ब्रेकिंग
रांची में तिरंगा यात्रा में शामिल होने से रोके गए देवेंद्र नाथ महतो, पुलिस पर धक्का-मुक्की का आरोपसप्तक्रांति एक्सप्रेस में यात्रियों की सेहत से खिलवाड़, अवैध पानी-जूस की बिक्री का खुलासा; 130 बोतलें जब्तविक्रमशिला सेतु की मरम्मत छठ तक टालने की मांग तेज, सांसद ने CM सम्राट चौधरी को पत्र लिखकर की अपीलऐतिहासिक गांधी मैदान से विकास का संकल्प, 80वें स्वतंत्रता दिवस पर मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी के 6 बड़े ऐलान15 अगस्त को शुरू हुई थी PIN Code की कहानी, जानिए छह अंकों में कैसे छिपी होती है आपके पते की पहचान और क्या है इसका इतिहासरांची में तिरंगा यात्रा में शामिल होने से रोके गए देवेंद्र नाथ महतो, पुलिस पर धक्का-मुक्की का आरोपसप्तक्रांति एक्सप्रेस में यात्रियों की सेहत से खिलवाड़, अवैध पानी-जूस की बिक्री का खुलासा; 130 बोतलें जब्तविक्रमशिला सेतु की मरम्मत छठ तक टालने की मांग तेज, सांसद ने CM सम्राट चौधरी को पत्र लिखकर की अपीलऐतिहासिक गांधी मैदान से विकास का संकल्प, 80वें स्वतंत्रता दिवस पर मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी के 6 बड़े ऐलान15 अगस्त को शुरू हुई थी PIN Code की कहानी, जानिए छह अंकों में कैसे छिपी होती है आपके पते की पहचान और क्या है इसका इतिहास

UPSC CSE Mains 2026 का एडमिट कार्ड जारी, इस दिन से शुरू होगी परीक्षा; ऐसे करें डाउनलोड

UPSC CSE Mains 2026 का एडमिट कार्ड जारी कर दिया गया है। प्रारंभिक परीक्षा में सफल उम्मीदवार अपना हॉल टिकट ऑनलाइन डाउनलोड कर सकते हैं। सिविल सेवा मुख्य परीक्षा 21 अगस्त से 30 अगस्त 2026 तक आयोजित होगी।

UPSC Mains Admit Card
© Google
Mukesh Srivastava
3 मिनट

UPSC Mains Admit Card: संघ लोक सेवा आयोग (UPSC) ने सिविल सेवा मुख्य परीक्षा 2026 में शामिल होने वाले उम्मीदवारों का एडमिट कार्ड जारी कर दिया है। प्रारंभिक परीक्षा में सफल अभ्यर्थी अपना हॉल टिकट ऑनलाइन डाउनलोड कर सकते हैं। 



इसके लिए उन्हें अपने पंजीकृत लॉगिन विवरण का इस्तेमाल करना होगा। सिविल सेवा मुख्य परीक्षा 2026 की शुरुआत 21 अगस्त से होगी। ऐसे में उम्मीदवारों को सलाह दी जाती है कि वे परीक्षा से पहले अपना एडमिट कार्ड डाउनलोड कर उसका प्रिंट निकाल लें।



UPSC मेन्स एडमिट कार्ड कैसे डाउनलोड करें?

उम्मीदवार आसान स्टेप्स के जरिए अपना एडमिट कार्ड डाउनलोड कर सकते हैं। UPSC की आधिकारिक वेबसाइट पर जाएं। सिविल सर्विसेज (मुख्य) परीक्षा 2026 से संबंधित लिंक पर क्लिक करें। लॉगिन विकल्प को चुनें। मांगी गई आवश्यक लॉगिन डिटेल दर्ज करें। Submit पर क्लिक करें। UPSC CSE Mains 2026 का एडमिट कार्ड स्क्रीन पर दिखाई देगा। एडमिट कार्ड डाउनलोड करें और भविष्य के लिए उसका प्रिंट सुरक्षित रख लें।



एडमिट कार्ड में ये जानकारी जरूर जांचें

एडमिट कार्ड डाउनलोड करने के बाद उम्मीदवार उसमें दर्ज सभी जानकारी ध्यान से जांच लें। इसमें मुख्य रूप से उम्मीदवार का नाम, रोल नंबर, पंजीकरण विवरण, फोटो और हस्ताक्षर, परीक्षा केंद्र, परीक्षा की तारीख और परीक्षा का समय ध्यान से जांच लें। अगर एडमिट कार्ड में किसी तरह की गलती नजर आती है, तो उम्मीदवार को समय रहते संबंधित विभाग से संपर्क करना चाहिए।



21 अगस्त से शुरू होगी UPSC मेन्स परीक्षा

आधिकारिक कार्यक्रम के अनुसार, सिविल सेवा मुख्य परीक्षा 2026 का आयोजन 21 अगस्त से 30 अगस्त 2026 तक किया जाएगा। परीक्षा दो पालियों में होगी। पहली पाली सुबह 9 बजे से दोपहर 12 बजे तक और दूसरी पाली दोपहर 2:30 बजे से शाम 5:30 बजे तक आयोजित की जाएगी।



21 अगस्त को निबंध परीक्षा होगी। इसके बाद 22 और 23 अगस्त को सामान्य अध्ययन की परीक्षाएं आयोजित की जाएंगी। भारतीय भाषा, अंग्रेजी और वैकल्पिक विषयों की परीक्षाएं 29 और 30 अगस्त को निर्धारित हैं।



उम्मीदवारों को परीक्षा केंद्र पर आवश्यक दस्तावेजों के साथ निर्धारित समय से पर्याप्त पहले पहुंचने की सलाह दी जाती है। परीक्षा केंद्र पर प्रवेश से पहले एडमिट कार्ड और अन्य जरूरी दस्तावेजों की जांच की जाएगी।

रिपोर्टिंग
F

रिपोर्टर

FIRST BIHAR

FirstBihar संवाददाता