ब्रेकिंग
बिहार को मोदी सरकार की बड़ी सौगात, इस जिले के लोग होंगे मालामाल; जानें क्या है पूरी खबरवसूलीबाज थानेदार गिरफ्तार, हाजत में बंदकर वसूलता था पैसा, SP ने पहुंचा दिया हवालातबेतिया GMCH में मां के बच्ची को गोद में लेकर पहुंचने की तस्वीर वायरल, अस्पताल ने स्ट्रेचर नहीं मिलने के आरोप का किया खंडन, महिला ने भी दी सफाईमधेपुरा में जमीन फर्जीवाड़े का बड़ा खुलासा! पूर्व DCLR, 2 CO समेत 7 के खिलाफ FIR, कोर्ट के आदेश के एक साल बाद हुई कार्रवाईपटना में कोलकाता की डांसर रोजी खातून की संदिग्ध मौत, दोस्त के फ्लैट में मिली लाशबिहार को मोदी सरकार की बड़ी सौगात, इस जिले के लोग होंगे मालामाल; जानें क्या है पूरी खबरवसूलीबाज थानेदार गिरफ्तार, हाजत में बंदकर वसूलता था पैसा, SP ने पहुंचा दिया हवालातबेतिया GMCH में मां के बच्ची को गोद में लेकर पहुंचने की तस्वीर वायरल, अस्पताल ने स्ट्रेचर नहीं मिलने के आरोप का किया खंडन, महिला ने भी दी सफाईमधेपुरा में जमीन फर्जीवाड़े का बड़ा खुलासा! पूर्व DCLR, 2 CO समेत 7 के खिलाफ FIR, कोर्ट के आदेश के एक साल बाद हुई कार्रवाईपटना में कोलकाता की डांसर रोजी खातून की संदिग्ध मौत, दोस्त के फ्लैट में मिली लाश

बिना परीक्षा और इंटरव्यू दिये रेलवे में 10वीं पास के लिए 4 हजार से ज्यादा वेकेंसी, जल्द करें अप्लाई

DESK: अगर आप रेलवे में नौकरी करना चाहते हैं, साथ ही बिना किसी परीक्षा और इंटरव्यू के जॉब पाना चाहते हैं तो आपके लिए रेलवे सुनहरा मौका लेकर आया है. सदर्न रेलवे ने 12 अलग-अलग ट्

FirstBihar
Khushboo Gupta
2 मिनट

DESK: अगर आप रेलवे में नौकरी करना चाहते हैं, साथ ही बिना किसी परीक्षा और इंटरव्यू के जॉब पाना चाहते हैं तो आपके लिए रेलवे सुनहरा मौका लेकर आया है. सदर्न रेलवे ने 12 अलग-अलग ट्रेड में अप्रेंटिस की 4103 वैकेंसी निकाली है.


ये भर्तियां एसी मैकेनिक, कारपेंटर, डीजल मैकेनिक, इलेक्ट्रिकल/इलेक्ट्रॉनिक्स, इलेक्ट्रिशियन, फिटर, पेंटर, वेल्डर, एमएमडब्ल्यू, एमएमटीएम, मशीनिस्ट ट्रेड्स में होंगी. इन भर्तियों के लिए ऑनलाइन आवेदन का लास्ट डेट 8 दिसंबर, 2019 है.


इन पदों के लिए 50 फीसदी अंकों के साथ 10वीं पास के साथ संबंधित ट्रेड में आईटीआई किये युवा अप्लाई कर सकते हैं. जॉब के लिए न्यूनतम सीमा 15 साल और अधिकतम 24 साल तय की गई है. खास बात यह है कि इन पदों के लिए उम्मीदवारों का चयन मेरिट के आधार पर होगा. ये मेरिट 10वीं के मार्क्स के आधार पर बनेगी. इसके लिए न तो कोई लिखित परीक्षा होगी और न ही कोई इंटरव्यू. जिन उम्मीदवारों का चयन होगा उन्हें ट्रेनिंग के दौरान स्टाइपेंड भी दिया जाएगा. ऑनलाइन आवेदन करने और अधिक जानकारी के लिए scr.indianrailways.gov.in साइट पर जाएं. उसके बाद होमपेज पर दिए गए ‘ACT APPRENTICE - 2019 Online Application Registration’ के लिंक पर क्लिक करें और सभी डिटेल्स भरें और अप्लाई कर दें.