ब्रेकिंग
पटना नगर निगम टेंडर घोटाला: आज ED के सामने पेश हो सकते हैं IAS आनंद किशोर, 25 लाख रुपये पहुंचाने से लेकर निजी आवास पर काम कराने तक पूछे जाएंगे सवाल✦IPL 2027: किसी ने 12 तो किसी ने 13 खिलाड़ियों को किया बाहर, धोनी के संन्यास समेत 10 टीमों के बड़े फैसले जानिए ✦Bihar News : बिहार में डिजिटल हाजिरी का भी नहीं दिख रहा डर! हर दिन 25 हजार शिक्षक स्कूल से गायब, मनमानी पर शिक्षा विभाग सख्त✦Bihar News : बिहार में अब बनेंगी 100 मंजिला इमारतें! नए बिल्डिंग नियम लागू, पटना समेत इन शहरों में बदल जाएगी रियल एस्टेट की तस्वीर✦जहानाबाद में 132 केवी हाईटेंशन टावर पर चढ़ा नशे में धुत युवक, बिजली सप्लाई बंद कर बचाई जान✦पटना नगर निगम टेंडर घोटाला: आज ED के सामने पेश हो सकते हैं IAS आनंद किशोर, 25 लाख रुपये पहुंचाने से लेकर निजी आवास पर काम कराने तक पूछे जाएंगे सवाल✦IPL 2027: किसी ने 12 तो किसी ने 13 खिलाड़ियों को किया बाहर, धोनी के संन्यास समेत 10 टीमों के बड़े फैसले जानिए ✦Bihar News : बिहार में डिजिटल हाजिरी का भी नहीं दिख रहा डर! हर दिन 25 हजार शिक्षक स्कूल से गायब, मनमानी पर शिक्षा विभाग सख्त✦Bihar News : बिहार में अब बनेंगी 100 मंजिला इमारतें! नए बिल्डिंग नियम लागू, पटना समेत इन शहरों में बदल जाएगी रियल एस्टेट की तस्वीर✦जहानाबाद में 132 केवी हाईटेंशन टावर पर चढ़ा नशे में धुत युवक, बिजली सप्लाई बंद कर बचाई जान

MOEFCC Recruitment 2025: साइंटिस्ट के लिए आवेदन शुरू, सैलरी 2 लाख से ज्यादा

MOEFCC ने साइंटिस्ट पदों पर भर्ती निकाली है। 30 मार्च 2025 तक आवेदन किए जा सकते हैं। साइंटिस्ट बी, सी, डी और जी के कुल 45 पद हैं। वेतन ₹56,100 से ₹2,18,200 तक है। moef.gov.in पर ऑनलाइन आवेदन करें।

MOEFCC Recruitment 2025
MOEFCC Recruitment 2025
© sarkari naukri
User1
3 मिनट

भारत के पर्यावरण, वन और जलवायु परिवर्तन मंत्रालय (MOEFCC) ने साइंटिस्ट के पदों पर भर्ती के लिए आवेदन आमंत्रित किए हैं। इच्छुक और योग्य उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट moef.gov.in पर जाकर आवेदन कर सकते हैं। इस भर्ती प्रक्रिया के तहत साइंटिस्ट बी, साइंटिस्ट सी, साइंटिस्ट डी और साइंटिस्ट जी (निदेशक) के पदों को भरा जाएगा। आवेदन प्रक्रिया शुरू हो चुकी है और इसके लिए अंतिम तिथि 30 मार्च 2025 तय की गई है। इस भर्ती में कुल 45 पद भरे जाएंगे। इनमें साइंटिस्ट बी के 4 पद, साइंटिस्ट सी के 22 पद, साइंटिस्ट डी के 18 पद और साइंटिस्ट जी (निदेशक) का 1 पद शामिल है।


साइंटिस्ट बी के लिए उम्मीदवार के पास मरीन बायोलॉजी, मरीन साइंस, ओशनोग्राफी या संबंधित क्षेत्र में मास्टर डिग्री या डॉक्टरेट होना चाहिए। साइंटिस्ट सी के लिए बॉटनी, जूलॉजी या संबंधित विषय में मास्टर डिग्री या डॉक्टरेट होना जरूरी है। साइंटिस्ट डी के लिए लिम्नोलॉजी, पर्यावरण विज्ञान या इससे संबंधित विषय में मास्टर डिग्री होनी चाहिए। साइंटिस्ट जी (निदेशक) पद के लिए उम्मीदवार के पास वनस्पति विज्ञान में मास्टर डिग्री के साथ फ्लोरिस्टिक सर्वेक्षण या शोध में व्यापक अनुभव होना चाहिए।


आयु सीमा की बात करें तो साइंटिस्ट जी (निदेशक) पद के लिए अधिकतम आयु 50 वर्ष रखी गई है। साइंटिस्ट डी के लिए अधिकतम आयु 40 वर्ष और साइंटिस्ट बी और साइंटिस्ट सी के लिए 35 वर्ष निर्धारित की गई है। आरक्षित वर्ग के उम्मीदवारों को नियमानुसार अधिकतम आयु सीमा में छूट मिलेगी।


पर्यावरण मंत्रालय में वैज्ञानिक पदों के लिए वेतनमान भी आकर्षक है। साइंटिस्ट बी को 56,100 रुपये से 1,77,500 रुपये (लेवल-10) का वेतन मिलेगा। साइंटिस्ट सी के लिए 67,700 रुपये से 2,08,700 रुपये (लेवल-11) का वेतन निर्धारित किया गया है। साइंटिस्ट डी को 78,800 रुपये से 2,09,200 रुपये (लेवल-12) और साइंटिस्ट जी (डायरेक्टर) को 1,44,200 रुपये से 2,18,200 रुपये (लेवल-14) का वेतन मिलेगा।


आवेदन प्रक्रिया के तहत उम्मीदवारों को सबसे पहले moef.gov.in वेबसाइट पर जाना होगा। वहां रिक्रूटमेंट सेक्शन में जाकर MOEFCC साइंटिस्ट भर्ती 2025 लिंक पर क्लिक करना होगा। इसके बाद आवेदन फॉर्म में मांगी गई जानकारी भरकर, जरूरी दस्तावेज अपलोड करके, फीस का भुगतान करके फॉर्म सबमिट करना होगा।


अधिक जानकारी के लिए उम्मीदवारों को आधिकारिक वेबसाइट moef.gov.in पर जाने की सलाह दी जाती है। आवेदन की अंतिम तिथि 30 मार्च 2025 है, इसलिए इच्छुक उम्मीदवार जल्द से जल्द अपना फॉर्म भरें और इस सुनहरे अवसर का लाभ उठाएं