ब्रेकिंग
बिहार पुलिस में बड़ा फेरबदल, पटना में 195 दारोगा का तबादला; शहरी क्षेत्र के 83 और ग्रामीण इलाके के 112 पुलिसकर्मी बदले, देखें पूरी लिस्ट..✦बिहार में 3 IPS अधिकारियों का तबादला, भानू प्रताप सिंह पुलिस मुख्यालय बुलाए गए, शैलेन्द्र सिंह बने खगड़िया SP✦बिहार विधान परिषद में बहाली में बड़ा खेल करके गये अवधेश बाबू! जांच में सनसनीखेज खुलासा, बड़े पैमाने पर रद्द हो सकती है नियुक्ति✦बिहार के रेल यात्रियों को राहत, पूर्व मध्य रेलवे ने 5 जोड़ी स्पेशल ट्रेनों का बढ़ाया परिचालन, देखें पूरा शेड्यूल✦भ्रष्ट इंजीनियर पर SVU का शिकंजा: 5 ठिकानों पर छापेमारी में मिले 31.42 लाख कैश, करोड़ों की जमीन-फ्लैट; 1 करोड़ से अधिक बैंक बैलेंस✦बिहार पुलिस में बड़ा फेरबदल, पटना में 195 दारोगा का तबादला; शहरी क्षेत्र के 83 और ग्रामीण इलाके के 112 पुलिसकर्मी बदले, देखें पूरी लिस्ट..✦बिहार में 3 IPS अधिकारियों का तबादला, भानू प्रताप सिंह पुलिस मुख्यालय बुलाए गए, शैलेन्द्र सिंह बने खगड़िया SP✦बिहार विधान परिषद में बहाली में बड़ा खेल करके गये अवधेश बाबू! जांच में सनसनीखेज खुलासा, बड़े पैमाने पर रद्द हो सकती है नियुक्ति✦बिहार के रेल यात्रियों को राहत, पूर्व मध्य रेलवे ने 5 जोड़ी स्पेशल ट्रेनों का बढ़ाया परिचालन, देखें पूरा शेड्यूल✦भ्रष्ट इंजीनियर पर SVU का शिकंजा: 5 ठिकानों पर छापेमारी में मिले 31.42 लाख कैश, करोड़ों की जमीन-फ्लैट; 1 करोड़ से अधिक बैंक बैलेंस

अपनी मांगों को लेकर पाटलिपुत्र विश्वविद्यालय के छात्रों ने मचाया हंगामा, मुख्य सड़क को भी किया जाम

PATNA: पाटलिपुत्र विश्वविद्यालय के मेन गेट के बाहर छात्र-छात्राओं ने जमकर हंगामा मचाया। मुख्य सड़क पर आगजनी की गयी और यातायात को घंटों बाधित रखा गया। आक्रोशित छात्र विश्वविद्य

अपनी मांगों को लेकर पाटलिपुत्र विश्वविद्यालय के छात्रों ने मचाया हंगामा, मुख्य सड़क को भी किया जाम
Jitendra Vidyarthi
2 मिनट

PATNA: पाटलिपुत्र विश्वविद्यालय के मेन गेट के बाहर छात्र-छात्राओं ने जमकर हंगामा मचाया। मुख्य सड़क पर आगजनी की गयी और यातायात को घंटों बाधित रखा गया। आक्रोशित छात्र विश्वविद्यालय प्रशासन के खिलाफ नारेबाजी कर रहे थे और अपने गुस्से का इजहार कर रहे थे। आंदोलित छात्रों का कहना था कि विश्वविद्यालय प्रशासन उनकी समस्या पर कोई ध्यान नहीं देता। छात्र-छात्राओं की समस्याएं क्या है इसे जानने की कोशिश भी नहीं की जाती है।


छात्रों को पार्ट 3 के परीक्षा ऑनलाइन फॉर्म भरने में तकनीकी परेशानी हो रही है। यूनिवर्सिटी प्रशासन के तरफ से छात्रों के प्रति कोई मदद नहीं की जा रही है। इस बात से नाराज सैकड़ों की संख्या में छात्र पाटलिपुत्रा यूनिवर्सिटी के बाहर एकत्रित हो गए और हंगामा करने लगे। यूनिवर्सिटी के मेन गेट को बंद कर दिया गया, जिसकी वजह से छात्र बाहर ही प्रदर्शन करते रहे। 


छात्रों का कहना था कि विश्वविद्यालय में कई अनियमितता है। फेल किए गये छात्र को यहां पास कर दिया जाता है और अचानक परीक्षा की तिथि भी निकाल दी जाती है जिससे छात्रों को काफी परेशानी होती है। अपनी समस्याओं को लेकर बुधवार को छात्र-छात्राएं सड़क पर उतर आए और पाटलिपुत्र विश्वविद्यालय के सामने हंगामा और प्रदर्शन करने लगे। छात्रों के हंगामे के कारण घंटों यातायात बाधित रहा। सैकड़ों गाड़िया जाम में फंसी रही। छात्रों के हंगामे की सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस ने काफी मशक्कत के बाद छात्रों को शांत कराया जिसके बाद यातायात बहाल हो सका।   


अपनी मांगों को लेकर पाटलिपुत्र विश्वविद्यालय के छात्रों ने मचाया हंगामा, मुख्य सड़क को भी किया जाम

टैग्स
रिपोर्टिंग
B

रिपोर्टर

BADAL ROHAN

FirstBihar संवाददाता