ब्रेकिंग
बिहार के रेल यात्रियों को राहत, पूर्व मध्य रेलवे ने 5 जोड़ी स्पेशल ट्रेनों का बढ़ाया परिचालन, देखें पूरा शेड्यूल✦भ्रष्ट इंजीनियर पर SVU का शिकंजा: 5 ठिकानों पर छापेमारी में मिले 31.42 लाख कैश, करोड़ों की जमीन-फ्लैट; 1 करोड़ से अधिक बैंक बैलेंस✦पटना में एक साथ 8 पुलिसवाले सस्पेंड, दो लोगों को छोड़ने के बदले 11 लाख रुपये लेने का आरोप✦राजपूतों के सम्मान पर रूडी को मिला RJD का साथ, सुनील सिंह ने BJP पर बोला हमला, कहा..अपने दिल की पीड़ा को सांसद ने किया व्यक्त✦राजपूतों को कितना महत्व दे रही है भाजपा? सांसद राजीव प्रताप रूडी ने अपनी ही पार्टी पर उठाए सवाल✦बिहार के रेल यात्रियों को राहत, पूर्व मध्य रेलवे ने 5 जोड़ी स्पेशल ट्रेनों का बढ़ाया परिचालन, देखें पूरा शेड्यूल✦भ्रष्ट इंजीनियर पर SVU का शिकंजा: 5 ठिकानों पर छापेमारी में मिले 31.42 लाख कैश, करोड़ों की जमीन-फ्लैट; 1 करोड़ से अधिक बैंक बैलेंस✦पटना में एक साथ 8 पुलिसवाले सस्पेंड, दो लोगों को छोड़ने के बदले 11 लाख रुपये लेने का आरोप✦राजपूतों के सम्मान पर रूडी को मिला RJD का साथ, सुनील सिंह ने BJP पर बोला हमला, कहा..अपने दिल की पीड़ा को सांसद ने किया व्यक्त✦राजपूतों को कितना महत्व दे रही है भाजपा? सांसद राजीव प्रताप रूडी ने अपनी ही पार्टी पर उठाए सवाल

बिहार शिक्षक नियुक्ति की डेडलाइन जारी, शिक्षा मंत्री ने सदन में की घोषणा... होने वाली है बंपर बहाली

PATNA: एसटीइटी पास अभ्यर्थी शिक्षक एक ओर सड़कों पर उतरकर बहाली के लिए डिमांड कर रहे हैं वही दूसरी ओर बिहार सरकार का कहना है कि इस साल शिक्षकों को लेकर बंपर बहाली होने वाली है. इस बा

बिहार शिक्षक नियुक्ति की डेडलाइन जारी, शिक्षा मंत्री ने सदन में की घोषणा... होने वाली है बंपर बहाली
Aprajita  Shila
Aprajita Shila
2 मिनट

PATNA: एसटीइटी पास अभ्यर्थी शिक्षक एक ओर सड़कों पर उतरकर बहाली के लिए डिमांड कर रहे हैं वही दूसरी ओर बिहार सरकार का कहना है कि इस साल शिक्षकों को लेकर बंपर बहाली होने वाली है. इस बात की जानकारी विधान परिषद् में शुक्रवार को शिक्षा मंत्री प्रो चंद्रशेखर ने दी. 


बिहार विधान परिषद् में बीजेपी नेता प्रमोद कुमार के एक प्रश्न का जवाब देते हुए शिक्षा मंत्री प्रो चंद्रशेखर ने कहा कि इस साल के अंत तक बिहार के हाई स्कूलों में लगभग 130000 शिक्षक को बहाल किया जाएगा. वही प्रश्न पर पूरक पूछते हुए नवल किशोर यादव ने कहा कि नियुक्ति प्रक्रिया शुरू होगी या नियुक्ति पूरी होगी. इस पर मंत्री ने कहा कि नियुक्ति पूरी हो जायेगी. इस दौरान शिक्षा मंत्री ने कहा कि यूजीसी स्केल में लाइब्रेरियन पद सृजन का विचार नहीं है. पूरक प्रश्न के बाद शिक्षा मंत्री ने भरोसा दिया कि इस मामले पर समीक्षा की समीक्षा होगी. इसके बाद ही निर्णय लिया जायेगा.


शिक्षा मंत्री ने कहा कि इस बात का स्पष्टीकरण देते हुए इस साल के अंत तक बहाली प्रक्रिया पूरी हो जाएगी. आपको बता दे  कि इसमें उच्च माध्यमिक स्कूलों अर्थात कक्षा 11 और 12 के लिए 89734 शिक्षक. माध्यमिक स्कूल कक्षा 9 और 10 के लिए 44193 मास्टर और कंप्यूटर टीचर के लिए 7306 टीचर की बहाली होनी है.

टैग्स