ब्रेकिंग
PG में चल रहे सेक्स रैकेट का खुलासा, विदेशी नागरिकों समेत 21 गिरफ्तार, शराब और कॉन्डम का मिला अंबारसिंगर रितेश पांडेय से 10 लाख की मांगी रंगदारी, कैश नहीं देने पर जान से मारने की मिली धमकीBihar Train News : दुर्गापूजा-दिवाली-छठ पर घर जाना आसान! दिल्ली-हावड़ा रूट पर फेस्टिवल स्पेशल ट्रेन, पटना समेत इन स्टेशनों पर ठहरावमुंबई में तेज रफ्तार BMW फ्लाईओवर से नीचे गिरी, 3 युवकों की दर्दनाक मौत, एक की हालत गंभीरBihar IAS News: दिल्ली में 36 IAS अफसर, बिहार में वरिष्ठ अधिकारियों का टोटा; सचिवों के भरोसे चल रहे ज्यादातर विभागPG में चल रहे सेक्स रैकेट का खुलासा, विदेशी नागरिकों समेत 21 गिरफ्तार, शराब और कॉन्डम का मिला अंबारसिंगर रितेश पांडेय से 10 लाख की मांगी रंगदारी, कैश नहीं देने पर जान से मारने की मिली धमकीBihar Train News : दुर्गापूजा-दिवाली-छठ पर घर जाना आसान! दिल्ली-हावड़ा रूट पर फेस्टिवल स्पेशल ट्रेन, पटना समेत इन स्टेशनों पर ठहरावमुंबई में तेज रफ्तार BMW फ्लाईओवर से नीचे गिरी, 3 युवकों की दर्दनाक मौत, एक की हालत गंभीरBihar IAS News: दिल्ली में 36 IAS अफसर, बिहार में वरिष्ठ अधिकारियों का टोटा; सचिवों के भरोसे चल रहे ज्यादातर विभाग

बड़ी बहन की जगह छोटी बहन दे रही थी इंटर एग्जाम, निरीक्षण के दौरान केंद्राधीक्षक ने पकड़ा

SUPAUL: इंटरमीडिएट परीक्षा के अंतिम दिन एक फर्जी महिला परीक्षार्थी को निरीक्षण के दौरान केंद्राधीक्षक ने पकड़ा है। बड़ी बहन की जगह छोटी बहन परीक्षा दे रही थी। मामला सुपौल के आरकेबी

बड़ी बहन की जगह छोटी बहन दे रही थी इंटर एग्जाम, निरीक्षण के दौरान केंद्राधीक्षक ने पकड़ा
Jitendra Vidyarthi
2 मिनट

SUPAUL: इंटरमीडिएट परीक्षा के अंतिम दिन एक फर्जी महिला परीक्षार्थी को निरीक्षण के दौरान केंद्राधीक्षक ने पकड़ा है। बड़ी बहन की जगह छोटी बहन परीक्षा दे रही थी। मामला सुपौल के आरकेबीए प्लस टू हाई स्कूल का है।  


त्रिवेणीगंज स्थित आरकेबीए प्लस टू उच्च विद्यालय स्थित इंटरमीडिएट परीक्षा केंद्र से प्रथम पाली की परीक्षा के दौरान एक फर्जी महिला परीक्षार्थी को निरीक्षण के दौरान पकड़ा गया। फर्जी परीक्षार्थी अपनी बड़ी बहन के बदले आज संगीत विषय की परीक्षा दे रही थी जिसे निरीक्षण के दौरान केंद्राधीक्षक द्वारा पकड़ा गया है।


आरकेबीए प्लस टू हाई स्कूल स्थित परीक्षा केंद्र के केंद्राधीक्षक वीरेंद्र कुमार ने बताया कि रोल कोड 62030 रोल क्रमांक 23030230 के परीक्षार्थी रिंकू कुमारी के बदले उसकी छोटी बहन काजल कुमारी म्यूजिक विषय की परीक्षा दे रही थी। फर्जी परीक्षार्थी के खिलाफ केंद्राधीक्षक वीरेंद्र कुमार की लिखित शिकायत पर प्राथमिकी दर्ज की गई। जिसके बाद फर्जी महिला परीक्षार्थी को त्रिवेणीगंज थाने को सुपुर्द किया गया। 

टैग्स
रिपोर्टिंग
S

रिपोर्टर

SANT SAROJ

FirstBihar संवाददाता