ब्रेकिंग
बिहार पुलिस में बड़ा फेरबदल, पटना में 195 दारोगा का तबादला; शहरी क्षेत्र के 83 और ग्रामीण इलाके के 112 पुलिसकर्मी बदले, देखें पूरी लिस्ट..✦बिहार में 3 IPS अधिकारियों का तबादला, भानू प्रताप सिंह पुलिस मुख्यालय बुलाए गए, शैलेन्द्र सिंह बने खगड़िया SP✦बिहार विधान परिषद में बहाली में बड़ा खेल करके गये अवधेश बाबू! जांच में सनसनीखेज खुलासा, बड़े पैमाने पर रद्द हो सकती है नियुक्ति✦बिहार के रेल यात्रियों को राहत, पूर्व मध्य रेलवे ने 5 जोड़ी स्पेशल ट्रेनों का बढ़ाया परिचालन, देखें पूरा शेड्यूल✦भ्रष्ट इंजीनियर पर SVU का शिकंजा: 5 ठिकानों पर छापेमारी में मिले 31.42 लाख कैश, करोड़ों की जमीन-फ्लैट; 1 करोड़ से अधिक बैंक बैलेंस✦बिहार पुलिस में बड़ा फेरबदल, पटना में 195 दारोगा का तबादला; शहरी क्षेत्र के 83 और ग्रामीण इलाके के 112 पुलिसकर्मी बदले, देखें पूरी लिस्ट..✦बिहार में 3 IPS अधिकारियों का तबादला, भानू प्रताप सिंह पुलिस मुख्यालय बुलाए गए, शैलेन्द्र सिंह बने खगड़िया SP✦बिहार विधान परिषद में बहाली में बड़ा खेल करके गये अवधेश बाबू! जांच में सनसनीखेज खुलासा, बड़े पैमाने पर रद्द हो सकती है नियुक्ति✦बिहार के रेल यात्रियों को राहत, पूर्व मध्य रेलवे ने 5 जोड़ी स्पेशल ट्रेनों का बढ़ाया परिचालन, देखें पूरा शेड्यूल✦भ्रष्ट इंजीनियर पर SVU का शिकंजा: 5 ठिकानों पर छापेमारी में मिले 31.42 लाख कैश, करोड़ों की जमीन-फ्लैट; 1 करोड़ से अधिक बैंक बैलेंस

UPSC प्रीलिम्स परीक्षा आज, राजधानी में 91 केंद्रों पर होंगे एग्जाम, इन चीजों पर होगी पावंदी

PATNA : राजधानी पटना में आज 91 परीक्षा केंद्रों पर यूपीएससी प्रीलिम्स की परीक्षा आयोजित करवाई जा रही है। इस परीक्षा में राजधानी के अंदर कुल 44056 परीक्षार्थी सम्मिलित हो रहे ह

UPSC प्रीलिम्स परीक्षा आज, राजधानी में 91 केंद्रों पर होंगे एग्जाम, इन चीजों पर होगी पावंदी
Tejpratap
Tejpratap
3 मिनट

PATNA : राजधानी पटना में आज 91 परीक्षा केंद्रों पर यूपीएससी प्रीलिम्स की परीक्षा आयोजित करवाई जा रही है। इस परीक्षा में राजधानी के अंदर कुल 44056 परीक्षार्थी सम्मिलित हो रहे हैं। यह परीक्षा दो शिफ्ट में आयोजित करवाई जाएगी इसको लेकर जिला प्रशासन की तरफ से सारी तैयारियां कर ली गई है। परीक्षा को लेकर प्रमंडलीय आयुक्त कुमार रवि ने बैठक भी की है और अधिकारियों को स्वच्छ कदाचार मुक्त एवं शांतिपूर्ण माहौल में यूपीएससी प्रीलिम्स 2023 परीक्षा आयोजित कराने का निर्देश दिया है। 


दरअसल, राजधानी में आज दो शिफ्ट में  यूपीएससी प्रीलिम्स की परीक्षा आयोजित करवाई जाएगी। इस परीक्षा में सभी परीक्षार्थी को निर्धारित समय से 10 मिनट पूर्व यानी प्रथम पाली में 9:20 और द्वितीय पाली में 2:20 के बाद परीक्षा केंद्र के परिसर में प्रवेश की अनुमति नहीं होगी और परीक्षार्थी को परीक्षा समाप्ति के पूर्व परीक्षा हॉल छोड़ने की भी अनुमति नहीं है। पहली पाली की परीक्षा सुबह 9:30 बजे और द्वितीय पाली की परीक्षा दोपहर 2:30 बजे से आयोजित की गई है। 


वहीं, पटना में यूपीएससी प्रीलिम्स के सफल आयोजन को लेकर पर्याप्त संख्या में दंडाधिकारियों और पदाधिकारियों की प्रतिनियुक्ति की गई है। इसके साथ ही पर्याप्त संख्या में सुरक्षा बलों को भी लगाया गया है। परीक्षा के दौरान हॉल में किसी भी प्रकार का इलेक्ट्रॉनिक गेजेट्स ले जाना प्रतिबंधित है। प्रीलिम्स परीक्षा को लेकर 91 परीक्षा केंद्रों के लिए 30 जोन निर्धारित किए गए हैं। केंद्रवार 91 स्थानीय निरीक्षण अधिकारियों और 91 सहायक पर्यवेक्षक सह स्टैटिक दंडाधिकारियों की प्रतिनियुक्ति की गई है।  इसके अलावा 30 जोनल दंडाधिकारियों और 17 सुरक्षित दंडाधिकारियों और पुलिस पदाधिकारियों को भी प्रतिनियुक्त किया गया है। 


इधर, इस परीक्षा के सफल संचालन के लिए जिला मत्स्य पदाधिकारी मनीष कुमार श्रीवास्तव को जिला नियंत्रण कक्ष में नोडल पदाधिकारी के रूप में नामित किया गया है। वह सभी पदाधिकारियों और केंद्राधीक्षकों से समन्वय स्थापित करेंगे और आवश्यकतानुसार समुचित सहायता भी प्रदान करेंगे। प्रमंडलीय आयुक्त कुमार रवि ने पुलिस अधीक्षक, यातायात को परीक्षा के दिन सुगम यातायात प्रबंधन सुनिश्चित कराने का भी निर्देश दिया है।