजार रू घूस लेते निगरानी ब्यूरो ने किया था गिरफ्तार पटना में एक और 'फ्लाईओवर'...पटना सिटी तक का सफर होगा आसान, बदलेगा राजधानी का ट्रैफिक सिस्टम

3 बच्चों की मां और प्रेमी को मिली सजा, दरवाजे पर बैठे ससुर के सामने ही घर में घुसा था शख्स, फिर क्या हुआ जानिए..

BETTIAH: तीन बच्चों की मां को रात में अपने प्रेमी को घर में बुलाना काफी महंगा पड़ गया। घर के दरवाजे पर बैठे ससुर की नजर उसके प्रेमी पर गई जिसके बाद ससुर ने गांव वालों को इकट्

3 बच्चों की मां और प्रेमी को मिली सजा, दरवाजे पर बैठे ससुर के सामने ही घर में घुसा था शख्स, फिर क्या हुआ जानिए..
Jitendra Vidyarthi
3 मिनट

BETTIAH:  तीन बच्चों की मां को रात में अपने प्रेमी को घर में बुलाना काफी महंगा पड़ गया। घर के दरवाजे पर बैठे ससुर की नजर उसके प्रेमी पर गई जिसके बाद ससुर ने गांव वालों को इकट्ठा किया और उन्हें पूरी घटना की जानकारी दी। फिर क्या था गांव वाले मौके पर पहुंचे तब घर का दरवाजा खोला गया। दोनों को आपत्तिजनक स्थिति में देख गांव वाले गुस्सा हो गये। 


दोनों को कमरे से बाहर निकाला और जमकर धुनाई कर दी। साथ ही महिला का बाल भी काट दिया। इस दौरान मौके पर अफरा-तफरी मच गयी। घटना मझौलिया थाना क्षेत्र के चौकटिया गांव का है जहां ग्रामीणों ने महिला और उसके प्रेमी मोहम्मद शाहिद मियां की जमकर पिटाई कर दी और महिला का बाल भी काट दिया। घटना की सूचना मिलते ही मझौलिया थाना पुलिस मौके पर पहुंची। दोनों को थाना लाया गया। महिला के ससुर अनुराग महतो ने इस मामले में थाने में एक आवेदन दिया है। आवेदन में लिखा गया है कि सोमवार की रात वह अपने दरवाजे पर बैठे हुए थे। इसी दौरान करीब 9 बजे के आसपास एक व्यक्ति बहू के घर में घुस गया और दरवाजा बंद कर लिया। 


यह देख उन्होंने आसपास के लोगों को बुलाया और धक्का देकर दरवाजा खोला तो दोनों को आपत्तिजनक स्थिति में मिले। दोनों को इस हालत में देख ग्रामीण गुस्से में आ गए। उन्होंने दोनों की धुनाई कर दी। महिला के घर में घुसे प्रेमी की पहचान जौकटिया चौक के मोहम्मद शाहिद मियां के रूप में की गई है। दोनों अलग-अलग समुदाय से आते हैं। महिला तीन बच्चों की मां है। महिला का पति बच्चा लाल महतो जम्मू में रहकर मजदूरी का काम करता है। पति के बाहर रहने के कारण वह अक्सर अपने प्रेमी से मिला करती थी। लेकिन, सोमवार की रात यह मुलाकात महंगी पड़ी गई। लोगों ने दोनों की जमकर पिटाई कर दी। पिटाई के बाद दोनों को पुलिस के हवाले कर दिया। फिलहाल पुलिस पूछताछ कर आगे की कार्रवाई में जुटी है। 


टैग्स
इस खबर के बारे में

रिपोर्टर / लेखक

Jitendra Vidyarthi

FirstBihar न्यूज़ डेस्क

संबंधित खबरें