ब्रेकिंग
खाने का बकाया पैसे मांगने पर होटल मालिक की पिटाई, 20 लोगों को लेकर दुकान में पहुंचे ग्राहक, CCTV में कैद हुई घटना की तस्वीर✦खगड़िया स्कूल हादसा: भवन निर्माण में वित्तीय अनियमितता का खुलासा, अधिकारी-अभियंता और HM पर कार्रवाई की अनुशंसा✦शराब मामले में जेल जा चुके सत्य प्रकाश मंडल को JDU ने बनाया युवा जिलाध्यक्ष, नियुक्ति पर उठे सवाल✦'मुसहर हो...नहीं कराएंगे डिलिवरी' : हॉस्पिटल से लौटाई गई महिला ने सड़क किनारे बच्चे को दिया जन्म✦कई सालों से फरार नक्सली मिट्ठू कोरा गिरफ्तार, बिहार STF और सुरक्षा बलों ने घर से दबोचा✦खाने का बकाया पैसे मांगने पर होटल मालिक की पिटाई, 20 लोगों को लेकर दुकान में पहुंचे ग्राहक, CCTV में कैद हुई घटना की तस्वीर✦खगड़िया स्कूल हादसा: भवन निर्माण में वित्तीय अनियमितता का खुलासा, अधिकारी-अभियंता और HM पर कार्रवाई की अनुशंसा✦शराब मामले में जेल जा चुके सत्य प्रकाश मंडल को JDU ने बनाया युवा जिलाध्यक्ष, नियुक्ति पर उठे सवाल✦'मुसहर हो...नहीं कराएंगे डिलिवरी' : हॉस्पिटल से लौटाई गई महिला ने सड़क किनारे बच्चे को दिया जन्म✦कई सालों से फरार नक्सली मिट्ठू कोरा गिरफ्तार, बिहार STF और सुरक्षा बलों ने घर से दबोचा

BSEB INTER EXAM 2023: नवादा की रुचिका राज ने साइंस में पूरे बिहार में लाया छठा रैंक, परिवार में खुशी की लहर

NAWADA: नवादा के गोंदापुर की रहने वाली रुचिका राज ने साइंस संकाय में पूरे बिहार में छठा रैंक लाकर जिले का नाम रोशन किया है। रुचिका की इस सफलता से परिवार के लोग काफी खुश हैं। ब

BSEB INTER EXAM 2023: नवादा की रुचिका राज ने साइंस में पूरे बिहार में लाया छठा रैंक, परिवार में खुशी की लहर
Jitendra Vidyarthi
2 मिनट

NAWADA: नवादा के गोंदापुर की रहने वाली रुचिका राज ने साइंस संकाय में पूरे बिहार में छठा रैंक लाकर जिले का नाम रोशन किया है। रुचिका की इस सफलता से परिवार के लोग काफी खुश हैं। बिटिया की इस सफलता को लेकर लोग बधाई देने घर पर पहुंच रहे हैं और मिठाईयों से मुंह मीठा कर रहे हैं। रुचिका के घर में जश्न का माहौल है।


नवादा शहर के गोंदापुर मोहल्ला निवासी राकेश कुमार और रेखा देवी की पुत्री रुचिता राज ने 466 अंक लाकर विज्ञान संकाय में पूरे राज्य में छठा स्थान प्राप्त किया है। परीक्षा के परिणाम घोषित होते ही रुचिका को जब पता चला कि उसका पूरे राज्य में छठा स्थान है तो पूरे घर में खुशी का माहौल छा गया। 


रुचिका और उसके घर वाले को उम्मीद नहीं थी कि रुचिका पूरे राज्य में छठा स्थान प्राप्त करेगी। लेकिन कड़ी मेहनत और लगन की बदौलत रुचिका ने यह कर दिखाया। रुचिका ने बताया कि वह आगे चलकर आईआईटी में दाखिला लेंगी और प्रिलिम्स एग्जाम में उसने 98 परसेंटाइल मार्क्स भी प्राप्त किए हैं। 


वही रुचिका के माता-पिता ने बताया कि उनकी बेटी शुरू से ही पढ़ने में तेज थी और पढ़ाई में काफी वह ध्यान देती थी। उसी का नतीजा है कि वह आज पूरे राज्य में छठा स्थान प्राप्त किया है। वही रुचिका ने बताया कि कड़ी मेहनत करके जिंदगी में कोई भी मुकाम हासिल किया जा सकता है। और उसने हमला कर उसने साबित कर दिया है। टॉपर्स की पूरी लिस्ट देखिये...

BSEB INTER EXAM 2023: नवादा की रुचिका राज ने साइंस में पूरे बिहार में लाया छठा रैंक, परिवार में खुशी की लहर

टैग्स
रिपोर्टिंग
S

रिपोर्टर

SONU

FirstBihar संवाददाता