ब्रेकिंग
बिहार के रेल यात्रियों को राहत, पूर्व मध्य रेलवे ने 5 जोड़ी स्पेशल ट्रेनों का बढ़ाया परिचालन, देखें पूरा शेड्यूल✦भ्रष्ट इंजीनियर पर SVU का शिकंजा: 5 ठिकानों पर छापेमारी में मिले 31.42 लाख कैश, करोड़ों की जमीन-फ्लैट; 1 करोड़ से अधिक बैंक बैलेंस✦पटना में एक साथ 8 पुलिसवाले सस्पेंड, दो लोगों को छोड़ने के बदले 11 लाख रुपये लेने का आरोप✦राजपूतों के सम्मान पर रूडी को मिला RJD का साथ, सुनील सिंह ने BJP पर बोला हमला, कहा..अपने दिल की पीड़ा को सांसद ने किया व्यक्त✦राजपूतों को कितना महत्व दे रही है भाजपा? सांसद राजीव प्रताप रूडी ने अपनी ही पार्टी पर उठाए सवाल✦बिहार के रेल यात्रियों को राहत, पूर्व मध्य रेलवे ने 5 जोड़ी स्पेशल ट्रेनों का बढ़ाया परिचालन, देखें पूरा शेड्यूल✦भ्रष्ट इंजीनियर पर SVU का शिकंजा: 5 ठिकानों पर छापेमारी में मिले 31.42 लाख कैश, करोड़ों की जमीन-फ्लैट; 1 करोड़ से अधिक बैंक बैलेंस✦पटना में एक साथ 8 पुलिसवाले सस्पेंड, दो लोगों को छोड़ने के बदले 11 लाख रुपये लेने का आरोप✦राजपूतों के सम्मान पर रूडी को मिला RJD का साथ, सुनील सिंह ने BJP पर बोला हमला, कहा..अपने दिल की पीड़ा को सांसद ने किया व्यक्त✦राजपूतों को कितना महत्व दे रही है भाजपा? सांसद राजीव प्रताप रूडी ने अपनी ही पार्टी पर उठाए सवाल

बिहार में 3 लाख छात्रों के लिए बड़ी खुशखबरी, 170.93 करोड़ रुपये देगी नीतीश सरकार, जानिए किसको मिलेगा ये पैसा

PATNA : बिहार में तीन लाख से ज्यादा छात्र-छात्राओं के लिए बड़ी खुशखबरी है. तीन साल से लंबित पोस्ट मैट्रिक स्कॉलरशिप को फिर से शुरू कर दिया गया है. नीतीश सरकार ने 170 करोड़ 93 ला

बिहार में 3 लाख छात्रों के लिए बड़ी खुशखबरी, 170.93 करोड़ रुपये देगी नीतीश सरकार, जानिए किसको मिलेगा ये पैसा
First Bihar
3 मिनट

PATNA : बिहार में तीन लाख से ज्यादा छात्र-छात्राओं के लिए बड़ी खुशखबरी है. तीन साल से लंबित पोस्ट मैट्रिक स्कॉलरशिप को फिर से शुरू कर दिया गया है. नीतीश सरकार ने 170 करोड़ 93 लाख रुपए छात्रों के खाते में ट्रांसफर करने का एलान कर दिया है. इसे लेकर शिक्षा मंत्री विजय चौधरी और बिहार सरकार के मंत्री संतोष सुमन ने ऑनलाइन पोर्टल का शुभारंभ किया. 


बिहार के शिक्षा मंत्री विजय चौधरी ने पोस्ट मैट्रिक स्कॉलरशिप को जारी करने के बाद बताया कि अगले 15 दिनों में 170 करोड़ 93 लाख रुपए की राशि छात्रों के खाते में ट्रांसफर की जाएगी. 3 लाख 22 हजार 785 छात्रों को लाभ मिलेगा. यह पैसे अनुसूचित जाति, अनुसूचित जनजाति,  पिछड़ा वर्ग और अत्यंत पिछड़ा वर्ग समाज से आने वाले छात्र-छात्राओं को दिया जायेगा. वैसे बच्चे जो पैसे के आभाव में अपनी पढाई नहीं कर पाते, उनके लिए पोस्ट मैट्रिक स्कॉलरशिप वरदान साबित होगी.


गौरतलब हो कि केंद्रीय पोर्टल में तकनीकी समस्या आने के कारण राशि हस्तांतरण नहीं हो रहा था. स्कॉलरशिप राशि पिछले तीन सालों से लंबित थी, जिसके कारण बच्चों को दिक्कत हो रही थी. इसे देखते हुए बिहार सरकार ने एनआईसी के सहयोग से खुद का नया पोर्टल बनाया. शिक्षा मंत्री ने कहा कि नए प्रभावकारी योजना का शुभारंभ हो चुका है, यह बड़ी शुरुआत है. मैट्रिक स्कॉरशिप से सरकार गरीब बच्चों को सहायता करेगी. नए पोर्टल से इस योजना का लाभ बच्चे सही समय पर ले पाएंगे. 


उधर शिक्षा विभाग अपर मुख्य सचिव संजय कुमार ने कहा कि पोस्ट मैट्रिक स्कॉरशिप के लिए स्टेट पोर्टल होना चाहिए था. काफी कम समय मे पोर्टल को विकसित किया गया है. संजय कुमार ने कहा कि यह डीबीटी करने के लिए बेस्ट पोर्टल साबित होगा. अब स्कॉर्लशिप सही समय पर सही बच्चे को मिले यही हमारी कोशिश है. नए पोर्टल से बिहार और बिहार के बाहर पढ़ने वाले बच्चे को फायदा होगा.