ब्रेकिंग
बिहार की राजनीति में दो भाइयों की चर्चा: एक भाई कांग्रेस तो दूसरा RJD से MLC, बिहार विधान परिषद में साथ बैठेंगे राजीव और संजीव कुमार✦करवा चौथ पर सरकारी छुट्टी घोषित, सरकार ने जारी की अधिसूचना, पति-पत्नी साथ मना सकेंगे त्योहार✦वैशाली के महुआ में गल्ला व्यवसायी से डेढ़ लाख कैश और बाइक की लूट, पिस्टल के बल पर 5 अपराधियों ने दिया वारदात को अंजाम ✦मतपत्रों की वैधता पर दरभंगा में भिड़े NDA-RJD के एजेंट, DM के आदेश पर 5 हिरासत में✦DCLR का बड़ा खेल ! गलत आदेश पारित करने के एवज में 1.25 Cr की जमीन 25 लाख में दूसरी पत्नी के नाम रजिस्ट्री करा ली, डीड में अपना गलत नाम लिखवाया, खुली पोल तो...✦बिहार की राजनीति में दो भाइयों की चर्चा: एक भाई कांग्रेस तो दूसरा RJD से MLC, बिहार विधान परिषद में साथ बैठेंगे राजीव और संजीव कुमार✦करवा चौथ पर सरकारी छुट्टी घोषित, सरकार ने जारी की अधिसूचना, पति-पत्नी साथ मना सकेंगे त्योहार✦वैशाली के महुआ में गल्ला व्यवसायी से डेढ़ लाख कैश और बाइक की लूट, पिस्टल के बल पर 5 अपराधियों ने दिया वारदात को अंजाम ✦मतपत्रों की वैधता पर दरभंगा में भिड़े NDA-RJD के एजेंट, DM के आदेश पर 5 हिरासत में✦DCLR का बड़ा खेल ! गलत आदेश पारित करने के एवज में 1.25 Cr की जमीन 25 लाख में दूसरी पत्नी के नाम रजिस्ट्री करा ली, डीड में अपना गलत नाम लिखवाया, खुली पोल तो...

बिहार : 1.5 करोड़ रुपये का गांजा बरामद, पुलिस ने एक हजार किलो जब्त किया, तीन तस्कर भी धराए

MUZAFFARPUR : इस वक्त एक बड़ी खबर बिहार के मुजफ्फरपुर जिले से सामने आ रही है जहां डीआरआई मुजफ्फरपुर और पटना की टीम ने संयुक्त कार्रवाई करते हुए डेढ़ करोड़ रुपये का गांजा बरामद किया है

बिहार : 1.5 करोड़ रुपये का गांजा बरामद, पुलिस ने एक हजार किलो जब्त किया, तीन तस्कर भी धराए
First Bihar
2 मिनट

MUZAFFARPUR : इस वक्त एक बड़ी खबर बिहार के मुजफ्फरपुर जिले से सामने आ रही है जहां डीआरआई मुजफ्फरपुर और पटना की टीम ने संयुक्त कार्रवाई करते हुए डेढ़ करोड़ रुपये का गांजा बरामद किया है. इस कार्रवाई में पुलिस ने तीन तस्करों को भी दबोचा है. 


कार्रवाई मुजफ्फरपुर जिले के  मनियारी थानाक्षेत्र के काजी इंडा टोल प्लाजा के पास हुई. बंगाल नंबर की ट्रक पर एक हजार किलो गांजा लोड कर तीन तस्कर आंध्र प्रदेश के विशाखापट्टनम से समस्तीपुर जा रहे थे. तभी डीआरआई की टीम ने तीन तस्करों को भी दबोच लिया. फिलहाल तीनों से माड़ीपुर स्थित कार्यालय में पूछताछ की जा रही है. 


डीआरआई के ऑफिसर ने बताया कि ट्रक आंध्र प्रदेश के विशाखापट्टनम से समस्तीपुर जा रही थी. डीआरआई ने गुप्त सूचना के आधार पर ट्रक की जब तलाशी ली तो 362 बोरी चावल की खेप के बीच 1000 किलो वजन का 99 पैकेट गांजा छिपा मिला. ड्राइवर और उसके साथी ने बताया कि गांजा विशाखापट्टनम में उसके वाहन में छिपा कर रखा गया था और गंतव्य स्थान मुजफ्फरपुर था. मुजफ्फरपुर से निकलने के बाद फिर वहां से आगे जाता. वहीं गिरफ्तार तीनों तस्करों की निशानदेही पर ट्रक मालिक को समस्तीपुर जिले से गिरफ्तार किया गया है.

रिपोर्टिंग
P

रिपोर्टर

PRABHAT SHANKAR

FirstBihar संवाददाता