ब्रेकिंग
Bihar MLC Election : बिहार MLC चुनाव से पहले महागठबंधन में महाभारत! RJD ने कांग्रेस के खिलाफ उतारा उम्मीदवार✦4 बार फेल, ऊपर से शादी का दबाव और घर की तंगी... प्रिया ने नहीं मानी हार, UPSC में हासिल की 232वीं रैंक; पढ़िए सफलता की कहानी✦घर में घुसकर पति-पत्नी को मारी गोली, लव मैरिज के बाद ससुराल में रह रहा था दंपति; फोटो वायरल करने को लेकर विवाद✦Bihar Politics : अनंत और ललन सिंह के बीच आखिरी बार कब हुई थी बातचीत? बाहुबली नेता ने खुद किया खुलासा✦ ऑयल टैंकर से पेट्रोल की जगह निकले 30 से ज्यादा मवेशी, अंदर का नजारा देख पुलिस भी हैरान✦Bihar MLC Election : बिहार MLC चुनाव से पहले महागठबंधन में महाभारत! RJD ने कांग्रेस के खिलाफ उतारा उम्मीदवार✦4 बार फेल, ऊपर से शादी का दबाव और घर की तंगी... प्रिया ने नहीं मानी हार, UPSC में हासिल की 232वीं रैंक; पढ़िए सफलता की कहानी✦घर में घुसकर पति-पत्नी को मारी गोली, लव मैरिज के बाद ससुराल में रह रहा था दंपति; फोटो वायरल करने को लेकर विवाद✦Bihar Politics : अनंत और ललन सिंह के बीच आखिरी बार कब हुई थी बातचीत? बाहुबली नेता ने खुद किया खुलासा✦ ऑयल टैंकर से पेट्रोल की जगह निकले 30 से ज्यादा मवेशी, अंदर का नजारा देख पुलिस भी हैरान

घर में घुसकर पति-पत्नी को मारी गोली, लव मैरिज के बाद ससुराल में रह रहा था दंपति; फोटो वायरल करने को लेकर विवाद

बेगूसराय के बखरी थाना क्षेत्र में घर में घुसकर बदमाशों ने सो रहे पति-पत्नी को गोली मार दी। अंतरजातीय लव मैरिज के बाद ससुराल में रह रहे दंपति पर हमले की वजह इंस्टाग्राम पर फोटो वायरल करने को लेकर पुराना विवाद बताया जा रहा है।

Bihar Crime News
प्रतिकात्मक तस्वीर
© Reporter
Mukesh Srivastava
5 मिनट

Bihar Crime News: बेगूसराय के बखरी थाना क्षेत्र के छोटी मौजी थान सिंह गांव में आधी रात घर में घुसकर पति-पत्नी को गोली मारने के मामले का पुलिस ने खुलासा कर दिया है। पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए घटना में नामजद आरोपी जितेंद्र कुमार को गिरफ्तार कर लिया है, जबकि वारदात में शामिल उसका दूसरा साथी अभी फरार है। उसकी गिरफ्तारी के लिए पुलिस लगातार संभावित ठिकानों पर छापेमारी कर रही है।



पुलिस की शुरुआती जांच में सामने आया है कि सोशल मीडिया पर महिला की तस्वीर पोस्ट किए जाने को लेकर करीब छह महीने से चल रहा विवाद धीरे-धीरे पुरानी रंजिश में बदल गया था। इसी विवाद के बाद शनिवार की देर रात करीब दो बजे आरोपी अपने एक साथी के साथ छोटी मौजी थान सिंह स्थित घर पहुंचा और सो रहे पति-पत्नी पर गोली चला दी।



गोलीबारी में छोटू कुमार के सीने में गोली लगी, जबकि उनकी पत्नी करिश्मा पासवान उर्फ करिश्मा देवी की पीठ में गोली लगी है। करिश्मा की उम्र करीब 22 वर्ष बताई जा रही है और वह करीब तीन माह की गर्भवती हैं। दोनों घायलों को इलाज के लिए बेगूसराय सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया है। पुलिस के अनुसार फिलहाल दोनों की स्थिति सामान्य बताई जा रही है। घायलों की पहचान साहेबपुर कमाल थाना क्षेत्र के सनहा नया टोला निवासी राजेंद्र महतो के पुत्र छोटू कुमार और उनकी पत्नी करिश्मा पासवान के रूप में हुई है।



