ब्रेकिंग
मुर्गियों से भरी पिकअप में छिपाकर ले जा रहे थे बीयर, पुलिस ने खोला तस्करी का राज; 5 गिरफ्तार, स्कॉर्पियो भी जब्त‘पहले पंखा-पानी चाहिए’… गया में स्कूल के बच्चों ने SDM ऑफिस पहुंचकर खोली बदहाल व्यवस्था की पोल, 7 दिन में सुधार का अल्टीमेटमBihar News : भरत तिवारी एनकाउंटर केस में बड़ा अपडेट! STF जवान अक्षय कुमार गिरफ्तार, जांच में सरेंडर के बाद गोली मारने का दावाBankipur By Election 2026: बांकीपुर में वोटिंग ने तोड़ा 16 साल का रिकॉर्ड, सिर्फ 34.30% मतदान; किसे होगा फायदा?Bihar Rain Alert: आज इन जिलों में होगी मूसलाधार बारिश, घर से निकलने से पहले पढ़ें मौसम अपडेटमुर्गियों से भरी पिकअप में छिपाकर ले जा रहे थे बीयर, पुलिस ने खोला तस्करी का राज; 5 गिरफ्तार, स्कॉर्पियो भी जब्त‘पहले पंखा-पानी चाहिए’… गया में स्कूल के बच्चों ने SDM ऑफिस पहुंचकर खोली बदहाल व्यवस्था की पोल, 7 दिन में सुधार का अल्टीमेटमBihar News : भरत तिवारी एनकाउंटर केस में बड़ा अपडेट! STF जवान अक्षय कुमार गिरफ्तार, जांच में सरेंडर के बाद गोली मारने का दावाBankipur By Election 2026: बांकीपुर में वोटिंग ने तोड़ा 16 साल का रिकॉर्ड, सिर्फ 34.30% मतदान; किसे होगा फायदा?Bihar Rain Alert: आज इन जिलों में होगी मूसलाधार बारिश, घर से निकलने से पहले पढ़ें मौसम अपडेट

ICSE बोर्ड के 10वीं और 12वीं का परिणाम जारी, डायरेक्ट लिंक पर क्लिक कर देखिये अपना रिजल्ट

PATNA : इस वक्त एक बड़ी खबर सामने आ रही है जहां ISCE बोर्ड ने ISC 2021 का रिजल्ट जारी कर दिया है. आज दोपहर 3 बजे बोर्ड ने दसवीं और बारहवीं के लिए रिजल्ट लिंक एक्टिव कर दिया है. छात्

ICSE बोर्ड के 10वीं और 12वीं का परिणाम जारी, डायरेक्ट लिंक पर क्लिक कर देखिये अपना रिजल्ट
First Bihar
2 मिनट

PATNA : इस वक्त एक बड़ी खबर सामने आ रही है जहां ISCE बोर्ड ने ISC 2021 का रिजल्ट जारी कर दिया है. आज दोपहर 3 बजे बोर्ड ने दसवीं और बारहवीं के लिए रिजल्ट लिंक एक्टिव कर दिया है. छात्र CISCE की आधिकारिक वेबसाइट cisce.org पर अपना रिजल्ट चेक कर सकते हैं. रिजल्ट चेक करने के लिए छात्रों को अपना रोल नंबर डालना होगा. यहां परीक्षा के लिए रजिस्‍टर्ड छात्र अपना कोर्स, यूआईडी और इंडेक्स नंबर देकर कैप्चा कोड डालते ही अपना रिजल्ट चेक कर सकत हैं. 


बता दें कि बोर्ड ने आईसीएसई और आईएससी के विद्यार्थियों का परिणाम इंटरनल मार्किंग स्‍कीम के आधार पर जारी किया है. इससे पहले 2020 में, लॉकडाउन के कारण उस वक्त चल रही बोर्ड परीक्षाओं के कई क्वेश्चन पेपर को रोकना पड़ा था. वहीं इस साल भी कोरोना महामारी की दूसरी लहर की वजह से आईएससीई और आईएससी के परीक्षाओं को रद्द करने और मूल्यांकन नीति के हिसाब से परिणाम जारी करने का निर्णय लिया गया. 


जानकारी हो कि इस साल CISCE ने COVID 19 स्थिति के कारण कक्षा 10 और कक्षा 12 की बोर्ड परीक्षा रद्द कर दी थी. बोर्ड ने तैयार इंटरनल मार्किंग स्‍कीम के आधार पर छात्रों की मार्कशीट तैयार करने का निर्णय लिया था. छात्रों के नंबर अपडेट कर दिए गए हैं और बोर्ड ने  ICSE, ISC Board Result 2021 की घोषणा कर दी है. जारी मार्किंग फॉर्मूले के अनुसार, बोर्ड 10वीं की मार्कशीट तैयार करने के लिए कक्षा 9 और कक्षा 10 की आंतरिक परीक्षाओं के नंबरों को वेटेज दिया गया है. दूसरी ओर, कक्षा 11 और कक्षा 12 की आंतरिक परीक्षाओं के नंबरों के आधार पर 12वीं का रिजल्‍ट तैयार किया गया है.

टैग्स