ब्रेकिंग
बिहार में सनसनीखेज वारदात: इंजीनियरिंग के छात्र ने प्रेमिका के भाई की ले ली जान, हत्या की साजिश में AI का इस्तेमालपटना में गंगा स्नान के दौरान दर्दनाक हादसा, तीन बच्चों की डूबने से मौतअगर अपराधी सरेंडर करता है, तो क्या उसे गोली मार दी जाएगी? भरत तिवारी एनकाउंटर पर घमासान के बीच नीतीश कुमार का पुराना बयान वायरलBihar News: बिहार में मकान बनाने वालों के लिए बड़ी खबर! नए नियम लागू, कमरा-रसोई से लेकर शौचालय तक बदल गए मानकBihar News: 22 कोच वाली नई ट्रेन शुरू, राजस्थान से बिहार तक का सफर होगा सुविधाजनक; देखें पूरा रूटबिहार में सनसनीखेज वारदात: इंजीनियरिंग के छात्र ने प्रेमिका के भाई की ले ली जान, हत्या की साजिश में AI का इस्तेमालपटना में गंगा स्नान के दौरान दर्दनाक हादसा, तीन बच्चों की डूबने से मौतअगर अपराधी सरेंडर करता है, तो क्या उसे गोली मार दी जाएगी? भरत तिवारी एनकाउंटर पर घमासान के बीच नीतीश कुमार का पुराना बयान वायरलBihar News: बिहार में मकान बनाने वालों के लिए बड़ी खबर! नए नियम लागू, कमरा-रसोई से लेकर शौचालय तक बदल गए मानकBihar News: 22 कोच वाली नई ट्रेन शुरू, राजस्थान से बिहार तक का सफर होगा सुविधाजनक; देखें पूरा रूट

NIRF Ranking 2025: शिक्षा मंत्रालय ने जारी की शिक्षण संस्थानों की राष्ट्रीय रैंकिंग, बिहार के इस संस्थान ने किया शानदार प्रदर्शन

NIRF Ranking 2025: शिक्षा मंत्रालय ने NIRF 2025 रैंकिंग जारी की है। आईआईटी मद्रास पहले स्थान पर बरकरार है, जबकि जेएनयू, बीएचयू और आईआईटी पटना ने प्रदर्शन में सुधार किया है। आईआईटी गुवाहाटी टॉप-10 से बाहर हो गया।

NIRF Ranking 2025
प्रतिकात्मक
© Google
Mukesh Srivastava
2 मिनट

NIRF Ranking 2025: शिक्षा मंत्रालय ने गुरुवार को नेशनल इंस्टीट्यूशन रैंकिंग फ्रेमवर्क 2025 के तहत देश के शीर्ष उच्च शिक्षण संस्थानों की राष्ट्रीय रैंकिंग जारी की। इस वर्ष रैंकिंग 17 श्रेणियों में जारी की गई है, जिनमें सस्टेनेबल डेवलपमेंट गोल्स को पहली बार शामिल किया गया है।


रैंकिंग के अनुसार, आईआईटी मद्रास ने एक बार फिर से पहला स्थान हासिल किया है। इंडियन इंस्टीट्यूट ऑफ साइंस (IISc) बेंगलुरु दूसरे स्थान पर रहा, जबकि आईआईटी बॉम्बे, आईआईटी दिल्ली, आईआईटी कानपुर और आईआईटी खड़गपुर क्रमश: तीसरे से छठे स्थान पर बरकरार रहे।


इस बार आईआईटी गुवाहाटी को बड़ा झटका लगा है। पिछली बार 9वें स्थान पर रहने वाला यह संस्थान इस वर्ष 11वें स्थान पर आ गया है और टॉप-10 की सूची से बाहर हो गया है। वहीं, बीएचयू, वाराणसी ने 11वें से 10वें स्थान पर पहुंचकर टॉप-10 में जगह बनाई है।


जवाहरलाल नेहरू विश्वविद्यालय (जेएनयू), नई दिल्ली ने भी प्रदर्शन में सुधार करते हुए 10वें से 9वें स्थान पर छलांग लगाई है। आईआईटी रुड़की ने 8वें से 7वें स्थान पर पहुंचकर एक पायदान ऊपर चढ़ाई की है, जबकि एम्स, नई दिल्ली 7वें से फिसलकर 8वें स्थान पर आ गया है।


सबसे चौंकाने वाला प्रदर्शन आईआईटी पटना का रहा, जिसने ओवरऑल रैंकिंग में 73वें स्थान से सीधे 36वें स्थान पर छलांग लगाई है। इसे सेकेंड जनरेशन आईआईटी में अब तक का सबसे बड़ा सुधार माना जा रहा है।


इस वर्ष NIRF रैंकिंग में कुल 17 श्रेणियों को शामिल किया गया है, जिसमें ओवरऑल, यूनिवर्सिटी, कॉलेज, इंजीनियरिंग, मैनेजमेंट, फार्मेसी, मेडिकल, डेंटल, लॉ, रिसर्च, आर्किटेक्चर एंड प्लानिंग, एग्रीकल्चर एंड अलाइड सेक्टर्स, इनोवेशन, ओपन यूनिवर्सिटी, स्किल यूनिवर्सिटी, स्टेट पब्लिक यूनिवर्सिटी, सस्टेनेबल डेवलपमेंट गोल्स (नई श्रेणी) शामिल हैं।

रिपोर्टिंग
F

रिपोर्टर

FIRST BIHAR

FirstBihar संवाददाता