ब्रेकिंग
महाराष्ट्र के रायगढ़ में बड़ा हादसा, समुद्र में डूबे पुणे के 8 छात्र, पिकनिक मनाने बीच पर पहुंचा था 48 बच्चों का ग्रुप✦खाने का बकाया पैसे मांगने पर होटल मालिक की पिटाई, 20 लोगों को लेकर दुकान में पहुंचे ग्राहक, CCTV में कैद हुई घटना की तस्वीर✦खगड़िया स्कूल हादसा: भवन निर्माण में वित्तीय अनियमितता का खुलासा, अधिकारी-अभियंता और HM पर कार्रवाई की अनुशंसा✦शराब मामले में जेल जा चुके सत्य प्रकाश मंडल को JDU ने बनाया युवा जिलाध्यक्ष, नियुक्ति पर उठे सवाल✦'मुसहर हो...नहीं कराएंगे डिलिवरी' : हॉस्पिटल से लौटाई गई महिला ने सड़क किनारे बच्चे को दिया जन्म✦महाराष्ट्र के रायगढ़ में बड़ा हादसा, समुद्र में डूबे पुणे के 8 छात्र, पिकनिक मनाने बीच पर पहुंचा था 48 बच्चों का ग्रुप✦खाने का बकाया पैसे मांगने पर होटल मालिक की पिटाई, 20 लोगों को लेकर दुकान में पहुंचे ग्राहक, CCTV में कैद हुई घटना की तस्वीर✦खगड़िया स्कूल हादसा: भवन निर्माण में वित्तीय अनियमितता का खुलासा, अधिकारी-अभियंता और HM पर कार्रवाई की अनुशंसा✦शराब मामले में जेल जा चुके सत्य प्रकाश मंडल को JDU ने बनाया युवा जिलाध्यक्ष, नियुक्ति पर उठे सवाल✦'मुसहर हो...नहीं कराएंगे डिलिवरी' : हॉस्पिटल से लौटाई गई महिला ने सड़क किनारे बच्चे को दिया जन्म

BPSC ने बदला परीक्षा पैटर्न, नेगेटिव मार्किंग हुआ शुरू

PATNA : बिहार लोक सेवा आयोग ने प्रारंभिक परीक्षा में बड़ा परिवर्तन करने जा रहा है। आयोग के अध्यक्ष अतुल प्रसाद ने गुरुवार को यह घोषणा किया है कि बिहार लोक सेवा आयोग अब अपने प

BPSC ने बदला परीक्षा पैटर्न, नेगेटिव मार्किंग हुआ शुरू
Tejpratap
Tejpratap
2 मिनट

PATNA  : बिहार लोक सेवा आयोग ने प्रारंभिक परीक्षा में बड़ा परिवर्तन करने जा रहा है। आयोग के अध्यक्ष अतुल प्रसाद ने गुरुवार को यह घोषणा किया है कि बिहार लोक सेवा आयोग अब अपने परीक्षा पैटर्न में बदलाव करने जा रही है। यह बदला हुआ पैटर्न आगामी परीक्षा से लागू किया जाएगा। यानी  जनवरी 2023 में होने वाली 68वीं बीपीएससी परीक्षा में छात्रों को बदले हुए पैटर्न पर परीक्षा देना होगा। 


बिहार लोक सेवा आयोग के अध्यक्ष अतुल प्रसाद ने कहा कि अब बीपीएससी प्रारंभिक परीक्षा के  प्रश्न पत्र 150 अंक की बजाय 200 अंक के होंग।  इसके साथ ही कठिन सवालों का सेट अलग से तैयार किया जाएगा। इसके साथ ही अब अभ्यर्थी तुक्का मारकर सफल नहीं हो सकेंगे। परीक्षा में अभ्यर्थियों को पूरी जानकारी होने पर ही बेहतर अंक मिलेंगे। अब बीपीएससी की परीक्षाओं में निगेटिव मार्किंग होगी। बीपीएससी 68वीं सहित सभी पीटी परीक्षाओं में ये नियम लागू होंगे। बीपीएससी की सभी वस्तुनिष्ठ परीक्षाओं में 50 प्रश्न स्टार मार्किंग वाले होंगे। वहीं, अब 50 सवाल अन्य सवालों के अपेक्षा थोड़ा कठिन होंगे। इन प्रश्नों का सही जवाब देने पर अभ्यर्थियों को दोगुना अंक मिलेंगे। गलत जवाब देने वाले अभ्यर्थियों के सही प्रश्नों के जवाब से मिलने वाले अंक से भी कटौती हो जाएगी।


जानकारी हो कि, पीटी में 150 प्रश्नों के ही अभ्यर्थियों को जवाब देने होंगे, लेकिन यह परीक्षा 200 अंकों के लिए आयोजित होगी। सिलेबस में भी किसी प्रकार के बदलाव नहीं किए गए हैं। बस इसमें 50 ऐसे प्रश्न होंगे, जिसमें स्टार मार्क रहेगा। इसके सही जवाब देने पर अभ्यर्थियों को दो अंक दिए जाएंगे, गलत जवाब देने पर अंक काट लिए जाएंगे। इसमें कितना निगेटिव अंक होगा, यह जल्द ही अभ्यर्थियों को बताया जाएगा।