ब्रेकिंग
फ्लाईदुबई पायलट स्मित मच्छार से मिले दुबई के क्राउन प्रिंस, अजय देवगन ने भी की बहादुरी की तारीफ✦जितिया के दिन युवक ने मां-नाना-नानी समेत 4 की हत्या कर दी, 5 लोगों को किया घायल, आरोपी को पुलिस ने दबोचा ✦शराबबंदी वाले बिहार में सूखे नशे का कहर: मधुबनी में चाकूबाजी की तीन घटनाएं✦'नई नवेली' फिल्म की रिलीज से पहले पटना साहिब गुरुद्वारा पहुंचीं बॉलीवुड एक्ट्रेस यामी गौतम, मत्था टेक लिया आशीर्वाद✦कोर्ट में पेशी के बाद दिल्ली से पटना लौटी लालू फैमिली, तेजस्वी यादव बोले- BJP से मिल जाते तो राजा हरिश्चंद्र होते✦फ्लाईदुबई पायलट स्मित मच्छार से मिले दुबई के क्राउन प्रिंस, अजय देवगन ने भी की बहादुरी की तारीफ✦जितिया के दिन युवक ने मां-नाना-नानी समेत 4 की हत्या कर दी, 5 लोगों को किया घायल, आरोपी को पुलिस ने दबोचा ✦शराबबंदी वाले बिहार में सूखे नशे का कहर: मधुबनी में चाकूबाजी की तीन घटनाएं✦'नई नवेली' फिल्म की रिलीज से पहले पटना साहिब गुरुद्वारा पहुंचीं बॉलीवुड एक्ट्रेस यामी गौतम, मत्था टेक लिया आशीर्वाद✦कोर्ट में पेशी के बाद दिल्ली से पटना लौटी लालू फैमिली, तेजस्वी यादव बोले- BJP से मिल जाते तो राजा हरिश्चंद्र होते

UPSC ने जारी किया एग्जाम कैलेंडर, 26 मई को होगी पीटी परीक्षा; यहां देखें पूरी डिटेल्स

PATNA : संघ लोक सेवा आयोग (यूपीएससी) ने वर्ष 2024 की विभिन्न तरह की नियुक्ति परीक्षाओं का कैलेंडर जारी कर दिया है। यूपीएससी सिविल सर्विस प्रीलिम्स परीक्षा 2024 व आईएफएस (इंडियन फॉर

UPSC ने जारी किया एग्जाम कैलेंडर, 26 मई को होगी पीटी परीक्षा; यहां देखें पूरी डिटेल्स
Tejpratap
Tejpratap
2 मिनट

PATNA : संघ लोक सेवा आयोग (यूपीएससी) ने वर्ष 2024 की विभिन्न तरह की नियुक्ति परीक्षाओं का कैलेंडर जारी कर दिया है। यूपीएससी सिविल सर्विस प्रीलिम्स परीक्षा 2024 व आईएफएस (इंडियन फॉरेस्ट सर्विस) का आयोजन 26 मई 2024 को होगा। यूपीएससी की आगामी परीक्षाओं में शामिल होने को इच्छुक अभ्यर्थी आयोग की ऑफिशियल वेबसाइट upsc.gov.in पर परीक्षा तिथियां देख सकते हैं। 


संघ लोक सेवा आयोग के तरफ से जो  कैलेंडर जारी किया गया है उसके अनुसार,आवेदन करने की अंतिम तिथि पांच मार्च है। जबकि सिविल सेवा (मुख्य) परीक्षा 20 सितंबर से होगी, जो पांच दिनों तक चलेगी। भारतीय वन सेवा (मुख्य) परीक्षा 2024 का आयोजन 24 नवंबर से होगा। यूपीएससी ने परीक्षा के लिए 13 जनवरी, 24 फरवरी, नौ मार्च, छह जुलाई, 10 अगस्त, 19 अक्टूबर, 21 दिसंबर को रिजर्व तिथि के रूप में रखा गया है। कोई परीक्षा रद्द होती है तो वह रिजर्व तिथि को होगी।


इसके साथ ही इंडियन इंजीनियरिंग सर्विसेज (पीटी) 2024 का आयोजन 18 फरवरी को और संयुक्त भू-वैज्ञानिक (मुख्य) परीक्षा 2024 का आयोजन 18 फरवरी को होगा।यूपीएससी सीएसई प्रीलिम्स और एनडीए, सीडीएस के अलावा और भी कई परक्षाओं की तिथियां जारी की गई हैं। इंजीनियरिंग सेवा प्रारंभिक परीक्षा 18 फरवरी 2024 को होगी। वहीं सीआईएसएफ एसी (EXE) एलडीसीई 2024 का आयोजन 10 मार्च 2024 को और आईईएस, आईएसएस का आयोजन 21 जून 2024 को किया जाएगा।