ब्रेकिंग
बेगूसराय गैंगरेप और भरत तिवारी एनकाउंटर मामले को लेकर पप्पू यादव ने सम्राट सरकार को घेरा, दोनों केस में स्पीडी ट्रायल और न्यायिक जांच की मांगनेपाल में भारी बारिश से बिहार में बाढ़ का खतरा मंडराया, उफान पर महानंदा और कोसी; इंजीनियरों की छुट्टियां रद्दबिहार में सनसनीखेज वारदात: इंजीनियरिंग के छात्र ने प्रेमिका के भाई की ले ली जान, हत्या की साजिश में AI का इस्तेमालपटना में गंगा स्नान के दौरान दर्दनाक हादसा, तीन बच्चों की डूबने से मौतअगर अपराधी सरेंडर करता है, तो क्या उसे गोली मार दी जाएगी? भरत तिवारी एनकाउंटर पर घमासान के बीच नीतीश कुमार का पुराना बयान वायरलबेगूसराय गैंगरेप और भरत तिवारी एनकाउंटर मामले को लेकर पप्पू यादव ने सम्राट सरकार को घेरा, दोनों केस में स्पीडी ट्रायल और न्यायिक जांच की मांगनेपाल में भारी बारिश से बिहार में बाढ़ का खतरा मंडराया, उफान पर महानंदा और कोसी; इंजीनियरों की छुट्टियां रद्दबिहार में सनसनीखेज वारदात: इंजीनियरिंग के छात्र ने प्रेमिका के भाई की ले ली जान, हत्या की साजिश में AI का इस्तेमालपटना में गंगा स्नान के दौरान दर्दनाक हादसा, तीन बच्चों की डूबने से मौतअगर अपराधी सरेंडर करता है, तो क्या उसे गोली मार दी जाएगी? भरत तिवारी एनकाउंटर पर घमासान के बीच नीतीश कुमार का पुराना बयान वायरल

NEET Result 2023: बिहार के शशांक कुमार को मिला 14 वां रैंक, प्रदेश के 64000 से ज्यादा छात्र हुए सफल; देखिए कटऑफ

PATNA : नेशनल टेस्टिंग एजेंसी ने मेडिकल प्रवेश परीक्षा neet-ug 2023 का रिजल्ट जारी कर दिया है। इस परीक्षा में बिहार के शशांक कुमार को ऑल इंडिया 14 वां रैंक मिला है। इसके साथ ही कटि

NEET Result 2023: बिहार के शशांक कुमार को मिला 14 वां रैंक, प्रदेश के 64000 से ज्यादा छात्र हुए सफल; देखिए कटऑफ
Tejpratap
Tejpratap
2 मिनट

PATNA : नेशनल टेस्टिंग एजेंसी ने मेडिकल प्रवेश परीक्षा neet-ug 2023 का रिजल्ट जारी कर दिया है। इस परीक्षा में बिहार के शशांक कुमार को ऑल इंडिया 14 वां रैंक मिला है। इसके साथ ही कटिहार के शशांक सिन्हा को ऑल इंडिया 20वां रैंक मिला है। इस मेडिकल एंट्रेंस एग्जाम में पहले स्थान पर तमिलनाडु के प्रभांजन जे और आंध्र प्रदेश के बोरा वरुण चक्रवर्ती रहे हैं। इन दोनों को 720 में 720 अंक मिला है। 


दरअसल, नीट यूजी 2023 में इस बार बिहार के 64916 स्टूडेंट्स सफल हुए हैं, जो पिछले साल की तुलना में काफी बेहतर है। इस बार के एग्जाम में बिहार से 121647 स्टूडेंट्स में 118533 स्टूडेंट्स शामिल हुए थे। जिसमें 64916 छात्रों ने सफलता प्राप्त की है। अब इनलोगों में से बिहार के कॉलेजों में सरकारी एमबीबीएस के 1151 सीटों पर एडमिशन होगा। 


वहीं, नीट 2023 रिजल्ट में खास बात यह है कि इस बार सभी श्रेणियों का कटऑफ मार्क्स बढ़ा है। इस बार अनारक्षित और ईडब्ल्यूएस : 720-137 अंक (50th percentile) ओबीसी, एससी, एसटी : 136-107 अंक (40th percentile) आर्थिक रूप से कमजोर व दिव्यांग: 136-121 अंक (45th percentile) ओबीई/एससी व दिव्यांग: 120-107 अंक (40th percentile) एसटी व दिव्यांग: 120-108 अंक (40th percentile) कटऑफ मार्क्स  रहा है। 


आपको बताते चलें कि, इस साल कुल 2087462 परीक्षार्थियों ने नीट के लिए रजिस्ट्रेशन कराया था। इनमें से 2038596 स्टूडेंट्स परीक्षा में शामिल हुए थे।इसमें 1145976 स्टूडेंट्स सफल हुए हैं। इस  रीक्षा में सबसे अधिक 655599 लड़कियां सफल हुई है। वहीं, लड़के 490374 सफल हुए हैं।  थर्ड जेंडर तीन सफल हुए हैं।  इस बार के एंट्रेंस एग्जाम एग्जाम में 1156618 लड़कियां व 881967 लड़के शामिल हुए थे।