ब्रेकिंग
बिहार पुलिस में बड़ा फेरबदल, पटना में 195 दारोगा का तबादला; शहरी क्षेत्र के 83 और ग्रामीण इलाके के 112 पुलिसकर्मी बदले, देखें पूरी लिस्ट..✦बिहार में 3 IPS अधिकारियों का तबादला, भानू प्रताप सिंह पुलिस मुख्यालय बुलाए गए, शैलेन्द्र सिंह बने खगड़िया SP✦बिहार विधान परिषद में बहाली में बड़ा खेल करके गये अवधेश बाबू! जांच में सनसनीखेज खुलासा, बड़े पैमाने पर रद्द हो सकती है नियुक्ति✦बिहार के रेल यात्रियों को राहत, पूर्व मध्य रेलवे ने 5 जोड़ी स्पेशल ट्रेनों का बढ़ाया परिचालन, देखें पूरा शेड्यूल✦भ्रष्ट इंजीनियर पर SVU का शिकंजा: 5 ठिकानों पर छापेमारी में मिले 31.42 लाख कैश, करोड़ों की जमीन-फ्लैट; 1 करोड़ से अधिक बैंक बैलेंस✦बिहार पुलिस में बड़ा फेरबदल, पटना में 195 दारोगा का तबादला; शहरी क्षेत्र के 83 और ग्रामीण इलाके के 112 पुलिसकर्मी बदले, देखें पूरी लिस्ट..✦बिहार में 3 IPS अधिकारियों का तबादला, भानू प्रताप सिंह पुलिस मुख्यालय बुलाए गए, शैलेन्द्र सिंह बने खगड़िया SP✦बिहार विधान परिषद में बहाली में बड़ा खेल करके गये अवधेश बाबू! जांच में सनसनीखेज खुलासा, बड़े पैमाने पर रद्द हो सकती है नियुक्ति✦बिहार के रेल यात्रियों को राहत, पूर्व मध्य रेलवे ने 5 जोड़ी स्पेशल ट्रेनों का बढ़ाया परिचालन, देखें पूरा शेड्यूल✦भ्रष्ट इंजीनियर पर SVU का शिकंजा: 5 ठिकानों पर छापेमारी में मिले 31.42 लाख कैश, करोड़ों की जमीन-फ्लैट; 1 करोड़ से अधिक बैंक बैलेंस

20 दिसंबर को गोल चैलेंजर प्रवेश परीक्षा का आयोजन, छात्र-छात्रा ऐसे करें अप्लाई

PATNA: बिहार-झारखंड में मेडिकल प्रवेश परीक्षा की तैयारी करवाने वाली अग्रणी संस्थान गोल इंस्टीट्यूट द्वारा नीट एवं एम्स परीक्षाओं के टॉप रैंकर्स बनाने के लिए प्रत्येक वर्ष प्रवेश पर

20 दिसंबर को गोल चैलेंजर प्रवेश परीक्षा का आयोजन, छात्र-छात्रा ऐसे करें अप्लाई
Mukesh Srivastava
3 मिनट

PATNA: बिहार-झारखंड में मेडिकल प्रवेश परीक्षा की तैयारी करवाने वाली अग्रणी संस्थान गोल इंस्टीट्यूट द्वारा नीट एवं एम्स परीक्षाओं के टॉप रैंकर्स बनाने के लिए प्रत्येक वर्ष प्रवेश परीक्षा के आधार पर चैलेंजर (Challenger) ग्रुप का गठन किया जाता है और अभी तक पिछले वर्षों के रिजल्ट के अनुसार बिहार एवं झारखंड के ज्यादातर टॉपर्स इसी ग्रुप के छात्र रहते हैं। इस वर्ष यह परीक्षा 20 दिसम्बर को आयोजित की जाने वाली है। बिहार एवं झारखंड के मेधावी एवं टॉपर्स बनने का सपना संजोने वाले छात्रों के लिए यह परीक्षा बहुप्रतिक्षित होता है जिसका छात्रों को लंबे समय से इंतजार रहता है और साथ ही छात्र इसकी तैयारी कर रहे होते हैं।


चैलेंजर ग्रुप की जानकारी देते हुए संस्थान के फाउण्डर एवं मैनेजिंग डायरेक्टर विपीन सिंह ने बताया कि इस ग्रुप को बनाने के पीछे हमारे टीम का मकसद है कि अति मेधावी छात्रों को एकसाथ एक ऐसा कॉम्पीटीटीव माहौल वाला प्लैटफॉर्म मिले जहां छात्र अच्छे शिक्षकों का शिक्षण, विशेष रूप से तैयार किए गए अच्छे लाईब्रेरी के द्वारा सेल्फ स्टडी, समय-समय पर स्ट्रेट्जीकल मीटींग, पर्सनल काऊंसलींग द्वारा टॉपर्स बनने के टिप्स एवं टॉपर्स बनने वाले अन्य छात्रों का एसोसिएशयन का लाभ एक साथ लेकर नीट के टॉपर्स बने। 


उन्होंने कहा कि चयनीत छात्रों को गोल एजुकेशन विलेज में रहकर पढ़ने का मौका मिलेगा। उन्होंने बताया कि इस परीक्षा मे सफल छात्रों को कायाकल्प वेल्फेयर सोसाइटी, सारथी तथा चैलेन्जर फाइटर द्वारा छात्रवृत्ति प्रदान की जाएगी। इस परीक्षा में गोल के छात्रों के अलावा बाहरी छात्र जो 12वीं में या 12वीं पास है वे भी इस परीक्षा का फार्म गोल के पटना स्थित बुद्धा कॉलोनी, कंकडबाग या गोला रोड तथा रांची स्थित लालपुर या हिनू, धनबाद तथा छत्तीसगढ़ में भीलाई और रायपुर शाखा से चैलेन्जर का फार्म भर सकते हैं।


चयन प्रक्रिया पर प्रकाश डालते हुए गोल के असिस्टेंट डायरेक्टर रंजय सिंह ने बताया कि प्रवेश परीक्षा एन.टी.ए. द्वारा दिए गए नए नीट सिलेबस पर आधारित होगा। परीक्षा में प्राप्त अंकों के आधार पर छात्रों के साक्षात्कार के लिए चयनित किया जायेगा। साक्षात्कार के बाद फाइनल सेलेक्शन किया जायेगा और छात्रों का एडमीशन होगा। गोल के R & D हेड आनन्द वत्स ने बताया कि छात्र 18 दिसम्बर तक प्रवेश परीक्षा के लिए अप्लाई कर सकते हैं । साथ ही उन्होंने बताया कि पिछले वर्ष 95% छात्र इस ग्रुप से सफल हुए थे और साथ ही बिहार एवं झारखंड के अधिकतर टॉपर्स इसी के थे।

टैग्स