ब्रेकिंग
अगर अपराधी सरेंडर करता है, तो क्या उसे गोली मार दी जाएगी? भरत तिवारी एनकाउंटर पर घमासान के बीच नीतीश कुमार का पुराना बयान वायरलBihar News: बिहार में मकान बनाने वालों के लिए बड़ी खबर! नए नियम लागू, कमरा-रसोई से लेकर शौचालय तक बदल गए मानकBihar News: 22 कोच वाली नई ट्रेन शुरू, राजस्थान से बिहार तक का सफर होगा सुविधाजनक; देखें पूरा रूटBihar News: मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने किया योग, पाटलिपुत्र स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स में अंतरराष्ट्रीय योग दिवस कार्यक्रमBihar Tender Scam : टेंडर घोटाले में बड़ा खुलासा! SVU के सामने आरोपी रिशुश्री ने खोले कई राज, कहा - सरकारी काम में लेनदेन जरूरी, कई सवालों पर साधी चुप्पीअगर अपराधी सरेंडर करता है, तो क्या उसे गोली मार दी जाएगी? भरत तिवारी एनकाउंटर पर घमासान के बीच नीतीश कुमार का पुराना बयान वायरलBihar News: बिहार में मकान बनाने वालों के लिए बड़ी खबर! नए नियम लागू, कमरा-रसोई से लेकर शौचालय तक बदल गए मानकBihar News: 22 कोच वाली नई ट्रेन शुरू, राजस्थान से बिहार तक का सफर होगा सुविधाजनक; देखें पूरा रूटBihar News: मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने किया योग, पाटलिपुत्र स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स में अंतरराष्ट्रीय योग दिवस कार्यक्रमBihar Tender Scam : टेंडर घोटाले में बड़ा खुलासा! SVU के सामने आरोपी रिशुश्री ने खोले कई राज, कहा - सरकारी काम में लेनदेन जरूरी, कई सवालों पर साधी चुप्पी

UPSC ने IES और ISS परीक्षा के लिए मांगा आवेदन, जानें डिटेल्स

संघ लोक सेवा आयोग (UPSC) ने भारतीय इकोनॉमिक सर्विस (IES) और भारतीय स्टैटिस्टिकल सर्विस (ISS) परीक्षा 2025 के लिए आवेदन प्रक्रिया शुरू कर दी है।

UPSC
UPSC
© UPSC
User1
4 मिनट

संघ लोक सेवा आयोग (UPSC) ने वर्ष 2025 के लिए इंडियन इकोनॉमिक सर्विस (IES) और इंडियन स्टैटिस्टिकल सर्विस (ISS) परीक्षा के लिए आवेदन प्रक्रिया शुरू कर दी है. यह भर्ती प्रक्रिया सरकारी सेवाओं में उच्चतम दर्जे की नौकरियों के लिए उम्मीदवारों को अवसर प्रदान करती है. इच्छुक और योग्य उम्मीदवार UPSC की आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर आवेदन कर सकते हैं. आवेदन की अंतिम तिथि 4 मार्च 2025 है, जबकि आवेदन में सुधार की विंडो 5 से 11 मार्च 2025 तक खुलेगी.


पदों की संख्या और विवरण:

इस भर्ती के तहत कुल 47 पदों पर नियुक्तियां की जाएंगी. इनमें से 12 पद इंडियन इकोनॉमिक सर्विस (IES) में और 35 पद इंडियन स्टैटिस्टिकल सर्विस (ISS) में हैं. यह एक शानदार अवसर है उन उम्मीदवारों के लिए जो आर्थिक और सांख्यिकीय क्षेत्रों में करियर बनाने की इच्छा रखते हैं.


पात्रता मानदंड:

आयु सीमा: उम्मीदवार की आयु 1 अगस्त 2025 तक 21 से 30 वर्ष के बीच होनी चाहिए. अर्थात, उम्मीदवार का जन्म 2 अगस्त 1995 से 1 अगस्त 2004 के बीच हुआ होना चाहिए.


शैक्षिक योग्यता:

IES: उम्मीदवार को इकनॉमिक्स, अप्लाइड इकनॉमिक्स, बिजनेस इकनॉमिक्स या इकोनोमेट्रिक्स में से किसी एक विषय में पोस्टग्रेजुएट डिग्री होनी चाहिए.

ISS: उम्मीदवार के पास स्टैटिक्स, मैथमैटिकल स्टैटिक्स, या अप्लाइड स्टैटिक्स में से किसी एक विषय में स्नातक डिग्री होनी चाहिए या फिर स्टैटिक्स में मास्टर डिग्री होनी चाहिए.


आवेदन प्रक्रिया:

UPSC की आधिकारिक वेबसाइट (upsc.gov.in) पर जाएं.

One-Time Registration (OTR) प्लेटफॉर्म पर रजिस्ट्रेशन करें (यदि आपने पहले कभी आवेदन नहीं किया है).

रजिस्ट्रेशन के बाद लॉगिन करें और ऑनलाइन आवेदन फॉर्म भरें.

सभी आवश्यक दस्तावेज अपलोड करें और आवेदन को समय पर सबमिट करें.


परीक्षा संरचना:

IES परीक्षा: IES परीक्षा में कुल छह विषय होते हैं, जिनमें से जनरल इंग्लिश और जनरल स्टडीज के लिए 100 अंक और 3 घंटे का समय निर्धारित है. इसके अलावा, जनरल इकोनॉमिक्स-I, जनरल इकोनॉमिक्स-II और जनरल इकोनॉमिक्स-III में से प्रत्येक के लिए 200 अंक और 3 घंटे का समय मिलेगा. इंडियन इकोनॉमिक्स का विषय भी 200 अंक और 3 घंटे के समय के साथ होता है.

ISS परीक्षा: ISS परीक्षा में जनरल इंग्लिश और जनरल स्टडीज के लिए 100 अंक और 3 घंटे का समय निर्धारित है. इसके बाद, स्टैटिक्स-I और स्टैटिक्स-II दोनों ऑब्जेक्टिव प्रकार के होंगे, जिनमें से प्रत्येक के लिए 200 अंक और 2 घंटे का समय मिलेगा. स्टैटिक्स-III और स्टैटिक्स-IV दोनों ही डिस्क्रिप्टिव टाइप के होंगे, जिनमें से प्रत्येक के लिए 200 अंक और 3 घंटे का समय होगा.


महत्वपूर्ण दिशा-निर्देश:

OMR शीट पर केवल काले बॉलपॉइंट पेन का इस्तेमाल करें. पेंसिल और अन्य रंगों का उपयोग मना है.

परीक्षा में यदि OMR शीट पर रोल नंबर या टेस्ट बुकलेट सीरीज़ कोड में कोई गलती होती है, तो परीक्षा रद्द हो सकती है.

परीक्षा केंद्र पर परीक्षा शुरू होने से कम से कम 30 मिनट पहले पहुंचें. देर से प्रवेश नहीं मिलेगा.

यह अवसर उन उम्मीदवारों के लिए है जो भारतीय आर्थिक और सांख्यिकीय सेवाओं में अपना करियर बनाना चाहते हैं. अधिक जानकारी और आवेदन के लिए UPSC की आधिकारिक वेबसाइट upsc.gov.in पर जाएं.