ब्रेकिंग
गर्ल्स हॉस्टल में 'चोटी कटवा' का आतंक! 13 छात्राओं के बाल काटे, रात में सोने से डर रहीं लड़कियां✦Bihar News : पालीगंज CO के खिलाफ होगा एक्शन, BLT के आदेश को भी रद्दी की टोकरी में डाल दिया था...✦पटना DTO-NIC का खेल ! 1.24 लाख का ई-चालान पेंडिंग...फिर भी गाड़ी का NOC दिया, परिवहन विभाग आया हरकत में, 2021 में हो चुका है कांड..✦दलित के कंधे पर बैठकर नदी पार करना राजद विधायक को पड़ गया भारी, संतुलन बिगड़ते ही पानी में गिरे धड़ाम से✦Bihar Education Department : बिहार के सरकारी स्कूलों में अब महिला शिक्षकों के साथ नहीं चलेगी मनमानी, CK अनिल ने जारी किए नए निर्देश✦गर्ल्स हॉस्टल में 'चोटी कटवा' का आतंक! 13 छात्राओं के बाल काटे, रात में सोने से डर रहीं लड़कियां✦Bihar News : पालीगंज CO के खिलाफ होगा एक्शन, BLT के आदेश को भी रद्दी की टोकरी में डाल दिया था...✦पटना DTO-NIC का खेल ! 1.24 लाख का ई-चालान पेंडिंग...फिर भी गाड़ी का NOC दिया, परिवहन विभाग आया हरकत में, 2021 में हो चुका है कांड..✦दलित के कंधे पर बैठकर नदी पार करना राजद विधायक को पड़ गया भारी, संतुलन बिगड़ते ही पानी में गिरे धड़ाम से✦Bihar Education Department : बिहार के सरकारी स्कूलों में अब महिला शिक्षकों के साथ नहीं चलेगी मनमानी, CK अनिल ने जारी किए नए निर्देश

142 कार्टन विदेशी शराब के साथ कंटेनर का ड्राइवर हुआ गिरफ्तार, हरियाणा से मंगवाई गई थी 25 लाख की शराब

DESK: बिहार में करीब 5 वर्षों से शराबबंदी कानून लागू है इसके बावजूद शराब माफिया अपनी आदतों से बाज नहीं आ रहे हैं। आए दिन शराब की खेप के साथ वे पकड़े जा रहे हैं। ताजा मामला सीव

142 कार्टन विदेशी शराब के साथ कंटेनर का ड्राइवर हुआ गिरफ्तार, हरियाणा से मंगवाई गई थी 25 लाख की शराब
Santosh Singh
2 मिनट

DESK: बिहार में करीब 5 वर्षों से शराबबंदी कानून लागू है इसके बावजूद शराब माफिया अपनी आदतों से बाज नहीं आ रहे हैं। आए दिन शराब की खेप के साथ वे पकड़े जा रहे हैं। ताजा मामला सीवान का है जहां होली पर्व को लेकर शराब की बड़ी खेप हरियाणा से मंगाई गई थी। जो सीवान के रास्ते छपरा ले जाई जा रही थी। तभी उत्पाद विभाग ने शराब तस्करों के मंसूबे पर पानी फेरते हुए 25 लाख की विदेशी शराब को जब्त कर लिया। गोरियाकोठी थाना क्षेत्र के सिसई गांव के पास कार्रवाई करते हुए पुलिस ने 142 कार्टन शराब के साथ कंटेनर को भी जब्त कर लिया साथ ही कंटेनर के ड्राइवर जीतेन्द्र सिंह को गिरफ्तार किया गया है जो हरियाणा का ही रहने वाला है। गिरफ्तार कंटेनर के ड्राइवर से पुलिस पूछताछ कर रही है जिसके बाद ही पता चल पाएगा कि हरियाणा से शराब मंगवाने वाला व्यक्ति कौन है और उसके पीछे किसका हाथ है।