ब्रेकिंग
‘जहां जीतेंगे, वहां 10 हजार नौकरी देंगे’, MLC उम्मीदवारों की घोषणा के बाद प्रशांत किशोर का बड़ा एलानBihar MLC Election : MLC चुनाव में जन सुराज की एंट्री, दरभंगा से पटना तक 5 उम्मीदवार मैदान में; देखें पूरी लिस्टBihar MLC Election 2026 : अनंत सिंह की बगावत के बाद एक्शन में नीतीश कुमार, नीरज की जीत के लिए चला 'अमोघ अस्त्र'! ललन सिंह से मुलाकात के बाद क्या बदलेगा खेल?अनंत-नीरज की लड़ाई में क्यों चुप हैं नीतीश कुमार? ‘पंच परमेश्वर’ बनने से क्यों बच रहे JDU के राष्ट्रीय अध्यक्ष, कहीं यह सोची-समझी रणनीति तो नहीं?Bihar News : डायल-112 टीम पर हमला पड़ेगा महंगा, थानेदार पर होगी कार्रवाई; बिहार पुलिस मुख्यालय का सख्त आदेश‘जहां जीतेंगे, वहां 10 हजार नौकरी देंगे’, MLC उम्मीदवारों की घोषणा के बाद प्रशांत किशोर का बड़ा एलानBihar MLC Election : MLC चुनाव में जन सुराज की एंट्री, दरभंगा से पटना तक 5 उम्मीदवार मैदान में; देखें पूरी लिस्टBihar MLC Election 2026 : अनंत सिंह की बगावत के बाद एक्शन में नीतीश कुमार, नीरज की जीत के लिए चला 'अमोघ अस्त्र'! ललन सिंह से मुलाकात के बाद क्या बदलेगा खेल?अनंत-नीरज की लड़ाई में क्यों चुप हैं नीतीश कुमार? ‘पंच परमेश्वर’ बनने से क्यों बच रहे JDU के राष्ट्रीय अध्यक्ष, कहीं यह सोची-समझी रणनीति तो नहीं?Bihar News : डायल-112 टीम पर हमला पड़ेगा महंगा, थानेदार पर होगी कार्रवाई; बिहार पुलिस मुख्यालय का सख्त आदेश

शिक्षक दिवस पर CAB ने महान विभूतियों को सम्मानित किया, 50 अनाथ बच्चों को भी लिया गोद

PATNA: शिक्षक दिवस के मौके पर आज पटना के विद्यापति भवन में एक कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कोचिंग एसोसिएशन ऑफ भारत के तत्वाधान में आयोजित गुरु गौरव सम्मान समारोह में उन महान विभूति

शिक्षक दिवस पर CAB ने महान विभूतियों को सम्मानित किया, 50 अनाथ बच्चों को भी लिया गोद
Jitendra Vidyarthi
3 मिनट

PATNA: शिक्षक दिवस के मौके पर आज पटना के विद्यापति भवन में एक कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कोचिंग एसोसिएशन ऑफ भारत के तत्वाधान में आयोजित गुरु गौरव सम्मान समारोह में उन महान विभूतियों को लाइफ टाइम अचीवमेंट अवॉर्ड से सम्मानित किया गया जिन्होंने 1972 में कोचिंग संस्थान की नींव डाली थी। पटना के विद्यापति भवन में पटना सहित राज्य के अन्य जिलों से आए करीब 500 से अधिक शिक्षकों ने अपनी उपस्थिति दर्ज कराई। स्व. डॉ. बिल्टू सिंह, एमएमआर अख्तर, डॉ. आरबी सिंह, डॉ. केसी सिन्हा, डॉ. बलराम तिवारी को लाइफ टाइम अचीवमेंट अवॉर्ड से सम्मानित किया गया।


पुरस्कार प्राप्त करने वाले सभी विभूतियों के परिवार वालों ने केब द्वारा किए गए इस नेक कार्य की भूरी-भूरी प्रशंसा की। इस अवसर पर केब के संस्थापक विपिन कुमार सिंह, सचिव सुधीर सिंह ने बताया कि कैब ने 50 उन अनाथ बच्चों को भी गोद लिया जिनके पैरेंट्स कोरोना काल में काल के गाल में समा गए थे। इन बच्चों को किसी भी शिक्षण संस्थान में मुफ्त शिक्षा दिए जाने का वादा किया गया। गोद लिए गए अनाथ बच्चों के अभिभावकों ने कैब के इस प्रयास को सराहा और कहा की समाज में इसका बहुत अच्छा असर पड़ेगा। 


समारोह में कैब ने यह भी घोषणा किया कि इसका विस्तार राज्य में प्रखंड स्तर पर तेज गति से हो रही है। शिक्षकों के उत्साह को देखते हुए कैब ने यह भी निर्णय लिया कि राज्य के बाहर झारखंड और उत्तर प्रदेश में भी केब को विस्तारित कर जल्द ही कार्यकारिणी समिति का गठन किया जाएगा। इस अवसर पर कैब ने अपने सदस्य साथियों को मेंबरशिप सर्टिफिकेट भी प्रदान किए। 


समारोह के मुख्य अतिथि विकास वैभव ने कैब की प्रशंसा करते हुए कहा कि महान विभूतियों को सम्मानित करना गौरव की बात है। उन्होंने कैब के द्वारा किए गए कार्यों की भी सराहना की। कोचिंग एसोसिएशन ऑफ भारत ने इसी तरह के और प्रोग्राम के आयोजन की भी बात कही। अवसर पर अन्य फाउंडर मेंबर एमके पांडेय, कौशलेन्द्र कुमार, धनंजय नारायण, रणधीर कुमार गांधी, नीरज पटेल, समरेंद्र सुमन, गौतम सावर्ण एवं प्रायोजक टीबीएलजी, कैनन, विद मौजूद रहे।

टैग्स