ब्रेकिंग
केंद्रीय मंत्री ललन सिंह का PA बनकर जेल IG को किया फोन, एक कैदी को जेल ट्रांसफऱ करने के लिए कहा, फिर क्या था...तेज रफ्तार स्कॉर्पियो ने बाइक में मारी जोरदार टक्कर, दो नाबालिग ममेरे भाइयों की मौत; तीसरा गंभीरPM मोदी का वीडियो हटाने पर संसदीय समिति सख्त, जुकरबर्ग को 3 दिन में माफी मांगने की चेतावनीपप्पू यादव ने प्रशांत किशोर की जीत के बहाने RJD पर बोला हमला, तेजस्वी यादव के नेतृत्व पर उठाए सवालक्या 2,000 रुपये से ऊपर UPI पेमेंट करना होगा महंगा? जानिए किस पर पड़ेगा असर और क्या है पूरा नियमकेंद्रीय मंत्री ललन सिंह का PA बनकर जेल IG को किया फोन, एक कैदी को जेल ट्रांसफऱ करने के लिए कहा, फिर क्या था...तेज रफ्तार स्कॉर्पियो ने बाइक में मारी जोरदार टक्कर, दो नाबालिग ममेरे भाइयों की मौत; तीसरा गंभीरPM मोदी का वीडियो हटाने पर संसदीय समिति सख्त, जुकरबर्ग को 3 दिन में माफी मांगने की चेतावनीपप्पू यादव ने प्रशांत किशोर की जीत के बहाने RJD पर बोला हमला, तेजस्वी यादव के नेतृत्व पर उठाए सवालक्या 2,000 रुपये से ऊपर UPI पेमेंट करना होगा महंगा? जानिए किस पर पड़ेगा असर और क्या है पूरा नियम

SBI PO Mains Exam 2025: एसबीआई पीओ मुख्य परीक्षा की डेट जारी, जल्द मिलेगा एडमिट कार्ड

SBI PO Mains Exam 2025: स्टेट बैंक ऑफ इंडिया (SBI) ने PO मुख्य परीक्षा 2025 की तिथि घोषित कर दी है। परीक्षा का आयोजन 13 सितंबर को होगा। एडमिट कार्ड और दिशा-निर्देश जल्द ही आधिकारिक वेबसाइट sbi.co.in पर जारी किए जाएंगे।

SBI PO Mains Exam 2025
© Google
Mukesh Srivastava
2 मिनट

SBI PO Mains Exam 2025: स्टेट बैंक ऑफ इंडिया ने प्रोबेशनरी ऑफिसर भर्ती 2025 के तहत मुख्य परीक्षा की तारीख घोषित कर दी है। बैंक के सेंट्रल रिक्रूटमेंट एंड प्रमोशन डिपार्टमेंट के अनुसार, SBI PO Mains Exam 2025 का आयोजन 13 सितंबर को सुबह की पाली में किया जाएगा। यह परीक्षा उन अभ्यर्थियों के लिए होगी जिन्होंने हाल ही में आयोजित प्रारंभिक परीक्षा में सफलता प्राप्त की है।


बैंक ने जानकारी दी है कि मुख्य परीक्षा का एडमिट कार्ड और परीक्षा से संबंधित आवश्यक गाइडलाइंस जल्द ही आधिकारिक वेबसाइट sbi.co.in पर जारी की जाएंगी। उम्मीदवारों को सलाह दी गई है कि वे वेबसाइट पर नजर बनाए रखें, जिससे किसी भी महत्वपूर्ण सूचना से वंचित न रहें।


बता दें कि SBI PO Prelims Exam इस वर्ष 2, 4 और 5 अगस्त को देशभर में आयोजित की गई थी। इसके परिणाम 1 सितंबर 2025 को घोषित किए गए थे। इस भर्ती अभियान के तहत कुल 541 पदों (500 नियमित और 41 बैकलॉग) को भरा जाना है।


एसबीआई पीओ भर्ती प्रक्रिया को तीन चरणों में बांटा गया है। प्रीलिम्स परीक्षा, मुख्य परीक्षा और साक्षात्कार सहित अंतिम चरण। मुख्य परीक्षा में सफल अभ्यर्थियों को अंतिम चरण में साइकोमेट्रिक टेस्ट, ग्रुप एक्सरसाइज और इंटरव्यू में भाग लेना होगा। मुख्य परीक्षा के अंकों और अंतिम चरण के अंकों को मिलाकर 100 अंकों के स्केल पर मेरिट लिस्ट तैयार की जाएगी।


बता दें कि मुख्य परीक्षा में नेगेटिव मार्किंग का प्रावधान भी होगा। प्रत्येक गलत उत्तर पर 1/4 अंक काटे जाएंगे। उम्मीदवार अधिक जानकारी के लिए SBI की वेबसाइट पर जाकर परीक्षा संबंधी दिशानिर्देश और नोटिस देख सकते हैं।

रिपोर्टिंग
F

रिपोर्टर

FIRST BIHAR

FirstBihar संवाददाता