बताया गया है कि छोटू कुमार और करिश्मा ने प्रेम प्रसंग के बाद अंतरजातीय विवाह किया था। घटना के समय दोनों छोटी मौजी गांव स्थित करिश्मा के मायके में रह रहे थे। इसी दौरान रात के अंधेरे में बदमाश घर में दाखिल हुए और सो रहे दंपती को निशाना बनाकर गोली चला दी।



घायल छोटू कुमार के अनुसार, उनकी पत्नी की तस्वीर फेसबुक और इंस्टाग्राम पर पोस्ट/वायरल किए जाने को लेकर पहले से विवाद चल रहा था। इसी बात को लेकर करीब छह महीने पहले जितेंद्र कुमार के साथ विवाद हुआ था। पुलिस की जांच में भी सोशल मीडिया से जुड़े इसी विवाद को गोलीबारी की घटना की अहम कड़ी माना जा रहा है। घटना की सूचना मिलते ही बखरी थाना पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की जांच शुरू की। पुलिस ने घटनास्थल का निरीक्षण करने के साथ आसपास के लोगों और परिजनों से पूछताछ की। घटनास्थल से संभावित साक्ष्य जुटाने के लिए FSL टीम की मदद भी ली जा रही है। आसपास लगे CCTV कैमरों के फुटेज की भी जांच की जा रही है।



पुलिस ने कार्रवाई करते हुए बखरी थाना क्षेत्र के छोटी मौजी थान सिंह, वार्ड नंबर-05 निवासी मकेश्वर यादव के पुत्र जितेंद्र कुमार को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस के अनुसार, वारदात में उसके साथ एक अन्य आरोपी भी शामिल था, जिसकी गिरफ्तारी के लिए लगातार छापेमारी की जा रही है। गिरफ्तार आरोपी से पुलिस पूछताछ कर रही है। जांच एजेंसियां यह पता लगाने में जुटी हैं कि गोलीबारी में इस्तेमाल हथियार कहां से आया, दूसरे आरोपी की भूमिका क्या थी और दोनों ने मिलकर वारदात की साजिश कब और कैसे रची। पुलिस घायलों के बयान, परिजनों से पूछताछ, घटनास्थल से मिले साक्ष्य और तकनीकी जांच को भी कार्रवाई का आधार बना रही है।




मामले को लेकर बखरी थाना में प्राथमिकी दर्ज की गई है। पुलिस ने भारतीय न्याय संहिता की विभिन्न धाराओं के साथ आर्म्स एक्ट और SC/ST एक्ट की संबंधित धाराओं के तहत मामला दर्ज किया है। पुलिस अब गिरफ्तार आरोपी से पूछताछ के आधार पर फरार आरोपी तक पहुंचने और घटना में इस्तेमाल हथियार बरामद करने की कोशिश कर रही है। प्रारंभिक जांच में सोशल मीडिया पर करिश्मा की तस्वीर पोस्ट किए जाने को लेकर शुरू हुआ विवाद गोलीकांड की अहम वजह के रूप में सामने आया है। हालांकि, पुलिस अभी मामले के सभी पहलुओं की जांच कर रही है। इसलिए घटना के पीछे की पूरी वजह और सभी आरोपियों की भूमिका जांच पूरी होने के बाद ही पूरी तरह स्पष्ट होगी। फिलहाल एक आरोपी पुलिस की गिरफ्त में है और दूसरा फरार है। पुलिस का कहना है कि तकनीकी जांच और पूछताछ के आधार पर जल्द ही मामले से जुड़े बाकी तथ्यों का भी खुलासा किया जा सकता है।

रिपोर्टिंग
H

रिपोर्टर

HARERAM DAS

FirstBihar संवाददाता