ब्रेकिंग
Bihar land: बिहार में जमीन की कीमत तय करने का नया नियम, हर तीन साल में होगा भूमि सर्वे, जानें क्या बदलेगाBihar News: नीट परीक्षा में नहीं होगी परेशानी, इन छात्रों को दवा-फल ले जाने की मिली अनुमति; इस समय तक पहुंचें सेंटरBihar News : 'बदनाम करने की धमकी और पैसों की मांग’… आधी रात तेज प्रताप यादव ने थाने में दर्ज करवाई शिकायत; जानिए किस पर लगाए आरोप और क्या है मामलाBihar weather: बिहार में मौसम का बड़ा बदलाव! पटना समेत 14 जिलों में बारिश और तेज आंधी का अलर्टBihar land : बिहार में जमीन रजिस्ट्री का बदला नियम, अब प्लॉट पर जाकर खिंचवानी होगी फोटो, जानें नई व्यवस्थाBihar land: बिहार में जमीन की कीमत तय करने का नया नियम, हर तीन साल में होगा भूमि सर्वे, जानें क्या बदलेगाBihar News: नीट परीक्षा में नहीं होगी परेशानी, इन छात्रों को दवा-फल ले जाने की मिली अनुमति; इस समय तक पहुंचें सेंटरBihar News : 'बदनाम करने की धमकी और पैसों की मांग’… आधी रात तेज प्रताप यादव ने थाने में दर्ज करवाई शिकायत; जानिए किस पर लगाए आरोप और क्या है मामलाBihar weather: बिहार में मौसम का बड़ा बदलाव! पटना समेत 14 जिलों में बारिश और तेज आंधी का अलर्टBihar land : बिहार में जमीन रजिस्ट्री का बदला नियम, अब प्लॉट पर जाकर खिंचवानी होगी फोटो, जानें नई व्यवस्था

10 रुपये की खातिर नाविक की गोली मारकर हत्या, दबंग के भाई से नाव का किराया मांगना पड़ा महंगा

SAMASTIPUR: इस वक्त की बड़ी खबर समस्तीपुर से आ रही है जहां महज 10 रुपया के लिए बदमाशों ने एक नाविक की गोली मारकर हत्या कर दी। घटना बिथान थाना क्षेत्र के बनभौरा गांव की है। हत्

10 रुपये की खातिर नाविक की गोली मारकर हत्या, दबंग के भाई से नाव का किराया मांगना पड़ा महंगा
Jitendra Vidyarthi
3 मिनट

SAMASTIPUR: इस वक्त की बड़ी खबर समस्तीपुर से आ रही है जहां महज 10 रुपया के लिए बदमाशों ने एक नाविक की गोली मारकर हत्या कर दी। घटना बिथान थाना क्षेत्र के बनभौरा गांव की है। हत्या की इस वारदात से इलाके में हड़कंप मचा हुआ है। वही परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है।


मृतक की पहचान 17 वर्षीय सकिल यादव के रूप में हुई है जो बनभौरा गांव का रहने वाला था। इलाके में आई बाढ़ के कारण वह इन दिनों नाव चलाया करता था इसके एवज में वह लोगों से किराया लेकर नदी को पार कराता था। बताया जाता है कि नाव से नदी पार कराने के दौरान इलाके के दबंग के भाई से किराए लेना दबंग को नागवार गुजरा। इसे लेकर हुई कहासुनी के बाद दबंग ने नाविक की गोली मारकर हत्या कर दी। घटना को अंजाम देने के बाद आरोपी दबंग रणवीर यादव फरार हो गया है।  


घटना के संबंध में बताया जाता है कि रविवार की देर शाम गांव के ही रणवीर यादव के भाई अनिल यादव को नाव से नदी पार कराया था। इसके एवज में सकिल यादव ने दस रुपये की मांग की थी। जिसके बाद अनिल यादव ने उसे दस रुपये भी दिए। लेकिन इस बात की जानकारी जब अनिल यादव के भाई रणवीर यादव को हुई तो आज वह सकील यादव से मिलने पहुंचा जहां दोनों के बीच बकझक शुरू हो गयी। विवाद इतना बढ़ गया कि उसने सकील यादव के पेट में गोली मार दी। गंभीर रूप से घायल सकील को आनन-फानन में परिजन अस्पताल ले जाने लगे लेकिन रास्ते में ही उसने दम तोड़ दिया। 

घटना की सूचना पर पहुंची पुलिस ने बताया कि नाव के किराए को लेकर हुए विवाद के बाद सकिल यादव को गोली मारकर हत्या कर दी गयी है। फिलहाल शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज पुलिस आगे की कार्रवाई में जुट गयी है। वही आरोपी रणवीर यादव की गिरफ्तारी के लिए पुलिस लगातार छापेमारी कर रही है। इस घटना से मृतक के परिजनों के बीच कोहराम मचा हुआ है। 



रिपोर्टिंग
R

रिपोर्टर

RAMESH SHANKAR

FirstBihar संवाददाता