ब्रेकिंग
IPL 2027: किसी ने 12 तो किसी ने 13 खिलाड़ियों को किया बाहर, धोनी के संन्यास समेत 10 टीमों के बड़े फैसले जानिए ✦Bihar News : बिहार में डिजिटल हाजिरी का भी नहीं दिख रहा डर! हर दिन 25 हजार शिक्षक स्कूल से गायब, मनमानी पर शिक्षा विभाग सख्त✦Bihar News : बिहार में अब बनेंगी 100 मंजिला इमारतें! नए बिल्डिंग नियम लागू, पटना समेत इन शहरों में बदल जाएगी रियल एस्टेट की तस्वीर✦जहानाबाद में 132 केवी हाईटेंशन टावर पर चढ़ा नशे में धुत युवक, बिजली सप्लाई बंद कर बचाई जान✦मोमो खाने वाले सावधान! सड़े चिकन और जले तेल से पटना में बन रहा था Momos, खाद्य संरक्षा विभाग की रेड में बड़ा खुलासा✦IPL 2027: किसी ने 12 तो किसी ने 13 खिलाड़ियों को किया बाहर, धोनी के संन्यास समेत 10 टीमों के बड़े फैसले जानिए ✦Bihar News : बिहार में डिजिटल हाजिरी का भी नहीं दिख रहा डर! हर दिन 25 हजार शिक्षक स्कूल से गायब, मनमानी पर शिक्षा विभाग सख्त✦Bihar News : बिहार में अब बनेंगी 100 मंजिला इमारतें! नए बिल्डिंग नियम लागू, पटना समेत इन शहरों में बदल जाएगी रियल एस्टेट की तस्वीर✦जहानाबाद में 132 केवी हाईटेंशन टावर पर चढ़ा नशे में धुत युवक, बिजली सप्लाई बंद कर बचाई जान✦मोमो खाने वाले सावधान! सड़े चिकन और जले तेल से पटना में बन रहा था Momos, खाद्य संरक्षा विभाग की रेड में बड़ा खुलासा

SSC ने जारी किया वार्षिक एग्जाम कैलेंडर, इस दिन से शुरू होगा MTS का आवेदन

DESK : एमटीएस के अभ्यर्थियों के लिए बहुत बड़ी खुशखबरी आई है। दरअसल, कर्मचारी चयन आयोग ने अपना एनुअल एग्जामिनेशन कैलेंडर जारी किया है। जिसके तहत आयोग के तरफ से आगामी परीक्षाओं

SSC ने जारी किया वार्षिक एग्जाम कैलेंडर, इस दिन से शुरू होगा MTS का आवेदन
Tejpratap
Tejpratap
2 मिनट

DESK : एमटीएस के अभ्यर्थियों के लिए बहुत बड़ी खुशखबरी आई है। दरअसल, कर्मचारी चयन आयोग ने अपना  एनुअल एग्जामिनेशन कैलेंडर जारी किया है। जिसके तहत आयोग के तरफ से आगामी परीक्षाओं की तिथि और भर्ती  की जानकारी दी गई है। इस कैलेंडर के अनुसार अब कल यानी 17 जनवरी से एसएससी एमटीएस के एग्जाम के लिए ऑनलाइन आवेदन शुरू कर दिया जाएगा। 


जानकारी के अनुसार, कर्मचारी चयन आयोग के तरफ से कल 17 जनवरी से मल्टी टास्किंग स्टाफ भर्ती को लेकर ऑनलाइन आदेवन शुरू कर दिया जाएगा। इसको लेकर सभी योग्य अभ्यर्थी आयोग की ऑफिसियल वेबसाइट पर जाकर ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। इस फॉर्म को भरने के लिए उम्मीदवारों को किसी भी मान्यता प्राप्त बोर्ड से 10वीं या समकक्ष परीक्षा पास किया होना जरूरी होगा। वहीं, आयु की बात करें तो 18 से 27 साल तक के अभ्यर्थी आवेदन कर सकते हैं। हालांकि, आरक्षित कोटे के अभ्यर्थी  के लिए सरकारी मानदंडो के अनुसार छुट दी जाएगी। 


आपको बता दें कि, यह परीक्षा दो चरणों में ली जाएगी। पहले चरण की  परीक्षा के सभी सवाल ऑवजेक्टीव टाईप यानी मल्टिपल चोआइस होंगे। जिसमें कुल 100 अंक के 100 सवाल होंगे। यानी सभी सवालों का एक अंक निर्धारित होगा।  इसमें सवालों को चार सेक्शन में बांटा गया है। हरेक सेक्शन में 25 सवाल होंगे। इसके साथ ही इसमें निगेटिव मार्किंग भी किया जायेगा। इसके साथ ही इस परीक्षा में  1 घण्टा 30 मिनट का समय दिया जाएगा।