ब्रेकिंग
PG में चल रहे सेक्स रैकेट का खुलासा, विदेशी नागरिकों समेत 21 गिरफ्तार, शराब और कॉन्डम का मिला अंबारसिंगर रितेश पांडेय से 10 लाख की मांगी रंगदारी, कैश नहीं देने पर जान से मारने की मिली धमकीBihar Train News : दुर्गापूजा-दिवाली-छठ पर घर जाना आसान! दिल्ली-हावड़ा रूट पर फेस्टिवल स्पेशल ट्रेन, पटना समेत इन स्टेशनों पर ठहरावमुंबई में तेज रफ्तार BMW फ्लाईओवर से नीचे गिरी, 3 युवकों की दर्दनाक मौत, एक की हालत गंभीरBihar IAS News: दिल्ली में 36 IAS अफसर, बिहार में वरिष्ठ अधिकारियों का टोटा; सचिवों के भरोसे चल रहे ज्यादातर विभागPG में चल रहे सेक्स रैकेट का खुलासा, विदेशी नागरिकों समेत 21 गिरफ्तार, शराब और कॉन्डम का मिला अंबारसिंगर रितेश पांडेय से 10 लाख की मांगी रंगदारी, कैश नहीं देने पर जान से मारने की मिली धमकीBihar Train News : दुर्गापूजा-दिवाली-छठ पर घर जाना आसान! दिल्ली-हावड़ा रूट पर फेस्टिवल स्पेशल ट्रेन, पटना समेत इन स्टेशनों पर ठहरावमुंबई में तेज रफ्तार BMW फ्लाईओवर से नीचे गिरी, 3 युवकों की दर्दनाक मौत, एक की हालत गंभीरBihar IAS News: दिल्ली में 36 IAS अफसर, बिहार में वरिष्ठ अधिकारियों का टोटा; सचिवों के भरोसे चल रहे ज्यादातर विभाग

NTA New Rule: परीक्षाओं को लेकर NTA का बड़ा फैसला; केंद्र चुनने के नियम में हुआ बदलाव, जानें छात्रों पर क्या पड़ेगा प्रभाव

NTA New Rule: नेशनल टेस्टिंग एजेंसी (NTA) ने JEE, NEET और CUET जैसी देश की सबसे बड़ी परीक्षाओं को लेकर एक अहम बदलाव कर दिया है। अब छात्रों को परीक्षा केंद्र को लेकर नई प्रक्रिया से गुजरना होगा। जाने क्या है नया नियम...

 NTA New Rule
NTA New Rule
© Google
PRIYA DWIVEDI
2 मिनट

NTA New Rule: नेशनल टेस्टिंग एजेंसी (NTA) ने JEE, NEET और CUET जैसी देश की सबसे बड़ी परीक्षाओं को लेकर एक अहम बदलाव कर दिया है। अब छात्रों को परीक्षा केंद्र को लेकर नई प्रक्रिया से गुजरना होगा। जाने क्या है नया नियम... 


नेशनल टेस्टिंग एजेंसी (NTA) ने JEE, NEET और CUET जैसी परीक्षाओं के लिए एक बड़ा बदलाव किया है। अब छात्र अपनी पसंद से परीक्षा केंद्र नहीं चुन पाएंगे। नया नियम ये है कि परीक्षा केंद्र उम्मीदवार के आधार कार्ड में दिए गए पते के आधार पर ही तय होगा। NTA का कहना है कि इससे परीक्षा में पारदर्शिता और व्यवस्था बनी रहेगी।


NTA ने सभी छात्रों और अभिभावकों को सलाह दी है कि आवेदन से पहले अपना आधार कार्ड ठीक से जांच लें। अगर उसमें पता या कोई जानकारी गलत है, तो उसे पहले अपडेट करवा लें, क्योंकि आवेदन के बाद इसमें बदलाव संभव नहीं होगा। यह नया नियम शैक्षणिक सत्र 2026-27 से लागू होगा। इसकी शुरुआत JEE Main 2026 से की जाएगी। इसलिए छात्रों को सलाह दी गई है कि वे अपने सभी दस्तावेज़, जैसे आधार कार्ड और 10वीं कक्षा का प्रमाणपत्र समय पर जांच लें।आधार कार्ड और 10वीं के सर्टिफिकेट में नाम, जन्मतिथि और अन्य जानकारियाँ एक जैसी होनी चाहिए। अगर दोनों में फर्क निकला, तो आवेदन रद्द किया जा सकता है। परीक्षा केंद्र भी आधार में दिए पते पर ही मिलेगा। SC, ST, OBC, EWS और दिव्यांग छात्रों को भी अपने सभी प्रमाणपत्र समय पर तैयार रखने की सलाह दी गई है। ये सभी दस्तावेज़ आधार और 10वीं सर्टिफिकेट की जानकारी से मेल खाने चाहिए।


अब परीक्षा केंद्र आपकी पसंद से नहीं मिलेगा, इसलिए सभी छात्र अपने आधार कार्ड और जरूरी कागज़ात समय रहते सही कर लें, ताकि आगे कोई दिक्कत न हो और आप परीक्षा की तैयारी पर पूरा ध्यान दे सकें।

टैग्स