ब्रेकिंग
बिहार में म्यूजिक कंपनी के डायरेक्टर के घर ED की रेड, करोड़ों की ठगी और मनी लॉन्ड्रिंग का मामलाBihar News : विधायक बनते ही मैदान में उतरे प्रशांत किशोर! 11 अगस्त से बांकीपुर के हर वार्ड में जाएंगे, 3 महीने में बदलाव का बड़ा वादा"Bihar News : ईओ विमल कुमार हत्याकांड में बड़ा एक्शन! CM सम्राट चौधरी ने दिए स्पीडी ट्रायल के आदेश, पत्नी ने रखीं 5 बड़ी मांगेंBihar News : 15 अगस्त से पहले बड़ा तोहफा! बिहार के 11 लाख परिवारों को मिलेगा नया राशन कार्ड, जानिए आवेदन की पूरी प्रक्रियाBihar Weather Alert: बिहार के 17 जिलों में आज बारिश और वज्रपात का खतरा, घर से निकलने से पहले जरूर पढ़ें मौसम विभाग की चेतावनी!बिहार में म्यूजिक कंपनी के डायरेक्टर के घर ED की रेड, करोड़ों की ठगी और मनी लॉन्ड्रिंग का मामलाBihar News : विधायक बनते ही मैदान में उतरे प्रशांत किशोर! 11 अगस्त से बांकीपुर के हर वार्ड में जाएंगे, 3 महीने में बदलाव का बड़ा वादा"Bihar News : ईओ विमल कुमार हत्याकांड में बड़ा एक्शन! CM सम्राट चौधरी ने दिए स्पीडी ट्रायल के आदेश, पत्नी ने रखीं 5 बड़ी मांगेंBihar News : 15 अगस्त से पहले बड़ा तोहफा! बिहार के 11 लाख परिवारों को मिलेगा नया राशन कार्ड, जानिए आवेदन की पूरी प्रक्रियाBihar Weather Alert: बिहार के 17 जिलों में आज बारिश और वज्रपात का खतरा, घर से निकलने से पहले जरूर पढ़ें मौसम विभाग की चेतावनी!

बिहार बोर्ड की गजब की जादूगरी, लड़के ने भरा STET का फार्म, एडमिट कार्ड पर दिया हॉट एक्ट्रेस का फोटो

PATNA : बिहार बोर्ड के कई कारनामों से आप रूबरू होंगे, लेकिन क्या आप जानते हैं की बिहार बोर्ड गजब की जादूगरी भी जानता है. जी हां, ऐसा इसलिए कहा जा रहा है क्योंकि की बोर्ड एक बा

FirstBihar
First Bihar
3 मिनट

PATNA : बिहार बोर्ड के कई कारनामों से आप रूबरू होंगे, लेकिन क्या आप जानते हैं की बिहार बोर्ड गजब की जादूगरी भी जानता है. जी हां, ऐसा इसलिए कहा जा रहा है क्योंकि की बोर्ड एक बार फिर से सुर्ख़ियों में है. बिहार विद्यालय परीक्षा समिति ने एक बार फिर नया गुल खिलाया है. एक लड़के ने टीचर बनने के लिए STET का फार्म भरा था. लेकिन जब एग्जाम के लिए उसने अपना एडमिट कार्ड डाउनलोड किया, तो वो हैरान रह गया.


बिहार बोर्ड के इस कारनामे के बारे में जानकार हर कोई बोर्ड की जादूगरी पर हंस रहा है. दरअसल जहानाबाद जिले में मखदुमपुर थाना इलाके के भगवानपुर गांव के रहने वाले ऋषिकेश कुमार ने एसटीईटी के लिए फार्म भरा था. उसने परीक्षा के लिए जब एडमिट कार्ड डाउनलोड किया तो वो हैरान रह गया. क्योंकि उसके एडमिट कार्ड पर उसकी नहीं बल्कि साउथ इंडियन की एक हॉट एक्ट्रेस की तस्वीर लगी हुई है. अभिनेत्री की फोटो एडमिट कार्ड पर देखते ही ऋषिकेश कुमार एकदम से हैरान रह गया.  ऋषिकेश ने अपनी रजिस्ट्रेशन स्लिप में दिखाया कि उसकी खुद की तस्वीर लगी हुई है. लेकिन, बोर्ड के तरफ से जारी प्रवेश पत्र पर साउथ इंडियन सिने अभिनेत्री की फोटो छपकर आई है. 

यहां से डाउनलोड करें STET का एडमिट कार्ड

ऋषिकेश कुमार के एडमिट कार्ड पर किसी आम अभिनेत्री नहीं बल्कि साउथ इंडियन की हॉट एक्ट्रेस अनुपमा परमेश्वरन की तस्वीर लगी हुई है. हीरोइन की फोटो एडमिट कार्ड पर देखकर सकते में पड़ा ऋषिकेश प्रवेश पत्र लेकर बोर्ड ऑफिस पहुंचा है. ऋषिकेश ने बताया कि बिहार बोर्ड के कर्मी उसके एडमिट कार्ड को जमा किये हैं. साथ ही आगे की कार्रवाई का आश्वासन देते हुए नये सिरे से प्रवेश पत्र जारी करने की बात कही गई है. प्राप्त जानकारी के मुताबिक, ऋषिकेश के साथ ही कई अन्य अभ्यर्थियों के प्रवेश पत्र में नाम, पिता के नाम आदि में त्रुटियां की शिकायत लेकर अभ्यर्थी बिहार बोर्ड के कार्यालय पहुंचे हैं.

बिहार बोर्ड की गजब की जादूगरी, लड़के ने भरा STET का फार्म, एडमिट कार्ड पर दिया हॉट एक्ट्रेस का फोटो


बता दें कि अनुपमा परमेश्वरन भारतीय फिल्म अभिनेत्री हैं, जो कई दक्षिण भारतीय फिल्मों में काम कर चुकी हैं. इनमें तमिल, तेलुगु, मलयालम और कन्नड फिल्में शामिल हैं. इनकी पहली फिल्म प्रेमम् वर्ष 2015 में रिलिज हुई थी. इसी फिल्म से इन्हें पहचान मिली थी. प्रेमम (2015) फिल्म मलयालम भाषा में बनी फिल्म के साथ की थी, जो कारोबार करने में सफल रही थी. इसके बाद इन्हें एक और मलयालम फिल्म, जेम्स एंड एलिस (2016) में काम करने का मौका मिला. इस फिल्म में इनके साथ पृथ्वीराज सुकुमारन भी मुख्य किरदार निभा रहे थे. 

बिहार बोर्ड की गजब की जादूगरी, लड़के ने भरा STET का फार्म, एडमिट कार्ड पर दिया हॉट एक्ट्रेस का फोटो