ब्रेकिंग
विक्रमशिला सेतु पर इस दिन से वाहनों की आवाजाही होगी बंद, समानांतर पॉन्टून ब्रिज बनाने की केंद्र से मांग‘Reel में उलझाकर युवाओं को बनाया जा रहा मजदूर’, राहुल गांधी ने सोशल मीडिया को बताया 21वीं सदी का नशापूजा का प्रसाद खाते ही बिगड़ी 100 से ज्यादा लोगों की तबीयत, गांव में मची अफरातफरी; उल्टी-दस्त से हड़कंप‘हत्यारों को सजा मिलने तक जारी रहेगा संघर्ष’, रोहतास में हत्या के बाद पीड़ित परिवार से मिले तेजस्वीमुकेश सहनी का बड़ा ऐलान... 2027 से पहले निषाद आरक्षण नहीं मिला तो ‘वोट नहीं’, गंगाजल हाथ में लेकर दिलाया संकल्पविक्रमशिला सेतु पर इस दिन से वाहनों की आवाजाही होगी बंद, समानांतर पॉन्टून ब्रिज बनाने की केंद्र से मांग‘Reel में उलझाकर युवाओं को बनाया जा रहा मजदूर’, राहुल गांधी ने सोशल मीडिया को बताया 21वीं सदी का नशापूजा का प्रसाद खाते ही बिगड़ी 100 से ज्यादा लोगों की तबीयत, गांव में मची अफरातफरी; उल्टी-दस्त से हड़कंप‘हत्यारों को सजा मिलने तक जारी रहेगा संघर्ष’, रोहतास में हत्या के बाद पीड़ित परिवार से मिले तेजस्वीमुकेश सहनी का बड़ा ऐलान... 2027 से पहले निषाद आरक्षण नहीं मिला तो ‘वोट नहीं’, गंगाजल हाथ में लेकर दिलाया संकल्प

नीतीश सरकार इन 34 कॉलेजों के लिए नहीं देगी स्टूडेंट क्रेडिट कार्ड, देख लीजिए पूरी लिस्ट

PATNA : बिहार के छात्रों के लिए नीतीश सरकार की तरफ से चलाई जा रही स्टूडेंट क्रेडिट कार्ड योजना को लेकर एक बड़ा बदलाव किया गया है। बिहार राज्य शिक्षा वित्त निगम ने मानदंड पूरा

नीतीश सरकार इन 34 कॉलेजों के लिए नहीं देगी स्टूडेंट क्रेडिट कार्ड, देख लीजिए पूरी लिस्ट
Editor
3 मिनट

PATNA : बिहार के छात्रों के लिए नीतीश सरकार की तरफ से चलाई जा रही स्टूडेंट क्रेडिट कार्ड योजना को लेकर एक बड़ा बदलाव किया गया है। बिहार राज्य शिक्षा वित्त निगम ने मानदंड पूरा नहीं करने वाले ऐसे 34 कॉलेजों की लिस्ट बनाई है जहां पढ़ने वाले छात्रों को स्टूडेंट क्रेडिट कार्ड योजना का लाभ नहीं मिलेगा। अब इन कॉलेजों में पढ़ने वाले छात्र छात्राओं को सरकार की तरफ से दी जा रही योजना का फायदा नहीं मिल पाएगा। 


34 कॉलेजों की इस लिस्ट में देश के अलग-अलग राज्यों के मैनेमेंट कॉलेज, मेडिकल कॉलेज, डिग्री कॉलेज आदि शामिल हैं। इन कॉलेजों में नामांकन कराने वाले बच्चे जिला निबंधन और परामर्श केंद्र में लोन के लिए चक्कर लगा रहे हैं। लेकिन बिहार राज्य शिक्षा वित्त निगम की सूची से बाहर किए जाने के बाद आवेदन जमा नहीं हो रहा है। हर राज्य शिक्षा वित्त निगम और जिला निबंधन और परामर्श केंद्र के अधिकारियों के मुताबिक शिक्षा के मानदंड को पूरा नहीं करने वाले कॉलेजों को सूची से बाहर किया गया है।


जिन कॉलेजों को स्टूडेंट क्रेडिट कार्ड योजना की लिस्ट से बाहर किया गया है उनमें एवी कमलम्मा कॉलेज फॉर विमेन, आंध्र लोयोला कॉलेज, बापूजी डेंटल कॉलेज और हॉस्पिटल, भारती एजुकेशन ट्रस्ट भारती कॉलेज, धोटे बंधु साइंस कॉलेज, गांधी इंस्टीट्यूट ऑफ टेक्नोलॉजी एंड मैनेजमेंट, गांधी इंस्टीट्यूट ऑफ टेक्नोलॉजी एंड मैनेजमेंट जीआइंटीएएम ऑफ कैंपस बेंगलुरू, गांधी इंस्टीट्यूट ऑफ टेक्नोलॉजी, यूनिवर्सिटी मैनेजमेंट जीआईटीएएम हैदराबाद, जीएलए यूनिवर्सिटी, गणेश दत्त सनातन धर्म कॉलेज, हिंदू कन्या कॉलेज, इंस्टीट्यूट ऑफ एयरोस्पेस मेंडसिन, कल्लम हस्नधारेड्डी इंस्टीट्यूट ऑफ टेक्नोलॉजी, कृपानिधि कॉलेज ऑफ फार्मेसी, गांधी कला, विज्ञान और एजुकेशन सोसाइटीज कॉलेज, न्यू आर्ट्स कॉम्र्स एंड साइंस कॉलेज, निशिता डिग्री कॉलेज, पीईएस कॉलेज ऑफ साइंस आर्ट्स एंड कॉमर्स, परिशकर कॉलेज ऑफ ग्लोबल एक्स्सीलेंस, पेरियार ईवीआर कॉलेज, प्रवर इंस्टीट्यूट ऑफ मेडिकल साइंसेज, संस्कार अजंन एजुकेशन सोसाइटीज धीरजलाल टालखचंद संकल्पचंद शाह कॉलेज ऑफ कॉमर्स, संताजी कॉलेज, शहीद बाबा दीप सिंह कॉलेज ऑफ एजुकेशन, शिवसागर कॉलेज, सिद्धगंगा कॉलेज ऑफ एजुकेशन, जगदुरु मुलाराजेंद्र कॉलेज ऑफ आट्स साइंस एंड कॉमर्स, शवासवी कन्याका परमेश्वरी डॉ. कालीडिंडी सूर्यनारायण राजू आट्स एंड साइंस, वेंकटेश्वर कॉलेज ऑफ इंजीनियरिंग, सुरेश ज्ञान बिहार विवि स्वामी विवेकानंद योग अनुसंधान संस्थान, यशवंतराव चव्हाण महाविद्यालय शामिल हैं।