ब्रेकिंग
बिहार में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल: 53 DSP का हुआ तबादला, गृह विभाग ने जारी की नई सूचीBihar News : RJD स्थापना दिवस पर पोस्टर पॉलिटिक्स! जिन नामों की थी चर्चा वही गायब, शहाबुद्दीन-ओसामा के पोस्टर ने खींचा ध्यानBihar News : सरकारी स्कूलों के सामान खरीद में खेल? फर्जी बिल, बदली तारीखें और पत्नियों के नाम पर फर्म का आरोपBihar News : PM मोदी की सुरक्षा संभालेंगे बिहार के IPS अमित कुमार, SPG में मिली बड़ी जिम्मेदारी; जानिए कौन हैं ये अफसरBihar News : बिहार में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल! 270 CO का तबादला, देखें आपके जिले के नए अंचल अधिकारी कौनबिहार में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल: 53 DSP का हुआ तबादला, गृह विभाग ने जारी की नई सूचीBihar News : RJD स्थापना दिवस पर पोस्टर पॉलिटिक्स! जिन नामों की थी चर्चा वही गायब, शहाबुद्दीन-ओसामा के पोस्टर ने खींचा ध्यानBihar News : सरकारी स्कूलों के सामान खरीद में खेल? फर्जी बिल, बदली तारीखें और पत्नियों के नाम पर फर्म का आरोपBihar News : PM मोदी की सुरक्षा संभालेंगे बिहार के IPS अमित कुमार, SPG में मिली बड़ी जिम्मेदारी; जानिए कौन हैं ये अफसरBihar News : बिहार में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल! 270 CO का तबादला, देखें आपके जिले के नए अंचल अधिकारी कौन

UPSC Mains Result 2024: यूपीएससी मेंस का रिजल्ट जारी, चार स्टेप में ऐसे चेक करें नतीजे

DELHI: संघ लोक सेवा आयोग (यूपीएससी) ने सिविल सेवा परीक्षा (सीएसई) 2024 के मुख्य परीक्षा का परिणाम घोषित कर दिया है। उम्मीदवार अपना परिणाम आधिकारिक वेबसाइट upsc.gov.in या upsconline

UPSC Mains Result 2024: यूपीएससी मेंस का रिजल्ट जारी, चार स्टेप में ऐसे चेक करें नतीजे
Mukesh Srivastava
2 मिनट

DELHI: संघ लोक सेवा आयोग (यूपीएससी) ने सिविल सेवा परीक्षा (सीएसई) 2024 के मुख्य परीक्षा का परिणाम घोषित कर दिया है। उम्मीदवार अपना परिणाम आधिकारिक वेबसाइट upsc.gov.in या upsconline.nic.in पर जाकर देख सकते हैं।


दरअसल, प्रारंभिक परीक्षा 16 जून, 2024 को और मुख्य परीक्षा 20, 21, 22, 28 और 29 सितंबर, 2024 को आयोजित की गई थी। मुख्य परीक्षा उत्तीर्ण करने वाले उम्मीदवारों को फाइनल इंटरव्यू के लिए आमंत्रित किया जाएगा, जो जनवरी 2025 में होने की संभावना है।


यह परीक्षा प्रारंभिक, मुख्य और साक्षात्कार तीन चरणों में आयोजित की जाती है। साक्षात्कार में 275 अंक होंगे। इस परीक्षा के माध्यम से आयोग का लक्ष्य 1000 से अधिक पदों को भराना है। चयनित उम्मीदवार भारतीय प्रशासनिक सेवा (आईएएस), भारतीय विदेश सेवा (आईएफएस), भारतीय पुलिस सेवा (आईपीएस) और अन्य केंद्रीय सेवाओं में नियुक्त किए जाएंगे।


ऐसे चेक करे परिणाम

यूपीएससी की आधिकारिक वेबसाइट: upsc.gov.in पर जाएं।

होमपेज पर "परिणाम" विकल्प चुनें।

"यूपीएससी सीएसई मेन्स रिजल्ट 2024" लिंक पर क्लिक करें।

पीडीएफ फॉर्मेट में परिणाम आपकी स्क्रीन पर प्रदर्शित होगा।

परिणाम डाउनलोड करें और प्रिंट आउट लें।