ब्रेकिंग
PM मोदी के BIRTHDAY पर दीया का वीडियो बनाने पर 12 साल के बच्चे की पिटाई, तेजस्वी यादव से मिलकर प्रिंस ने दी घटना की जानकारी, क्या कहा जानिये?पटना में ट्रेन में युवती ने अपने कपड़े फाड़ कर फैला दी सनसनी, जमकर हंगामे के बाद सामने आए VIDEO ने लोगों को कर दिया हैरानसुप्रीम कोर्ट ने शराबबंदी पर उठाए सवाल, कहा- गुजरात में 600 से ज्यादा मौतों के बावजूद नहीं रुका जहरीली शराब का कारोबार‘द वन: फोर्स ऑफ द फॉरेस्ट’ के प्रमोशन के लिए पटना पहुंचे सिद्धार्थ मल्होत्रा-तमन्ना भाटिया, CM सम्राट चौधरी से की मुलाकातनिजी क्लीनिक की बड़ी लापरवाही: गर्भ में मृत बच्चे को बाहर निकालने के दौरान महिला की मौत, परिजनों ने किया हंगामाPM मोदी के BIRTHDAY पर दीया का वीडियो बनाने पर 12 साल के बच्चे की पिटाई, तेजस्वी यादव से मिलकर प्रिंस ने दी घटना की जानकारी, क्या कहा जानिये?पटना में ट्रेन में युवती ने अपने कपड़े फाड़ कर फैला दी सनसनी, जमकर हंगामे के बाद सामने आए VIDEO ने लोगों को कर दिया हैरानसुप्रीम कोर्ट ने शराबबंदी पर उठाए सवाल, कहा- गुजरात में 600 से ज्यादा मौतों के बावजूद नहीं रुका जहरीली शराब का कारोबार‘द वन: फोर्स ऑफ द फॉरेस्ट’ के प्रमोशन के लिए पटना पहुंचे सिद्धार्थ मल्होत्रा-तमन्ना भाटिया, CM सम्राट चौधरी से की मुलाकातनिजी क्लीनिक की बड़ी लापरवाही: गर्भ में मृत बच्चे को बाहर निकालने के दौरान महिला की मौत, परिजनों ने किया हंगामा

सिपाही भर्ती परीक्षा को लेकर पग-पग पर रहेगी सुरक्षा, परीक्षा केंद्र पर बायोमीट्रिक तरीके से बनेगी हाजिरी, ऐसा करने पर सिधा दर्ज होगा FIR

PATNA : 11880 पदों पर होने वाली सिपाही भर्ती परीक्षा को लेकर केन्द्रीय चयन पर्षद ने परीक्षा के लिए केंद्रों की लिस्ट जारी कर दी है. वहीं 12 और 20 जनवरी को होने वाली परीक्षा को लेकर

FirstBihar
Anamika
2 मिनट

PATNA : 11880 पदों पर होने वाली सिपाही भर्ती परीक्षा को लेकर केन्द्रीय चयन पर्षद ने परीक्षा के लिए केंद्रों की लिस्ट जारी कर दी है. वहीं 12 और 20 जनवरी को होने वाली परीक्षा को लेकर सुरक्षा व्यवस्था टाइट की गई है. पग-पग पर सुरक्षा के कड़े इंतजाम रहेंगे. 

दारोगा भर्ती परीक्षा में पेपर वायरल होने की अफवाह से सबक लेते हुए केन्द्रीय चयन पर्षद ने एहतियात के तौर पर नवाचार की पहल की है. पहली बार सिपाही चयन पर्षद ने रौल नंबर के आधार पर लगातार नहीं बैठाने की पहल की है. 

वहीं परीक्षा केंद्र पर हर एक कैंडिडेट का फोटोग्राफी और वीडियोग्राफी किया जाएगा. परीक्षा केंद्र पर बायोमीट्रिक तरीके से कैंडिडेट की हाजिरी लगाई जाएगी. इसके साथ ही परीक्षा केंद्राधीक्षक और वीक्षकों को एक घंटे पहले मोबाइल जमा कराना होगा. परीक्षा के दौरान किसी भी वीक्षक के पास मोबाइल पाए जाए पर उनपर FIR दर्ज कराई जाएगी. 

बता दें कि सिपाही भर्ती परीक्षा में 11880 पदों के लिए 12 लाख 66 हजार कैंडिडेट हैं. सिपाही भर्ती परीक्षा 12 जनवरी और 20 जनवरी को आयोजित की जाएगी. परीक्षा दो पालियों में आयोजित की जाएगी.