ब्रेकिंग
Ashok Dham Stamped : 8 मौतों के बाद खुली प्रशासन की आंख! अब अशोक धाम में CCTV, बैरिकेडिंग और ‘एक ट्रेन’ का ज्ञानBihar News : बिहार के गांवों में अब खुलेगी मोबाइल नेटवर्क की पोल! डाक सेवक बताएंगे Airtel-Jio में किसका सिग्नल कितना दमदारबिहार में Student Credit Card लेने वालों के लिए बड़ी खबर! सरकार ने कॉलेजों पर कसा शिकंजा, अब होगी जमीनी जांचBihar weather : बिहार में फिर बदलेगा मौसम का मिजाज! 27 अगस्त तक बारिश का अलर्ट, पटना समेत इन इलाकों में बरसेंगे बादलबख्तियारपुर में शिवचर्चा की आरती के दौरान घर में लगी आग, तीन लोगों की दर्दनाक मौतAshok Dham Stamped : 8 मौतों के बाद खुली प्रशासन की आंख! अब अशोक धाम में CCTV, बैरिकेडिंग और ‘एक ट्रेन’ का ज्ञानBihar News : बिहार के गांवों में अब खुलेगी मोबाइल नेटवर्क की पोल! डाक सेवक बताएंगे Airtel-Jio में किसका सिग्नल कितना दमदारबिहार में Student Credit Card लेने वालों के लिए बड़ी खबर! सरकार ने कॉलेजों पर कसा शिकंजा, अब होगी जमीनी जांचBihar weather : बिहार में फिर बदलेगा मौसम का मिजाज! 27 अगस्त तक बारिश का अलर्ट, पटना समेत इन इलाकों में बरसेंगे बादलबख्तियारपुर में शिवचर्चा की आरती के दौरान घर में लगी आग, तीन लोगों की दर्दनाक मौत

24 लाख के इनामी कुख्यात नक्सली जेट्टी को सुरक्षाबलों ने दबोचा, 35 से ज्यादा हिंसा की वारदातों में था शामिल

DESK: 35 से नक्सली हिंसा की वारदात में शामिल 24 लाख के इनामी कुख्यात नक्सली जेट्टी को आखिरकार सुरक्षाबलों ने गिरफ्तार कर लिया। इस कुख्यात नक्सली की गिरफ्तारी तब हुई जब उसे इलाज के

24 लाख के इनामी कुख्यात नक्सली जेट्टी को सुरक्षाबलों ने दबोचा, 35 से ज्यादा हिंसा की वारदातों में था शामिल
Jitendra Vidyarthi
2 मिनट

DESK: 35 से नक्सली हिंसा की वारदात में शामिल 24 लाख के इनामी कुख्यात नक्सली जेट्टी को आखिरकार सुरक्षाबलों ने गिरफ्तार कर लिया। इस कुख्यात नक्सली की गिरफ्तारी तब हुई जब उसे इलाज के लिए दूसरे अस्पताल में शिफ्ट किया जा रहा था। छत्तीसगढ़ के बीजापुर में सुरक्षाबलों ने उसे अरेस्ट कर लिया। 


35 वर्षीय सोनू मुंशी जेट्टी उर्फ विकास को भैरमगढ़ थाना क्षेत्र के भटपल्ली गांव के पास एक जंगल से सुरक्षा बलों ने दबोच लिया। गिरफ्तार नक्सली के पास से 80 हजार कैश, नक्सली साहित्य, नक्सली वर्दी, पर्चा, नोटबुक और दवाईयां बरामद की गयी है। 


बताया जाता है कि जेट्टी प्रतिबंधित संगठन कम्युनिटी पार्टी ऑफ इंडिया (माओवादी) के अहेरी दलम डिवीजनल कमेटी सदस्य के रूप में काम कर रहा था। गिरफ्तार नक्सली जेट्टी पर महाराष्ट्र में 16 लाख और छत्तीसगढ़ में 8 लाख रुपये का ईनाम घोषित था। लंबे समय से इसकी तलाश में पुलिस लगी हुई थी। जेट्टी छत्तीसगढ़, महाराष्ट्र और तेलंगाना में 35 से अधिक नक्सली हिंसा की वारदातों में शामिल था। कोर्ट में पेशी के बाद उसे जेल भेजा गया है।