ब्रेकिंग
कलंक कथा: भ्रष्ट DSP ने महिला मित्र के नाम पर 2025 में सिलीगुड़ी में खरीदा मकान, EOU ने आज ली तलाशी.....तेज प्रताप का बड़ा बयान: बिहार में फेल है शराबबंदी, इसलिए इस्तीफा देकर नीतीश कुमार जा रहे दिल्ली Bihar Bhumi: बिहार में टोपोलैंड का भी होगा सर्वेक्षण, डिप्टी सीएम विजय सिन्हा ने बुलाई अहम बैठक; जिलों से मांगी रिपोर्टबिहार के एक 'थानेदार' को 3 सजा की सजा...25 हजार का जुर्माना, 6 हजार रू घूस लेते निगरानी ब्यूरो ने किया था गिरफ्तार पटना में एक और 'फ्लाईओवर'...पटना सिटी तक का सफर होगा आसान, बदलेगा राजधानी का ट्रैफिक सिस्टमकलंक कथा: भ्रष्ट DSP ने महिला मित्र के नाम पर 2025 में सिलीगुड़ी में खरीदा मकान, EOU ने आज ली तलाशी.....तेज प्रताप का बड़ा बयान: बिहार में फेल है शराबबंदी, इसलिए इस्तीफा देकर नीतीश कुमार जा रहे दिल्ली Bihar Bhumi: बिहार में टोपोलैंड का भी होगा सर्वेक्षण, डिप्टी सीएम विजय सिन्हा ने बुलाई अहम बैठक; जिलों से मांगी रिपोर्टबिहार के एक 'थानेदार' को 3 सजा की सजा...25 हजार का जुर्माना, 6 हजार रू घूस लेते निगरानी ब्यूरो ने किया था गिरफ्तार पटना में एक और 'फ्लाईओवर'...पटना सिटी तक का सफर होगा आसान, बदलेगा राजधानी का ट्रैफिक सिस्टम

20 जनवरी को कैंसिल हुई सिपाही भर्ती परीक्षा का नया शेड्यूल जारी, यहां से डाउनलोड करें नया एडमिट

PATNA : 20 जनवरी को कैंसिल हुई सिपाही भर्ती परीक्षा का नया शेड्यूल जारी हो गया है. केंद्रीय चयन पर्षद ने नया शेड्यूल जारी करने के साथ ही कैंडिडेट के लिए कई अहम निर

FirstBihar
Anamika
3 मिनट

PATNA : 20 जनवरी को कैंसिल हुई सिपाही भर्ती परीक्षा का नया शेड्यूल जारी हो गया है. केंद्रीय चयन पर्षद ने नया शेड्यूल जारी करने के साथ ही कैंडिडेट के लिए कई अहम निर्देश दिए हैं.  नया शेड्यूल के अनुसार 20 जनवरी को होने वाली परीक्षा अब 8 मार्च को दो पालियों में ली जाएगी. 

केंद्रीय चयन पर्षद ने नया शेड्यूल जारी करते हुए कहा है कि 20 जनवरी को स्थगित लिखित परीक्षा अब 8 मार्च को दो पालियों में सुबह 10 बजे से 12 बजे तक और 2 बजे से 4 बजे ली जाएगी. लिखित परीक्षा का एडमिट कार्ड पर्षद की वेबसाइट www.csbc.bih.nic.in पर 20 फरवरी से उपलब्ध रहेगा. किसी भी कैंडिडेट को एडमिट कार्ड भेजा नहीं जाएगा. परीक्षा में शामिल होने वाले सभी कैंडिडेट पर्षद की वेबसाइट से एडमिट कार्ड डाउनलोड कर सकते हैं. 

कैंडिडेट को पुराने एडमिट कार्ड लेकर जाने पर  परीक्षा केंद्र पर प्रवेश नहीं दिया जाएगा. नया एडमिट कार्ड पर अंग्रेजी के बोल्ड अक्षरों में NEW छपा हुआ है. यदि किसी  कैंडिडेट का एडमिट कार्ड डाउनलोड नहीं हो पा रहा है तो वे अपना एडमिट कार्ड 4 और 5 मार्च को  10 बजे से 5 बजे तक केंद्रीय चयन पर्षद बैक हार्डंग रोड के कार्यालय से अपने खर्चे पर डुप्लिकेट एडमिट कार्ड प्राप्त कर सकते हैं. 

बता दें कि  20 जनवरी को होने वाली सिपाही बहाली परीक्षा को रद्द कर दिया गया था. केंद्रीय चयन परिषद (सिपाही भर्ती) ने परीक्षा को अपरिहार्य कारणवश स्थगित करने का आदेश दिया था. 20 जनवरी को दो पालियों में सिपाही बहाली के लिए लिखित परीक्षा ली जानी थी.पहले चरण की सिपाही बहाली परीक्षा में कई तरह की गड़बड़ियां देखने को मिली थी.कई परीक्षा केंद्रों पर मुन्ना भाई परीक्षा में गड़बड़ी करते पकड़े गए थे.कड़ाके की ठंड के बीच छात्रों को आवागमन में परेशानी का भी सामना करना पड़ा था.



इस खबर के बारे में

रिपोर्टर / लेखक

Anamika

FirstBihar न्यूज़ डेस्क

संबंधित खबरें