ब्रेकिंग
Bihar News : बांकीपुर उपचुनाव में बड़ा आदेश! अब बिना अनुमति सभा-जुलूस किया तो होगी कार्रवाईBihar News : 35 साल पुराने विस्फोट केस में बड़ा फैसला! पूर्व सांसद सूरजभान सिंह समेत 3 आरोपित बरीBihar News: अब नहीं बचेगा कोई अपराधी! बिहार पुलिस मुख्यालय ने सभी एसपी को जारी किए सख्त निर्देशBihar Weather Today: पटना में उमस से लोग बेहाल, दरभंगा-मधुबनी समेत कई जिलों में बारिश और वज्रपात का अलर्टभोजपुर एनकाउंटर मामला: भरत तिवारी की मां 9 जुलाई से करेंगी भूख हड़ताल, परिवार ने सरकार के सामने रखीं पांच मांगेंBihar News : बांकीपुर उपचुनाव में बड़ा आदेश! अब बिना अनुमति सभा-जुलूस किया तो होगी कार्रवाईBihar News : 35 साल पुराने विस्फोट केस में बड़ा फैसला! पूर्व सांसद सूरजभान सिंह समेत 3 आरोपित बरीBihar News: अब नहीं बचेगा कोई अपराधी! बिहार पुलिस मुख्यालय ने सभी एसपी को जारी किए सख्त निर्देशBihar Weather Today: पटना में उमस से लोग बेहाल, दरभंगा-मधुबनी समेत कई जिलों में बारिश और वज्रपात का अलर्टभोजपुर एनकाउंटर मामला: भरत तिवारी की मां 9 जुलाई से करेंगी भूख हड़ताल, परिवार ने सरकार के सामने रखीं पांच मांगें

रेलवे की परीक्षा देने वालों के लिए गुड न्यूज़, घर से 300 किमी के दायरे में होगा परीक्षा सेंटर

DESK : प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी करने वाले युवाओं को अक्सर परीक्षा केंद्र दूर होने की वजह से कई समस्याओं का सामना करना पड़ता है. इस समस्या को खत्म करने के लिए भारतीय रेलवे

रेलवे की परीक्षा देने वालों के लिए गुड न्यूज़, घर से 300 किमी के दायरे में होगा परीक्षा सेंटर
Tejpratap
Tejpratap
2 मिनट

DESK : प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी करने वाले युवाओं को अक्सर परीक्षा केंद्र दूर होने की वजह से कई समस्याओं का सामना करना पड़ता है. इस समस्या को खत्म करने के लिए भारतीय रेलवे ने फैसला लिया है. रेलवे की ओर से जानकारी दी गई है कि परीक्षा केंद्र तय करने के लिए अब Google Maps की मदद ली जाएगी. साथ ही अभ्यार्धियों के घर से 300 किलोमीटर की दूरी के अंदर ही परीक्षा केंद्र बनाए जाएंगे. इससे परीक्षार्थियों का समय तो बचेगा ही, आने-जाने में लगने वाला उनका खर्च भी बच जाएगा.


रेलवे की ओर से बताया गया कि देशभर से अभ्यर्थियों की ओर से लगातार शिकायतें मिल रहीं थीं कि उनके स्थानीय शहर से बहुत ज्यादा दूर परीक्षा केंद्र बनाए जाने की वजह से उन्हें न सिर्फ लंबी दूरी का सफर करना पड़ता है, बल्कि उनका खर्च भी काफी ज्यादा बढ़ जाता है. अब अभ्यार्धियों के घर से 300 किलोमीटर की दूरी के अंदर ही परीक्षा केंद्र बनाए जाएंगे. इससे अभ्यर्थियों को आने-जाने में होने वाली परेशानी से रहत मिलेगी. इस नई प्रक्रिया को आने वाले CBT लेवल-4 और लेवल-6 की परीक्षाओं में ही लागू किया जाएगा. 


साथ ही अभ्यर्थी को परीक्षा सेंटर तक पहुंचने में किसी तरह की समस्या नहीं हो इसके लिए भी रेलवे की तरफ से कदम उठाया गया है. जानकारी के मुताबिक, उम्मीदवार की ओर से दिए गए पते के साथ दिए गए पिन कोड को गूगल मैप के जरिए उनके निवास स्थान से 300 किलोमीटर के दायरे में मौजूद परीक्षा केंद्र के साथ जोड़ रहे हैं. साथ ही यह भी सुनिश्चित कर रहे हैं कि परीक्षा केंद्र तक परिवहन के विभिन्न साधनों जैसे बस और ट्रेन के जरिए आवागमन सुलभ हो. 

टैग्स