ब्रेकिंग
पत्नी ने ही रची थी पति की हत्या की साजिश... भाई समेत 6 गिरफ्तार, ऐसे खुला पूरा राज✦इलाज के नाम पर हैवानियत, बीमार बच्चों को पैरो से पकड़कर ज़मीन पर पटकता रहा तांत्रिक... वीडियो देख कांप जाएगी रूह✦कानाफूसी: सचिवालय के 'साहेब' का वसूली गैंग! बॉडीगार्ड-रिश्तेदार से लेकर स्वधर्म वाले शख्स को दिया जिम्मा, सिफारिशी पोस्टिंग वाले निशाने पर...'लक्ष्मी' रिलीज करने का भारी दबाव✦‘तटबंध का पक्कीकरण नहीं हुआ तो अगला चुनाव नहीं लड़ूंगा’, बीजेपी विधायक ने कर दिया एलान✦UG Admission से चूके छात्रों को मिला एक और मौका! बिहार के कॉलेजों में स्पॉट एडमिशन शुरू, यह है आखिरी तारीख✦पत्नी ने ही रची थी पति की हत्या की साजिश... भाई समेत 6 गिरफ्तार, ऐसे खुला पूरा राज✦इलाज के नाम पर हैवानियत, बीमार बच्चों को पैरो से पकड़कर ज़मीन पर पटकता रहा तांत्रिक... वीडियो देख कांप जाएगी रूह✦कानाफूसी: सचिवालय के 'साहेब' का वसूली गैंग! बॉडीगार्ड-रिश्तेदार से लेकर स्वधर्म वाले शख्स को दिया जिम्मा, सिफारिशी पोस्टिंग वाले निशाने पर...'लक्ष्मी' रिलीज करने का भारी दबाव✦‘तटबंध का पक्कीकरण नहीं हुआ तो अगला चुनाव नहीं लड़ूंगा’, बीजेपी विधायक ने कर दिया एलान✦UG Admission से चूके छात्रों को मिला एक और मौका! बिहार के कॉलेजों में स्पॉट एडमिशन शुरू, यह है आखिरी तारीख

रांची में पेट्रोल पंप कर्मचारी से दिनदहाड़े 14 लाख की लूट, हथियारबंद बाइक सवार बदमाशों ने घटना को दिया अंजाम

RANCHI: बिहार के साथ-साथ पड़ोसी राज्य झारखंड में भी आपराधियों का मनोबल काफी बढ़ गया है। यही कारण है कि अपराधी एक के बाद एक अपराध की वारदातों को बेखौफ अंजाम दे रहे हैं। ताजा मामला र

रांची में पेट्रोल पंप कर्मचारी से दिनदहाड़े 14 लाख की लूट, हथियारबंद बाइक सवार बदमाशों ने घटना को दिया अंजाम
Jitendra Vidyarthi
2 मिनट

RANCHI: बिहार के साथ-साथ पड़ोसी राज्य झारखंड में भी आपराधियों का मनोबल काफी बढ़ गया है। यही कारण है कि अपराधी एक के बाद एक अपराध की वारदातों को बेखौफ अंजाम दे रहे हैं। ताजा मामला राजधानी रांची का है जहां दिनदहाड़े हथियारबंद अपराधियों ने रिलायंस पेट्रोल पंप के कर्मचारी  को निशाना बनाकर 14 लाख रूपये लूट लिया और मौके से हथियार चमकाते फरार हो गये। 


घटना गुरुवार की दोपहर रातू इलाके की है। लूट की वारदात से इलाके में हड़कंप मचा हुआ है। 14 लाख लूट की सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस पूरे मामले की छानबीन में जुटी है। घटना के संबंध में बताया जाता है कि रातू इलाके में बाइक सवार दो हथियाबंद अपराधियों ने रिलायंस पेट्रोप पंप के कर्मचारी को उस वक्त अपना शिकार बनाया।


 जब वो बैंक में 14 लाख रूपये कैश जमा करने जा रहा था। बैंक में पैसे जमा होने से पहले ही बदमाशों ने उसे लूट लिया और मौके से नौ दो ग्यारह हो गये। सूचना पर मौके पर पहुंची पुलिस पेट्रोल पंप कर्मी से पूछताछ कर रही है वही इलाक में लगे सीसीटीवी को खंगालने में जुटी है।