ब्रेकिंग
‘जहां जीतेंगे, वहां 10 हजार नौकरी देंगे’, MLC उम्मीदवारों की घोषणा के बाद प्रशांत किशोर का बड़ा एलानBihar MLC Election : MLC चुनाव में जन सुराज की एंट्री, दरभंगा से पटना तक 5 उम्मीदवार मैदान में; देखें पूरी लिस्टBihar MLC Election 2026 : अनंत सिंह की बगावत के बाद एक्शन में नीतीश कुमार, नीरज की जीत के लिए चला 'अमोघ अस्त्र'! ललन सिंह से मुलाकात के बाद क्या बदलेगा खेल?अनंत-नीरज की लड़ाई में क्यों चुप हैं नीतीश कुमार? ‘पंच परमेश्वर’ बनने से क्यों बच रहे JDU के राष्ट्रीय अध्यक्ष, कहीं यह सोची-समझी रणनीति तो नहीं?Bihar News : डायल-112 टीम पर हमला पड़ेगा महंगा, थानेदार पर होगी कार्रवाई; बिहार पुलिस मुख्यालय का सख्त आदेश‘जहां जीतेंगे, वहां 10 हजार नौकरी देंगे’, MLC उम्मीदवारों की घोषणा के बाद प्रशांत किशोर का बड़ा एलानBihar MLC Election : MLC चुनाव में जन सुराज की एंट्री, दरभंगा से पटना तक 5 उम्मीदवार मैदान में; देखें पूरी लिस्टBihar MLC Election 2026 : अनंत सिंह की बगावत के बाद एक्शन में नीतीश कुमार, नीरज की जीत के लिए चला 'अमोघ अस्त्र'! ललन सिंह से मुलाकात के बाद क्या बदलेगा खेल?अनंत-नीरज की लड़ाई में क्यों चुप हैं नीतीश कुमार? ‘पंच परमेश्वर’ बनने से क्यों बच रहे JDU के राष्ट्रीय अध्यक्ष, कहीं यह सोची-समझी रणनीति तो नहीं?Bihar News : डायल-112 टीम पर हमला पड़ेगा महंगा, थानेदार पर होगी कार्रवाई; बिहार पुलिस मुख्यालय का सख्त आदेश

सोशल मीडिया पर वायरल छात्र विराज को पनोरमा ग्रुप ने लिया गोद, पढ़ाई का सारा खर्च उठाने का किया एलान

SUPAUL: सोशल मीडिया पर वायरल हुए छात्र विराज को पनोरमा ग्रुप ने गोद ले लिया हैं। सुपौल के छातापुर मुख्यालय के रामपुर स्थित पनोरमा पब्लिक स्कूल में शुक्रवार को पनोरमा ग्रुप के प्रबं

सोशल मीडिया पर वायरल छात्र विराज को पनोरमा ग्रुप ने लिया गोद, पढ़ाई का सारा खर्च उठाने का किया एलान
Mukesh Srivastava
3 मिनट

SUPAUL: सोशल मीडिया पर वायरल हुए छात्र विराज को पनोरमा ग्रुप ने गोद ले लिया हैं। सुपौल के छातापुर मुख्यालय के रामपुर स्थित पनोरमा पब्लिक स्कूल में शुक्रवार को पनोरमा ग्रुप के प्रबंध निदेशक संजीव मिश्रा ने प्रेसवार्ता कर वैशाली जिला के दयालपुर तारा के वायरल हुए छात्र विराज की पढ़ाई का सारा खर्च पनोरमा ग्रुप की तरफ से उठाने की बात कही।


संजीव मिश्रा ने बताया कि बिहार के आर्यभट्ट, चाणक्य, गौतम बुद्ध, सीखों के दसवें गुरू गोविंद सिंह, ललित नारायण मिश्र की धरती रही है। यहां एक से बढ़कर एक विद्वान पंडित और शिक्षाविद् ने जन्म लिया है। जिनका इतिहास भी काफी पुराना रहा हैं। बिहार के बच्चों में प्रतिभा कि भी कोई कमी नही हैं वो चाहे जिस विधा में हो शिक्षा ,खेल समेत अन्य चीजों में बिहारी बच्चे हमेशा से अपना लोहा देश विदेशों में मनवाते रहे हैं। सोशल मीडिया पर वायरल विराज नामक छात्र भी तेज-तर्रार लगनशील और मेहनती हैं। बस इनको ऊंचे उड़ान भरने की जरूरत हैं इसके लिए इन्हें जरूरत हैं इनके हौंसले को पंख देने की।


उन्होंने कहा कि बिहार में विराज जैसे कई प्रतिभावान मेधावी छात्र हैं जो पढ़ने के लिए और राष्ट्र सेवा करने के लिए ललायित तो रहते हैं लेकिन वे आर्थिक समस्याओं के कारण पढ़ाई नहीं कर पाते हैं। उन्होंने सरकार से मांग की है कि ऐसे मेधावी छात्रों को राज्य सरकार पढ़ाई के लिए मदद करे। संजीव मिश्रा ने कहा कि विराज के प्रतिभा व पढ़ाई के प्रति लगनशीलता को देखते हुए पनोरमा ग्रुप ने निर्णय लिया कि उसे पनोरमा फाउडेंशन की तरफ से सीबीएसई पैटर्न पर आधारित पनोरमा पब्लिक स्कूल में दाखिला कर दसवीं तक की नि:शुल्क शिक्षा प्रदान की जाएगी।


इस मौके पर पनोरमा ग्रुप के प्रबंध निदेशक संजीव मिश्रा, बबिता मिश्रा, वायरल बॉय विराज के साथ उनके माता-पिता और पनोरमा पब्लिक स्कूल के प्रधानाचार्य अरूण कुमार मिश्रा, सत्येन्द्र सिंह, मो. तौसिफ हुसैन, छोटन मोदक, नीतीश मिश्रा, राहुल झा, गुलजारी मिश्रा, जेपी, महेश, जायरा प्रवीण, सरफराज खान, सोभना, वंदना, शिम्मी, पायल, प्रियंका, अलिशा समेत पनोरमा पब्लिक स्कूल के अन्य कर्मी मौजूद रहे।

टैग्स
रिपोर्टिंग
T

रिपोर्टर

Tahsin Ali

FirstBihar संवाददाता