ब्रेकिंग
खाने का बकाया पैसे मांगने पर होटल मालिक की पिटाई, 20 लोगों को लेकर दुकान में पहुंचे ग्राहक, CCTV में कैद हुई घटना की तस्वीर✦खगड़िया स्कूल हादसा: भवन निर्माण में वित्तीय अनियमितता का खुलासा, अधिकारी-अभियंता और HM पर कार्रवाई की अनुशंसा✦शराब मामले में जेल जा चुके सत्य प्रकाश मंडल को JDU ने बनाया युवा जिलाध्यक्ष, नियुक्ति पर उठे सवाल✦'मुसहर हो...नहीं कराएंगे डिलिवरी' : हॉस्पिटल से लौटाई गई महिला ने सड़क किनारे बच्चे को दिया जन्म✦कई सालों से फरार नक्सली मिट्ठू कोरा गिरफ्तार, बिहार STF और सुरक्षा बलों ने घर से दबोचा✦खाने का बकाया पैसे मांगने पर होटल मालिक की पिटाई, 20 लोगों को लेकर दुकान में पहुंचे ग्राहक, CCTV में कैद हुई घटना की तस्वीर✦खगड़िया स्कूल हादसा: भवन निर्माण में वित्तीय अनियमितता का खुलासा, अधिकारी-अभियंता और HM पर कार्रवाई की अनुशंसा✦शराब मामले में जेल जा चुके सत्य प्रकाश मंडल को JDU ने बनाया युवा जिलाध्यक्ष, नियुक्ति पर उठे सवाल✦'मुसहर हो...नहीं कराएंगे डिलिवरी' : हॉस्पिटल से लौटाई गई महिला ने सड़क किनारे बच्चे को दिया जन्म✦कई सालों से फरार नक्सली मिट्ठू कोरा गिरफ्तार, बिहार STF और सुरक्षा बलों ने घर से दबोचा

BSEB INTER EXAM 2023: पूर्णिया की मोहद्देसा आर्ट्स में बनीं स्टेट टॉपर, गांव में रहकर किया कमाल

PURNEA: बिहार बोर्ड 12 वीं के नतीजे आ गए हैं। इस बार भी लड़कियों ने बाजी मारी है। इंटर टॉपर बन उन्होंने बिहार का नाम रोशन किया है। पूर्णिया की मोहद्देसा आर्ट्स संकाय में स्टेट टॉपर

BSEB INTER EXAM 2023: पूर्णिया की मोहद्देसा आर्ट्स में बनीं स्टेट टॉपर, गांव में रहकर किया कमाल
Jitendra Vidyarthi
1 मिनट

PURNEA: बिहार बोर्ड 12 वीं के नतीजे आ गए हैं। इस बार भी लड़कियों ने बाजी मारी है। इंटर टॉपर बन उन्होंने बिहार का नाम रोशन किया है। पूर्णिया की मोहद्देसा आर्ट्स संकाय में स्टेट टॉपर बनी हैं। मोहदेसा ने गांव में रहकर यह सफलता हासिल की है। 


पूर्णिया के बायसी उच्च विद्यालय की छात्रा मोहद्देसा ने 475 अंक लाकर आर्ट्स संकाय में बिहार टॉपर बनी हैं। पूर्णिया के अमौर प्रखण्ड स्थित नहराकोल पंचायत के डोहवाबारी की रहने वाली मोहद्देसा ने सुदूर गांव में रहकर ये कारनामा कर दिखाया है। 


मोहद्देसा के पिता मोहम्मद जुनेद आलम उच्च विद्यालय बायसी के ही सहायक शिक्षक हैं। मोहद्देसा की माँ रजिया बेगम गृहणी है। मोहद्देसा ने बताया कि वो आगे चलकर यूपीएससी की तैयारी करना चाहती हैं। मोहद्देसा का सपना है कि वो आईएएस बने और परिवार का नाम रोशन करे। 

रिपोर्टिंग
T

रिपोर्टर

Tahsin Ali

FirstBihar संवाददाता