ब्रेकिंग
Bihar Police में प्रमोशन! 49 इंस्पेक्टर बने DSP, गृह विभाग ने जारी की अधिसूचना✦BIHAR NEWS : कुशवाहा को विधायकों ने दिखा दी औकात, बार -बार पार्टी से निकालने की डिमांड; पर हिम्मत नहीं जुटा रहे RLM सुप्रीमो✦त्योहारों से पहले पटना की नामी मिठाई दुकानों पर बड़ा एक्शन, कहीं खराब मिठाई-पनीर तो कहीं सफाई व्यवस्था फेल, लाखों का माल जब्त✦नवोदय विद्यालय में प्रार्थना के दौरान अचानक बिगड़ी 4 छात्राओं की तबीयत, चक्कर खाकर गिरीं; अस्पताल में भर्ती✦दुर्गा पूजा पर बिहार में इतने दिन बंद रहेंगे स्कूल, 17 अक्टूबर से छुट्टी, जानिए कब खुलेंगे✦Bihar Police में प्रमोशन! 49 इंस्पेक्टर बने DSP, गृह विभाग ने जारी की अधिसूचना✦BIHAR NEWS : कुशवाहा को विधायकों ने दिखा दी औकात, बार -बार पार्टी से निकालने की डिमांड; पर हिम्मत नहीं जुटा रहे RLM सुप्रीमो✦त्योहारों से पहले पटना की नामी मिठाई दुकानों पर बड़ा एक्शन, कहीं खराब मिठाई-पनीर तो कहीं सफाई व्यवस्था फेल, लाखों का माल जब्त✦नवोदय विद्यालय में प्रार्थना के दौरान अचानक बिगड़ी 4 छात्राओं की तबीयत, चक्कर खाकर गिरीं; अस्पताल में भर्ती✦दुर्गा पूजा पर बिहार में इतने दिन बंद रहेंगे स्कूल, 17 अक्टूबर से छुट्टी, जानिए कब खुलेंगे

नवोदय विद्यालय में प्रार्थना के दौरान अचानक बिगड़ी 4 छात्राओं की तबीयत, चक्कर खाकर गिरीं; अस्पताल में भर्ती

Bihar Education News: बिहार के सीवान स्थित पीएम श्री जवाहर नवोदय विद्यालय में बुधवार सुबह प्रार्थना सभा के दौरान चार छात्राओं के अचानक चक्कर खाकर गिरने से अफरातफरी मच गई। सभी छात्राओं को सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां इलाज के बाद...

नवोदय विद्यालय में प्रार्थना के दौरान अचानक बिगड़ी 4 छात्राओं की तबीयत, चक्कर खाकर गिरीं; अस्पताल में भर्ती
Ramakant kumar
2 मिनट

Bihar Education News: सीवान के मुफस्सिल थाना क्षेत्र के करमाली हाता स्थित पीएम श्री जवाहर नवोदय विद्यालय में बुधवार सुबह प्रार्थना सभा के दौरान अचानक चार छात्राओं की तबीयत बिगड़ गई. प्रार्थना के दौरान चक्कर आने से चारों छात्राएं एक-एक कर गिर गईं. छात्राओं के गिरते ही विद्यालय परिसर में अफरातफरी मच गई. विद्यालय प्रशासन ने तुरंत सभी छात्राओं को इलाज के लिए सदर अस्पताल पहुंचाया.


अस्पताल में भर्ती छात्राओं की पहचान बंदना कुमारी, प्रियंका कुमारी, नंदनी कुमारी और साक्षी कुमारी के रूप में हुई है. चारों छात्राओं को सदर अस्पताल के आपात कक्ष में भर्ती कराया गया, जहां तैनात चिकित्सक डॉ. रजनीकांत तिवारी ने उनका उपचार किया.


जांच के बाद सभी छात्राओं की स्थिति सामान्य पाई गई. चिकित्सक के अनुसार, छात्राओं को कोई विशेष परेशानी नहीं थी. उपचार के बाद सभी छात्राओं को स्वस्थ अवस्था में वापस विद्यालय भेज दिया गया.


छात्राओं की तबीयत बिगड़ने की सूचना मिलते ही कुछ परिजन भी सदर अस्पताल पहुंच गए. अस्पताल में डॉक्टरों ने छात्राओं की जांच की और उनकी स्थिति सामान्य बताई. इसके बाद परिजनों ने राहत की सांस ली.


डॉ. रजनीकांत तिवारी ने बताया कि चारों छात्राएं स्वस्थ हैं. जांच और उपचार के बाद उन्हें अस्पताल से वापस विद्यालय भेज दिया गया.