ब्रेकिंग
बिहार पुलिस में बड़ा फेरबदल, पटना में 195 दारोगा का तबादला; शहरी क्षेत्र के 83 और ग्रामीण इलाके के 112 पुलिसकर्मी बदले, देखें पूरी लिस्ट..✦बिहार में 3 IPS अधिकारियों का तबादला, भानू प्रताप सिंह पुलिस मुख्यालय बुलाए गए, शैलेन्द्र सिंह बने खगड़िया SP✦बिहार विधान परिषद में बहाली में बड़ा खेल करके गये अवधेश बाबू! जांच में सनसनीखेज खुलासा, बड़े पैमाने पर रद्द हो सकती है नियुक्ति✦बिहार के रेल यात्रियों को राहत, पूर्व मध्य रेलवे ने 5 जोड़ी स्पेशल ट्रेनों का बढ़ाया परिचालन, देखें पूरा शेड्यूल✦भ्रष्ट इंजीनियर पर SVU का शिकंजा: 5 ठिकानों पर छापेमारी में मिले 31.42 लाख कैश, करोड़ों की जमीन-फ्लैट; 1 करोड़ से अधिक बैंक बैलेंस✦बिहार पुलिस में बड़ा फेरबदल, पटना में 195 दारोगा का तबादला; शहरी क्षेत्र के 83 और ग्रामीण इलाके के 112 पुलिसकर्मी बदले, देखें पूरी लिस्ट..✦बिहार में 3 IPS अधिकारियों का तबादला, भानू प्रताप सिंह पुलिस मुख्यालय बुलाए गए, शैलेन्द्र सिंह बने खगड़िया SP✦बिहार विधान परिषद में बहाली में बड़ा खेल करके गये अवधेश बाबू! जांच में सनसनीखेज खुलासा, बड़े पैमाने पर रद्द हो सकती है नियुक्ति✦बिहार के रेल यात्रियों को राहत, पूर्व मध्य रेलवे ने 5 जोड़ी स्पेशल ट्रेनों का बढ़ाया परिचालन, देखें पूरा शेड्यूल✦भ्रष्ट इंजीनियर पर SVU का शिकंजा: 5 ठिकानों पर छापेमारी में मिले 31.42 लाख कैश, करोड़ों की जमीन-फ्लैट; 1 करोड़ से अधिक बैंक बैलेंस

सब्जी बेचने वाले का बेटा बना टॉपर, घर में खुशी का माहौल, अबीर-गुलाल लगाकर मनाई होली

PATNA: बिहार बोर्ड इंटरमीडिएट का रिजल्ट आज जारी कर दिया गया। आर्ट्स, कॉमर्स और साइंस संकाय के टॉपरों का लिस्ट भी जारी किया गया है। इस बार तीनों संकाय में लड़कियों की अपेक्षा ल

सब्जी बेचने वाले का बेटा बना टॉपर, घर में खुशी का माहौल, अबीर-गुलाल लगाकर मनाई होली
Jitendra Vidyarthi
4 मिनट

PATNA: बिहार बोर्ड इंटरमीडिएट का रिजल्ट आज जारी कर दिया गया। आर्ट्स, कॉमर्स और साइंस संकाय के टॉपरों का लिस्ट भी जारी किया गया है। इस बार तीनों संकाय में लड़कियों की अपेक्षा लड़कों ने बेहतर प्रदर्शन किया है। इंटर के टॉपर्स में बेटे और ओवरऑल में बेटियां आगे है। इस साल जारी हुए इंटर के रिजल्ट के तीनों स्ट्रीम में लड़के ही स्टेट टॉपर बने हैं। पटना के बी.डी. कॉलेज के छात्र अंकित कुमार गुप्ता ने कॉमर्स संकाय में स्टेट टॉप किया है। पटना का अंकित 473/500 (94.6%) अंकों के साथ टॉपर बना हैं। अंकित के पिता सब्जी विक्रेता हैं। वही नवादा के रजौली इंटर कॉलेज का छात्र शिवदयाल कुमार ने साइंस संकाय में 5 वां रैंक प्राप्त किया है। नवादा के शिवदयाल की मां सुमंती देवी भी सब्जी बेचकर घर चलाती हैं। बेटे की इस सफलता से घर में खुशी का माहौल है। परिवारवालों ने अबीर-गुलाल लगाकर और मिठाइयां खिलाकर अपनी खुशी का इजहार किया।


बिहार विद्यालय परीक्षा समिति द्वारा आयोजित इंटरमीडिएट की परीक्षा में इस बार लड़कियों की अपेक्षा लड़कों ने बेहतर प्रदर्शन किया है। इस बार गुदड़ी के लालों का बोलबाला रहा है। कम संसाधनों में इन छात्रों ने बेहतर रिजल्ट दिया है। कॉमर्स टॉपर अंकित कुमार गुप्ता 473/500 (94.6%) अंकों के साथ टॉपर बने हैं। अंकित के पिता वीरेंद्र साव सब्जी बेचते हैं। सब्जी दुकान से ही उसका घर चलता है। पढ़ाई के साथ-साथ अंकित भी सब्जी की दुकान पर बैठता है और अपने पिता के काम में हाथ बंटाता है। अब अंकित का सपना आईएएस बनने का है। अंकित का कहना है कि वह आगे सिविल सर्विस की तैयारी करना चाहता है। 


वही नवादा के रजौली इंटर कॉलेज का छात्र शिवदयाल कुमार ने साइंस संकाय में 5 वां रैंक प्राप्त किया है। 468/500 अंक और 93.6 प्रतिशत अंक लाकर 5वां रैंक हासिल करने वालों छात्रों की संख्या 3 है। प्लस टू हाई स्कूल इक्कल, जहानाबाद के छात्र अंशुल कुमार और महात्मा गांधी कॉलेज, सुंदरपुर, दरभंगा के छात्र विद्यानंद कुमार भी उनमें शामिल हैं। 


नवादा के शिवदयाल की मां सुमंती देवी सब्जी बेचकर घर चलाती हैं। पति रामोतार प्रसाद की मौत के बाद सुमंती देवी रजौली बाजार में सब्जी बेचती है। छह भाई-बहनों में शिवदयाल सबसे छोटा है। शिवदयाल ने बताया कि मैट्रिक की पढ़ाई भी उसने रजौली इंटर विद्यालय से पूरी की है। शिवदयाल का कहना है कि उसने इंटर में काफी मेहनत व लगन से पढ़ाई की थी। परीक्षा की तैयारी के लिए रजौली में ही कोचिंग का सहारा लिया। मैट्रिक में 448 अंक प्राप्त किया था। बेटे की इस सफलता पर मां काफी खुश हैं। सुमंती देवी कहती हैं कि बेटे ने अपनी मेहनत के बदौलत यह सफलता हासिल की है। हालांकि शिवदयाल इसका पूरा श्रेय मां को दिया है। मां ने सब्जी बेचकर उसे पढ़ाया उसी का नतीजा है कि आज यह सफलता उसे हासिल हुई है। शिवदयाल का सपना देश की सेवा करना है। 


सब्जी बेचने वाले का बेटा बना टॉपर, घर में खुशी का माहौल, अबीर-गुलाल लगाकर मनाई होली


सब्जी बेचने वाले का बेटा बना टॉपर, घर में खुशी का माहौल, अबीर-गुलाल लगाकर मनाई होली


टैग्स