ब्रेकिंग
खाने का बकाया पैसे मांगने पर होटल मालिक की पिटाई, 20 लोगों को लेकर दुकान में पहुंचे ग्राहक, CCTV में कैद हुई घटना की तस्वीर✦खगड़िया स्कूल हादसा: भवन निर्माण में वित्तीय अनियमितता का खुलासा, अधिकारी-अभियंता और HM पर कार्रवाई की अनुशंसा✦शराब मामले में जेल जा चुके सत्य प्रकाश मंडल को JDU ने बनाया युवा जिलाध्यक्ष, नियुक्ति पर उठे सवाल✦'मुसहर हो...नहीं कराएंगे डिलिवरी' : हॉस्पिटल से लौटाई गई महिला ने सड़क किनारे बच्चे को दिया जन्म✦कई सालों से फरार नक्सली मिट्ठू कोरा गिरफ्तार, बिहार STF और सुरक्षा बलों ने घर से दबोचा✦खाने का बकाया पैसे मांगने पर होटल मालिक की पिटाई, 20 लोगों को लेकर दुकान में पहुंचे ग्राहक, CCTV में कैद हुई घटना की तस्वीर✦खगड़िया स्कूल हादसा: भवन निर्माण में वित्तीय अनियमितता का खुलासा, अधिकारी-अभियंता और HM पर कार्रवाई की अनुशंसा✦शराब मामले में जेल जा चुके सत्य प्रकाश मंडल को JDU ने बनाया युवा जिलाध्यक्ष, नियुक्ति पर उठे सवाल✦'मुसहर हो...नहीं कराएंगे डिलिवरी' : हॉस्पिटल से लौटाई गई महिला ने सड़क किनारे बच्चे को दिया जन्म✦कई सालों से फरार नक्सली मिट्ठू कोरा गिरफ्तार, बिहार STF और सुरक्षा बलों ने घर से दबोचा

BSEB INTER EXAM 2023: स्कूल ड्रेस बेचने वाले के बेटे अभिषेक ने साइंस में लाया 5वां रैंक, नवादा का नाम किया रोशन

NAWADA: स्कूल ड्रेस की दुकान चलाने वाले के पुत्र अभिषेक कुमार ने पूरे बिहार में इंटरमीडिएट की परीक्षा में साइंस में पांचवा रैंक लाकर जिले को गौरवान्वित किया है। अभिषेक को 468

BSEB INTER EXAM 2023: स्कूल ड्रेस बेचने वाले के बेटे अभिषेक ने साइंस में लाया 5वां रैंक, नवादा का नाम किया रोशन
Jitendra Vidyarthi
2 मिनट

NAWADA: स्कूल ड्रेस की दुकान चलाने वाले के पुत्र अभिषेक कुमार ने पूरे बिहार में इंटरमीडिएट की परीक्षा में साइंस में पांचवा रैंक लाकर जिले को गौरवान्वित किया है। अभिषेक को 468 अंक प्राप्त हुआ है। अभिषेक के इस उपलब्धि से पूरे परिवार में जश्न का माहौल है। 


अभिषेक अपने सफलता का श्रेय माता-पिता के साथ गुरुजनों को दे रहे हैं।अभिषेक ने बताया कि अपने रिजल्ट्स से काफी खुश हैं। वही अभिषेक ने बताया कि उनकी सफलता के पीछे उनके माता-पिता का सबसे ज्यादा सहयोग है और वह आगे चलकर यूपीएससी की परीक्षा में शामिल होकर आईएएस बनना चाहता हैं और समाज में बदलाव लाने की अपेक्षा रखते हैं। 


अभिषेक के पिता ने बताया कि अभिषेक शुरू से ही काफी मेहनती था। हमेशा वह पढ़ाई में लगा रहता था। मुझे यकीन था या नहीं की इंटर की परीक्षा में जरूर मेरा बेटा का रिजल्ट बेहतर होगा। लेकिन यह नहीं सोचे थे कि पूरे बिहार में पांचवां स्थान आएगा। बेटे की इस उपलब्धि से पूरे परिवार गर्व महसूस कर रहे हैं।


बता दें कि अभिषेक के घर की आर्थिक स्थिति ठीक नहीं है। पिता वारिसलीगंज में ही स्कूल ड्रेस की एक छोटी सी दुकान चलाते हैं। लेकिन अभिषेक के पिता ने उसकी पढ़ाई में गरीबी को कभी आगे आने नहीं दिया और उसे पढ़ाई में खुली छूट मिली। जिसका नतीजा है कि आज अभिषेक पूरे बिहार में 5वां स्थान लाकर जिले का नाम रोशन किया है।

टैग्स
रिपोर्टिंग
S

रिपोर्टर

SONU

FirstBihar संवाददाता