ब्रेकिंग
वसूलीबाज थानेदार गिरफ्तार, हाजत में बंदकर वसूलता था पैसा, SP ने पहुंचा दिया हवालातबेतिया GMCH में मां के बच्ची को गोद में लेकर पहुंचने की तस्वीर वायरल, अस्पताल ने स्ट्रेचर नहीं मिलने के आरोप का किया खंडन, महिला ने भी दी सफाईमधेपुरा में जमीन फर्जीवाड़े का बड़ा खुलासा! पूर्व DCLR, 2 CO समेत 7 के खिलाफ FIR, कोर्ट के आदेश के एक साल बाद हुई कार्रवाईपटना में कोलकाता की डांसर रोजी खातून की संदिग्ध मौत, दोस्त के फ्लैट में मिली लाशस्कूल में रसोईया की दबंगई से छात्र-छात्राएं और अभिभावक परेशान, शिक्षिका से मारपीट और बदसलूकी का आरोपवसूलीबाज थानेदार गिरफ्तार, हाजत में बंदकर वसूलता था पैसा, SP ने पहुंचा दिया हवालातबेतिया GMCH में मां के बच्ची को गोद में लेकर पहुंचने की तस्वीर वायरल, अस्पताल ने स्ट्रेचर नहीं मिलने के आरोप का किया खंडन, महिला ने भी दी सफाईमधेपुरा में जमीन फर्जीवाड़े का बड़ा खुलासा! पूर्व DCLR, 2 CO समेत 7 के खिलाफ FIR, कोर्ट के आदेश के एक साल बाद हुई कार्रवाईपटना में कोलकाता की डांसर रोजी खातून की संदिग्ध मौत, दोस्त के फ्लैट में मिली लाशस्कूल में रसोईया की दबंगई से छात्र-छात्राएं और अभिभावक परेशान, शिक्षिका से मारपीट और बदसलूकी का आरोप

सुभाष इंस्टीट्यूट ऑफ टेक्नोलॉजी गिरिडीह के छात्रों ने लहराया परचम, डिप्लोमा पंचम सेमेस्टर सत्र 2020-23 का रिजल्ट घोषित

GIRIDIH: हर साल की तरह इस बार भी सुभाष इंस्टीट्यूट ऑफ टेक्नोलॉजी के सत्र 2020-23 के तृतीय वर्ष (पंचम सेमेस्टर) के छात्रों ने अपना परचम लहराया। सत्र 2020-23 में कुल 133 विद्यार्थी स

सुभाष इंस्टीट्यूट ऑफ टेक्नोलॉजी गिरिडीह के छात्रों ने लहराया परचम, डिप्लोमा पंचम सेमेस्टर सत्र 2020-23 का रिजल्ट घोषित
Jitendra Vidyarthi
3 मिनट

GIRIDIH: हर साल की तरह इस बार भी सुभाष इंस्टीट्यूट ऑफ टेक्नोलॉजी के सत्र 2020-23 के तृतीय वर्ष (पंचम सेमेस्टर) के छात्रों ने अपना परचम लहराया। सत्र 2020-23 में कुल 133 विद्यार्थी सम्मिलित हुए थे। मैकेनिकल में कुल 48, सिविल में 41 और इलेक्ट्रिकल में 44 छात्र शामिल हुए थे। सिविल विभाग की अंजली कॉलेज टॉपर बनी।


सुभाष इंस्टीट्यूट ऑफ टेक्नोलॉजी के छात्र-छात्राओं की इस उपलक्ष्य पर संस्थान के निदेशक विजय सिंह ने बताया कि संस्थान का लक्ष्य ही कड़ी मेहनत और उज्ज्वल भविष्य दिलाना और उन्हें स्वावलंबी बनाना है। प्रभारी प्राचार्य कौशल हंसराज ने छात्रों के सफलता का श्रेय उनके विभाग प्रमुख और शिक्षकों की टीम को दिया। बता दें कि इस साल सबसे ज्यादा 107 विद्यार्थियों का परीक्षा परिणाम डिस्टिंक्शन रहा और 102 विद्यार्थियों का परीक्षा परिणाम फर्स्ट डिवीज़न रहा।


इलेट्रिकल विभाग में कुल 44 विद्यार्थी परीक्षा में सम्मिलित हुए थे जिसमें 25 विद्यार्थियों ने फर्स्ट क्लास मार्क्स हासिल किया और 15 विद्यार्थियों ने सेकंड डिवीज़न अंक हासिल की।इलेक्ट्रिकल ब्रांच के लकी शर्मा  ने 81.25 % अंक लाकर ब्रान्च टॉपर का खिताब हासिल किया। रोशनी शर्मा ने 78.88% अंक लाकर द्वितीय तथा लक्ष्मण मंडल ने 71.38% अंक लाकर तृतीय स्थान हासिल किया।


सिविल विभाग में कुल 41 विद्यार्थी परीक्षा में सम्मिलित हुए थे। 16 विद्यार्थियों ने डिस्टिंक्शन मार्क्स हासिल किया ,20 विद्यार्थियों ने फर्स्ट डिवीज़न अंक हासिल की।सिविल ब्रांच में अंजली कुमारी ने 84.38% अंक लाकर ब्रांच टॉपर के साथ साथ कॉलेज टॉपर का भी खिताब हासिल की।चंदन कुमार ने 84% अंक लाकर द्वितीय स्थान तथा यश देव ने 82.50% अंक लाकर तृतीय स्थान प्राप्त किया।


मैकेनिकल विभाग में कुल 48 विद्यार्थी परीक्षा में सम्मिलित हुए थे। 04 विद्यार्थियों ने डिस्टिंक्शन मार्क्स हासिल किया और 37 विद्यार्थियों ने फर्स्ट डिवीज़न अंक हासिल की। मैकेनिकल ब्रांच में प्रियांशु सिंह ने 77.38% अंक लाकर ब्रांच टॉपर का खिताब हासिल किया। कृष्ण कुमार दास ने 75.88% अंक लाकर द्वितीय स्थान तथा पंकज कुमार ने 75.25% अंक लाकर तृतीय स्थान प्राप्त किया।

सुभाष इंस्टीट्यूट ऑफ टेक्नोलॉजी गिरिडीह के छात्रों ने लहराया परचम, डिप्लोमा पंचम सेमेस्टर सत्र 2020-23 का रिजल्ट घोषित


सुभाष इंस्टीट्यूट ऑफ टेक्नोलॉजी गिरिडीह के छात्रों ने लहराया परचम, डिप्लोमा पंचम सेमेस्टर सत्र 2020-23 का रिजल्ट घोषित


सुभाष इंस्टीट्यूट ऑफ टेक्नोलॉजी गिरिडीह के छात्रों ने लहराया परचम, डिप्लोमा पंचम सेमेस्टर सत्र 2020-23 का रिजल्ट घोषित

टैग्स