ब्रेकिंग
युवक की मौत मामले में हाथी ‘विजयलक्ष्मी’ को मिली जमानत, महावत और मालिक अब भी जेल में बंटी यादव हत्याकांड: तेजस्वी यादव ने परिवार को 5 लाख का चेक दिया, बच्चों की पढ़ाई और नौकरी में मदद का ऐलानमुजफ्फरपुर के पूर्व मेयर समीर कुमार डबल मर्डर केस में बड़ा फैसला, साक्ष्य के अभाव में 6 आरोपी बरीबिहार में शराबबंदी का हाल देखिये, दरभंगा में करोड़ों की विदेशी शराब जब्त ‘ढह गया है एजुकेशन सिस्टम’, झारखंड के JPSC-JSSC छात्र आंदोलन पर राहुल गांधी का बड़ा बयानयुवक की मौत मामले में हाथी ‘विजयलक्ष्मी’ को मिली जमानत, महावत और मालिक अब भी जेल में बंटी यादव हत्याकांड: तेजस्वी यादव ने परिवार को 5 लाख का चेक दिया, बच्चों की पढ़ाई और नौकरी में मदद का ऐलानमुजफ्फरपुर के पूर्व मेयर समीर कुमार डबल मर्डर केस में बड़ा फैसला, साक्ष्य के अभाव में 6 आरोपी बरीबिहार में शराबबंदी का हाल देखिये, दरभंगा में करोड़ों की विदेशी शराब जब्त ‘ढह गया है एजुकेशन सिस्टम’, झारखंड के JPSC-JSSC छात्र आंदोलन पर राहुल गांधी का बड़ा बयान

2 हार्डकोर नक्सली गिरफ्तार, थाना, CRPF कैम्प पर हमला समेत कई मामलों में पुलिस को थी इनकी तलाश

AURANGABAD: अति नक्सल प्रभावित औरंगाबाद जिले में नक्सलियों के खिलाफ चलाये जा रहे अभियान में सीआरपीएफ एवं जिला पुलिस की संयुक्त टीम ने दो अलग-अलग जगहों से दो हार्डकोर नक्सलियों

2 हार्डकोर नक्सली गिरफ्तार, थाना, CRPF कैम्प पर हमला समेत कई मामलों में पुलिस को थी इनकी तलाश
Jitendra Vidyarthi
1 मिनट

AURANGABAD: अति नक्सल प्रभावित औरंगाबाद जिले में नक्सलियों के खिलाफ चलाये जा रहे अभियान में सीआरपीएफ एवं जिला पुलिस की संयुक्त टीम ने दो अलग-अलग जगहों से दो हार्डकोर नक्सलियों को गिरफ्तार किया है।


गिरफ्तार नक्सलियो में  मदनपुर थाना के कोईलवां निवासी रामजी भुईयां और गोह थाना के अंकुरी निवासी फुलेंद्र साव शामिल है। दोनों पर मदनपुर एवं गोह थाना में कई मामले दर्ज हैं।


रामजी भुईयां वर्ष 2014 में  मदनपुर थाना और सीआरपीएफ कैम्प पर हुए हमला समेत आधा दर्जन नक्सली कांडों में वांछित था जबकि फुलेंद्र पर सड़क निर्माण कार्य में ठेकेदार से लेवी मांगने, हत्या तथा खुदवां और हसपुरा थाना क्षेत्र में लेवी वसूली के लिए पर्चे फेंकने का आरोप है। उस पर गोह, हसपुरा एवं खुदवां थाने में मामले दर्ज है। दोनों की पुलिस सरगर्मी से तलाश कर रही थी और आखिरकार पुलिस को इसमें सफलता मिल ही गयी।      


रिपोर्टिंग
A

रिपोर्टर

AKASH KUMAR

FirstBihar संवाददाता