ब्रेकिंग
बिहार पुलिस में बड़ा फेरबदल, पटना में 195 दारोगा का तबादला; शहरी क्षेत्र के 83 और ग्रामीण इलाके के 112 पुलिसकर्मी बदले, देखें पूरी लिस्ट..✦बिहार में 3 IPS अधिकारियों का तबादला, भानू प्रताप सिंह पुलिस मुख्यालय बुलाए गए, शैलेन्द्र सिंह बने खगड़िया SP✦बिहार विधान परिषद में बहाली में बड़ा खेल करके गये अवधेश बाबू! जांच में सनसनीखेज खुलासा, बड़े पैमाने पर रद्द हो सकती है नियुक्ति✦बिहार के रेल यात्रियों को राहत, पूर्व मध्य रेलवे ने 5 जोड़ी स्पेशल ट्रेनों का बढ़ाया परिचालन, देखें पूरा शेड्यूल✦भ्रष्ट इंजीनियर पर SVU का शिकंजा: 5 ठिकानों पर छापेमारी में मिले 31.42 लाख कैश, करोड़ों की जमीन-फ्लैट; 1 करोड़ से अधिक बैंक बैलेंस✦बिहार पुलिस में बड़ा फेरबदल, पटना में 195 दारोगा का तबादला; शहरी क्षेत्र के 83 और ग्रामीण इलाके के 112 पुलिसकर्मी बदले, देखें पूरी लिस्ट..✦बिहार में 3 IPS अधिकारियों का तबादला, भानू प्रताप सिंह पुलिस मुख्यालय बुलाए गए, शैलेन्द्र सिंह बने खगड़िया SP✦बिहार विधान परिषद में बहाली में बड़ा खेल करके गये अवधेश बाबू! जांच में सनसनीखेज खुलासा, बड़े पैमाने पर रद्द हो सकती है नियुक्ति✦बिहार के रेल यात्रियों को राहत, पूर्व मध्य रेलवे ने 5 जोड़ी स्पेशल ट्रेनों का बढ़ाया परिचालन, देखें पूरा शेड्यूल✦भ्रष्ट इंजीनियर पर SVU का शिकंजा: 5 ठिकानों पर छापेमारी में मिले 31.42 लाख कैश, करोड़ों की जमीन-फ्लैट; 1 करोड़ से अधिक बैंक बैलेंस

बिहार BEd CET प्रवेश परीक्षा 2021 का रिजल्ट प्रकाशित, LNMU ने किया जारी

PATNA: ललित नारायण मिथिला यूनिवर्सिटी ने बिहार बीएड सीईटी परीक्षा 2021 का रिजल्ट जारी कर दिया है। एलएनएमयू के कुलपति प्रो. एस.पी. सिंह ने रिजल्ट की घोषणा की है। bihar-

बिहार BEd CET प्रवेश परीक्षा 2021 का रिजल्ट प्रकाशित, LNMU ने किया जारी
Jitendra Vidyarthi
2 मिनट

PATNA: ललित नारायण मिथिला यूनिवर्सिटी ने बिहार बीएड सीईटी परीक्षा 2021 का रिजल्ट जारी कर दिया है। एलएनएमयू के कुलपति प्रो. एस.पी. सिंह ने रिजल्ट की घोषणा की है। bihar-cetbed-lnmu.in पर जाकर या नीचे दिए गए लिंक पर क्लिक कर रिजल्ट को चेक कर सकते हैं।


गौरतलब है कि बिहार बीएड संयुक्त प्रवेश परीक्षा का रिजल्ट पहले 25 अगस्त को घोषित किया जाना था लेकिन आज एक दिन पहले ही रिजल्ट की घोषणा कर दी गयी।  प्रवेश परीक्षा में छात्रों की उपस्थिति 86% रही। प्रवेश परीक्षा के लिए 1,36,772 अभ्यर्थियों ने आवेदन किया था। इस परीक्षा में 65469 पुरुष, 52317 महिलाएं शामिल हुए। 


RESULT


पटना में 3 यूनिवर्सिटी को इस परीक्षा की जिम्मेवारी दी गई थी। पटना में कुल 70 केंद्र बनाए गए थे। जहां  शांतिपूर्ण तरीके से परीक्षा संपन्न हुई थी। पटना में पाटलिपुत्र विवि में 86.68% छात्रों ने अपनी उपस्थिति दर्ज करायी थी। परीक्षा संपन्न कराने की जिम्मेवारी ललित नारायण मिथिला विश्वविद्यालय को दी गई थी। 


परीक्षा के दौरान कोरोना गाइडलाइन का पालन किया गया था। परीक्षा केंद्रों पर फेशियल बायोमेट्रिक का भी उपयोग किया गया था। बिना मास्क पहने परीक्षा केंद्रों पर इंट्री नहीं थी। इस दौरान अभ्यर्थियों ने गाइडलाइन का पूरा ख्याल रखा।


पटना, गया, छपरा, आरा, हाजीपुर, दरभंगा, मुंगेर, मुजफ्फरपुर, पूर्णिया, भागलपुर, मधेपुरा में कुल 276 परीक्षा केद्रों पर परीक्षा आयोजित की गयी थी। बिहार के कुल 11 जिलों में यह परीक्षा आयोजित हुई थी। आज ललित नारायण मिथिला यूनिवर्सिटी ने बिहार बीएड सीईटी परीक्षा 2021 का रिजल्ट जारी कर दिया है। एलएनएमयू के कुलपति प्रो. एसपी सिंह ने रिजल्ट की घोषणा की है। bihar-cetbed-lnmu.in पर जाकर या नीचे दिए गए लिंक पर क्लिक कर रिजल्ट को चेक कर सकते हैं। 

टैग्स