ब्रेकिंग
‘जहां जीतेंगे, वहां 10 हजार नौकरी देंगे’, MLC उम्मीदवारों की घोषणा के बाद प्रशांत किशोर का बड़ा एलानBihar MLC Election : MLC चुनाव में जन सुराज की एंट्री, दरभंगा से पटना तक 5 उम्मीदवार मैदान में; देखें पूरी लिस्टBihar MLC Election 2026 : अनंत सिंह की बगावत के बाद एक्शन में नीतीश कुमार, नीरज की जीत के लिए चला 'अमोघ अस्त्र'! ललन सिंह से मुलाकात के बाद क्या बदलेगा खेल?अनंत-नीरज की लड़ाई में क्यों चुप हैं नीतीश कुमार? ‘पंच परमेश्वर’ बनने से क्यों बच रहे JDU के राष्ट्रीय अध्यक्ष, कहीं यह सोची-समझी रणनीति तो नहीं?Bihar News : डायल-112 टीम पर हमला पड़ेगा महंगा, थानेदार पर होगी कार्रवाई; बिहार पुलिस मुख्यालय का सख्त आदेश‘जहां जीतेंगे, वहां 10 हजार नौकरी देंगे’, MLC उम्मीदवारों की घोषणा के बाद प्रशांत किशोर का बड़ा एलानBihar MLC Election : MLC चुनाव में जन सुराज की एंट्री, दरभंगा से पटना तक 5 उम्मीदवार मैदान में; देखें पूरी लिस्टBihar MLC Election 2026 : अनंत सिंह की बगावत के बाद एक्शन में नीतीश कुमार, नीरज की जीत के लिए चला 'अमोघ अस्त्र'! ललन सिंह से मुलाकात के बाद क्या बदलेगा खेल?अनंत-नीरज की लड़ाई में क्यों चुप हैं नीतीश कुमार? ‘पंच परमेश्वर’ बनने से क्यों बच रहे JDU के राष्ट्रीय अध्यक्ष, कहीं यह सोची-समझी रणनीति तो नहीं?Bihar News : डायल-112 टीम पर हमला पड़ेगा महंगा, थानेदार पर होगी कार्रवाई; बिहार पुलिस मुख्यालय का सख्त आदेश

बिहार STET के लिए 12 जिलों में परीक्षा केंद्र, इन नियमों के साथ होगा एग्जाम

PATNA : राज्य में होने वाली एसटीईटी परीक्षा के लिए 12 जिलों में केंद्र बनाए गए हैं। आगामी 9 से 21 सितंबर के बीच तीन पालियों में परीक्षा का आयोजन किया जाना है। इस दौरान 12, 13, 19 औ

बिहार STET के लिए 12 जिलों में परीक्षा केंद्र, इन नियमों के साथ होगा एग्जाम
Santosh Singh
2 मिनट

PATNA : राज्य में होने वाली एसटीईटी परीक्षा के लिए 12 जिलों में केंद्र बनाए गए हैं। आगामी 9 से 21 सितंबर के बीच तीन पालियों में परीक्षा का आयोजन किया जाना है। इस दौरान 12, 13, 19 और 20 सितंबर को छोड़कर हर दिन एसटीईटी की परीक्षा होगी। इस परीक्षा में शामिल होने के लिए 2.47 लाख आवेदन आए हैं और इसी के मुताबिक परीक्षा की तैयारियों को अंतिम रुप दिया जा रहा है। 


राज्य शिक्षक पात्रता परीक्षा के लिए सुबह 8 बजे से पहली पाली दोपहर 2 बजे से दूसरी पाली और शाम 4 बजे से तीसरी पाली की परीक्षा आयोजित की जाएगी। परीक्षार्थियों के लिए जो गाइडलाइन जारी की गई है उसके मुताबिक परीक्षा शुरू होने के आधे घंटे पहले परीक्षा केंद्र का गेट बंद कर दिया जाएगा। इसके बाद किसी परीक्षार्थी को अंदर जाने की इजाजत नहीं होगी। परीक्षार्थियों को जूता मोजा पहन कर प्रवेश करने की इजाजत नहीं होगी उन्हें चप्पल में ही एग्जाम देना होगा। इलेक्ट्रॉनिक गजट के इस्तेमाल पर भी पूरी तरह से पाबंदी रहेगी। 


आपको बता दें कि एसटीईटी परीक्षा का आयोजन दूसरी बार किया जा रहा है। इससे पहले हुई परीक्षा में गड़बड़ी की शिकायत मिलने के बाद उसे रद्द कर दिया गया था। परीक्षार्थियों के अलावे केंद्र में वीक्षकों को भी मोबाइल ले जाने की इजाजत नहीं होगी। हर परीक्षा केंद्र की वीडियोग्राफी कराई जाएगी और सीसीटीवी कैमरों से भी रिकॉर्डिंग होगी। परीक्षा के दौरान अभ्यर्थियों का कंप्यूटर व सीट आवंटन रैंडमली किया जाएगा। साथ ही साथ करना संक्रमण से बचाव के लिए हर पाली की शुरू में पूरे एग्जामिनेशन सेंटर को सेनीटाइज करना अनिवार्य किया गया है। पटना के अलावे भोजपुर, नालंदा, औरंगाबाद, गया, समस्तीपुर, दरभंगा, भागलपुर, मुजफ्फरपुर, वैशाली, पूर्णिया और छपरा में परीक्षा केंद्र बनाए गए हैं।

टैग्स