ब्रेकिंग
‘द वन: फोर्स ऑफ द फॉरेस्ट’ के प्रमोशन के लिए पटना पहुंचे सिद्धार्थ मल्होत्रा-तमन्ना भाटिया, CM सम्राट चौधरी से की मुलाकातनिजी क्लीनिक की बड़ी लापरवाही: गर्भ में मृत बच्चे को बाहर निकालने के दौरान महिला की मौत, परिजनों ने किया हंगामाबेतिया राज की 6 एकड़ जमीन की हेराफेरी: रजिस्टर-2 में फर्जीवाड़ा कर बना डाली फर्जी जमाबंदी, अब जांच का आदेशबिहार में बाढ़ के बीच मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने दान किया एक महीने का वेतन, राहत कोष में दिए 2.70 लाखबोर्ड पर लिखा था मसाज पार्लर, अंदर चल रहा था गंदा खेल, पुलिस ने मारा छापा... संचालिका समेत 6 महिलाएं हिरासत में‘द वन: फोर्स ऑफ द फॉरेस्ट’ के प्रमोशन के लिए पटना पहुंचे सिद्धार्थ मल्होत्रा-तमन्ना भाटिया, CM सम्राट चौधरी से की मुलाकातनिजी क्लीनिक की बड़ी लापरवाही: गर्भ में मृत बच्चे को बाहर निकालने के दौरान महिला की मौत, परिजनों ने किया हंगामाबेतिया राज की 6 एकड़ जमीन की हेराफेरी: रजिस्टर-2 में फर्जीवाड़ा कर बना डाली फर्जी जमाबंदी, अब जांच का आदेशबिहार में बाढ़ के बीच मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने दान किया एक महीने का वेतन, राहत कोष में दिए 2.70 लाखबोर्ड पर लिखा था मसाज पार्लर, अंदर चल रहा था गंदा खेल, पुलिस ने मारा छापा... संचालिका समेत 6 महिलाएं हिरासत में

2.70 करोड़ रुपये गबन का खुलासा, 3 आरोपी गिरफ्तार

SAMASTIPUR: समस्तीपुर पुलिस को बड़ी सफलता हाथ लगी है। पुलिस ने एटीएम में पैसा जमा करने वाली कंपनी पर 2 करोड़ 70 लाख रुपये गबन का खुलासा किया है। इस मामले मे एटीएम कैश मैनेजमेंट

2.70 करोड़ रुपये गबन का खुलासा, 3 आरोपी गिरफ्तार
Jitendra Vidyarthi
2 मिनट

SAMASTIPUR: समस्तीपुर पुलिस को बड़ी सफलता हाथ लगी है। पुलिस ने एटीएम में पैसा जमा करने वाली कंपनी पर 2 करोड़ 70 लाख रुपये गबन का खुलासा किया है। इस मामले मे एटीएम कैश मैनेजमेंट की बेगूसराय शाखा प्रबंधक राजेश कुमार द्वारा समस्तीपुर नगर थाना में कुछ दिन पहले ही मामला दर्ज कराया था। जिसके बाद नगर पुलिस ने जांच के बाद इस मामले में 3 आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया। गिरफ्तार आरोपियों के पास से 3.37 लाख कैश, सोने की चेन, अंगूठी, सोने की कंगन, 11 ATM कार्ड, 9 बैंको का चेक बुक और  2 मोबाइल बरामद किया है। पुलिस ने बताया कि मामले का उद्भेदन होने के बाद मास्टरमाइंड फरार हो गया था। जिसकी हैदराबाद एयरपोर्ट पर होने की सूचना के बाद गिरफ्तार किया गया। उसी की निशानदेही के आधार पर दो अन्य आरोपियों की भी गिरफ्तारी हुई। 


सदर डीएसपी ने बताया कि आउटसाेर्सिंग कम्पनी द्वारा शहर के विभिन्न बैंकों के ATM में कैश जमा कराया जाता था। इस दौरान कर्मचारियों को एटीएम में कैश जमा करने के लिए 15 लाख रुपए मिलते थे। कर्मचारी एटीएम में सिर्फ 5 लाख रुपए ही डालते थे और बचे 10 लाख रुपए अपने पास रख लेते थे। और इसी रकम को वे सूद पर लगाते थे। इन कर्मचारियों द्वारा यह गोरखधंधा करीब 6 महीने से चल रहा था। आउटसोर्सिंग कंपनी की 6 महीने की ऑडिट में मामला उजागर हुआ। हालांकि इस मामले की जांच आगे भी जारी रहेगी। इस बात की जानकारी डीएसपी प्रीतिश कुमार ने दी। आखिर इतने बड़े पैमाने पर किस तरह से गबन किया गया। इसमें कंपनी और बैंक के वरीय अधिकारियों की भी संलिप्तता से इनकार नहीं किया जा सकता।

रिपोर्टिंग
R

रिपोर्टर

Ramesh Rai

FirstBihar संवाददाता