ब्रेकिंग
बिहार को मोदी सरकार की बड़ी सौगात, इस जिले के लोग होंगे मालामाल; जानें क्या है पूरी खबरवसूलीबाज थानेदार गिरफ्तार, हाजत में बंदकर वसूलता था पैसा, SP ने पहुंचा दिया हवालातबेतिया GMCH में मां के बच्ची को गोद में लेकर पहुंचने की तस्वीर वायरल, अस्पताल ने स्ट्रेचर नहीं मिलने के आरोप का किया खंडन, महिला ने भी दी सफाईमधेपुरा में जमीन फर्जीवाड़े का बड़ा खुलासा! पूर्व DCLR, 2 CO समेत 7 के खिलाफ FIR, कोर्ट के आदेश के एक साल बाद हुई कार्रवाईपटना में कोलकाता की डांसर रोजी खातून की संदिग्ध मौत, दोस्त के फ्लैट में मिली लाशबिहार को मोदी सरकार की बड़ी सौगात, इस जिले के लोग होंगे मालामाल; जानें क्या है पूरी खबरवसूलीबाज थानेदार गिरफ्तार, हाजत में बंदकर वसूलता था पैसा, SP ने पहुंचा दिया हवालातबेतिया GMCH में मां के बच्ची को गोद में लेकर पहुंचने की तस्वीर वायरल, अस्पताल ने स्ट्रेचर नहीं मिलने के आरोप का किया खंडन, महिला ने भी दी सफाईमधेपुरा में जमीन फर्जीवाड़े का बड़ा खुलासा! पूर्व DCLR, 2 CO समेत 7 के खिलाफ FIR, कोर्ट के आदेश के एक साल बाद हुई कार्रवाईपटना में कोलकाता की डांसर रोजी खातून की संदिग्ध मौत, दोस्त के फ्लैट में मिली लाश

लाखों उम्मीदवारों का इंतजार खत्म, जारी हुआ CTET एग्जाम का आंसर की; ये रहा डायरेक्ट लिंक

DESK : केंद्रीय शिक्षक पात्रता परीक्षा यानी CTET एग्जाम का आंसर की को लेकर उम्मीदवारों की तरफ से किया जा रहा इंतजार अब खत्म हो गया। इस परीक्षा का आंसर की आधिकारिक वेबसाइट पर ज

लाखों उम्मीदवारों का इंतजार खत्म, जारी हुआ CTET एग्जाम का आंसर की; ये रहा डायरेक्ट लिंक
Tejpratap
Tejpratap
2 मिनट

DESK : केंद्रीय शिक्षक पात्रता परीक्षा यानी CTET एग्जाम का आंसर की को लेकर उम्मीदवारों की तरफ से किया जा रहा इंतजार अब खत्म हो गया। इस परीक्षा का आंसर की आधिकारिक वेबसाइट पर जारी कर दिया गया है। इस पर आपत्ति के लिए ऑनलाइन मोड से 18 सितंबर 2023 तक का समय दिया गया है। इसके लिए प्रति प्रश्न 1000 रुपये का भुगतान करना होगा। अगर आपत्ति सही पाई जाती है तो 1000 रुपये की राशि वापस लौटा दी जाएगी। 


दरअसल, शेड्यूल के मुताबिक कहा जा रहा है कि सीटीईटी का रिजल्ट सितंबर के आखिर में सीटीईटी का रिजल्ट जारी कर दिया जाएगा। फिलहाल आंसर की अभ्यर्थी अपने रजिस्ट्रेशन नंबर या रोल नंबर और डेट ऑफ बर्थ के जरिए डाउनलोड कर सकेंगे। सीटीईटी 2023 परीक्षा को आयोजित हुए करीब  25 दिन हो गए हैं। इसके बाद अब आंसर की जारी की गई है। 

http://cbseit.in/cbse/2023/ctetkeyaug/

मालूम हो कि, इस बार देशभर में 20 अगस्त 2023 को सीटीईटी 2023 आयोजित हुई थी। जिसमें करीब 25 लाख अभ्यर्थियों ने भाग लिया था। कुल 80 फीसदी अभ्यर्थियों की उपस्थिति दर्ज की गई। सीटीईटी 2023 परीक्षा के लिए देशभर से करीब 29 लाख अभ्यर्थियों ने रजिस्ट्रेशन कराया था। कुल अभ्यर्थियों में 15,01,719 अभ्यर्थी पेपर-1 (कक्षा 1 से 5 तक) के लिए और 14,02,184 अभ्यर्थी पेपर-2 (कक्षा 6 से 8 तक के लिए) रजिस्ट्रेशन कराया था।