ब्रेकिंग
खेसारी लाल यादव ने पिता को गिफ्ट की 4 करोड़ की Range Rover SV, भावुक वीडियो हुआ वायरलबिहार में SC-ST अत्याचार मामलों के लिए बनेंगे 19 नए स्पेशल कोर्ट, 171 पदों के सृजन को कैबिनेट की मंजूरीफर्जी आधार कार्ड से भारत में घूम रहा था नेपाली युवक, नाबालिग लड़की को लेकर पहुंचा मैत्री पुल; SSB ने दबोचाBihar Cabinet Meeting: सम्राट कैबिनेट की बैठक खत्म...16 मेडिकल कॉलेज खोलने का निर्णय, कई महत्वपूर्ण एजेंडों पर लगी मुहर,जानें...बेतिया में सनसनीखेज वारदात, अधेड़ की गला दबाकर हत्या; घर के बेड पर मिला शवखेसारी लाल यादव ने पिता को गिफ्ट की 4 करोड़ की Range Rover SV, भावुक वीडियो हुआ वायरलबिहार में SC-ST अत्याचार मामलों के लिए बनेंगे 19 नए स्पेशल कोर्ट, 171 पदों के सृजन को कैबिनेट की मंजूरीफर्जी आधार कार्ड से भारत में घूम रहा था नेपाली युवक, नाबालिग लड़की को लेकर पहुंचा मैत्री पुल; SSB ने दबोचाBihar Cabinet Meeting: सम्राट कैबिनेट की बैठक खत्म...16 मेडिकल कॉलेज खोलने का निर्णय, कई महत्वपूर्ण एजेंडों पर लगी मुहर,जानें...बेतिया में सनसनीखेज वारदात, अधेड़ की गला दबाकर हत्या; घर के बेड पर मिला शव

Success Story: तीसरी कोशिश में UPSC में लहराया परचम, जानिए... IAS नेहा भोसले की सफलता की कहानी

Success Story: अगर मेहनत और लगन से कोई भी काम किया जाए, तो परिश्रम रंग जरूर लाता है।" यह कथन बिल्कुल सटीक बैठता है IAS नेहा भोसले की सफलता की कहानी पर. जानें....

Success Story
सफलता की कहानी
© GOOGLE
Viveka Nand
3 मिनट

Success Story: "अगर मेहनत और लगन से कोई भी काम किया जाए, तो परिश्रम रंग जरूर लाता है।" यह कथन बिल्कुल सटीक बैठता है IAS नेहा भोसले की सफलता की कहानी पर। यह कहानी न सिर्फ एक महिला की मेहनत की मिसाल है, बल्कि उन लाखों युवाओं के लिए भी प्रेरणा है जो UPSC जैसी कठिन परीक्षा की तैयारी में जुटे हैं।


नेहा भोसले का जन्म मुंबई में हुआ था। वे शुरू से ही पढ़ाई में तेज रही हैं। उन्होंने 11वीं और 12वीं की पढ़ाई साइंस स्ट्रीम से की। इसके बाद उन्होंने मुंबई विश्वविद्यालय से इंजीनियरिंग की डिग्री प्राप्त की। इंजीनियरिंग के बाद, नेहा ने कॉमन एडमिशन टेस्ट (CAT) में शानदार प्रदर्शन करते हुए 99.36 परसेंटाइल हासिल किए और उन्हें देश के प्रतिष्ठित IIM लखनऊ में MBA में प्रवेश मिला।


IIM से MBA करने के बाद नेहा ने एक प्रतिष्ठित कंपनी में नौकरी शुरू की। लेकिन मन में कुछ अलग करने की चाह ने उन्हें UPSC (संघ लोक सेवा आयोग) की ओर मोड़ा। वर्ष 2017 में उन्होंने नौकरी के साथ-साथ UPSC की तैयारी शुरू की। उनके पहले प्रयास में निराशा का सामना करना पड़ा। दूसरे प्रयास में फिर असफल हो गई, लेकिन नेहा ने हार नहीं मानी।


तीसरे प्रयास में नेहा ने न केवल यूपीएससी की सिविल सेवा परीक्षा पास की, बल्कि ऑल इंडिया 15वीं रैंक हासिल कर पूरे देश में मिसाल कायम कर दी। यह परिणाम वर्ष 2021 की UPSC परीक्षा में आया। उनकी यह सफलता बताती है कि लगातार प्रयास, आत्मविश्वास और अनुशासन के साथ कोई भी लक्ष्य पाया जा सकता है।


नेहा मानती हैं कि UPSC की तैयारी के लिए कंसिस्टेंसी, सही गाइडेंस, मॉक टेस्ट और मानसिक संतुलन सबसे ज़रूरी हैं। उन्होंने नौकरी के साथ टाइम मैनेजमेंट कर के यह साबित किया कि अगर इच्छाशक्ति हो तो किसी भी परिस्थिति में सफलता हासिल की जा सकती है। नेहा भोसले की कहानी एक आदर्श उदाहरण है कि असफलता कभी अंतिम नहीं होती, अगर प्रयास ईमानदारी से किए जाएं। उनकी सफलता उन सभी छात्रों के लिए प्रेरणादायक है जो किसी भी वजह से हतोत्साहित हो चुके हैं।