ब्रेकिंग
बिहार MLC चुनाव में किसका खेल बिगाड़ेंगे बागी? अनंत सिंह फैक्टर से लेकर कांग्रेस की बगावत तक... बिहार MLC चुनाव में फंस गया जीत का गणित!✦Bihar MLC Election : बिहार की 8 MLC सीटों पर घमासान, आज साफ होगी चुनावी तस्वीर; 5.32 लाख वोटर करेंगे फैसला✦Bihar News : पटना में दुर्गापूजा पर सख्ती! भड़काऊ गाने और जबरन चंदा वसूली पर रोक, CCTV लगाना जरूरी✦Bihar News : SIR पर सियासी घमासान के बीच बिहार में नई पहल, BLO घर-घर जाकर करेंगे मतदाताओं की पहचान✦Bihar Weather: बिहार के 18 जिलों में आंधी-बारिश का अलर्ट, 50 KM की रफ्तार से चलेंगी हवाएं✦बिहार MLC चुनाव में किसका खेल बिगाड़ेंगे बागी? अनंत सिंह फैक्टर से लेकर कांग्रेस की बगावत तक... बिहार MLC चुनाव में फंस गया जीत का गणित!✦Bihar MLC Election : बिहार की 8 MLC सीटों पर घमासान, आज साफ होगी चुनावी तस्वीर; 5.32 लाख वोटर करेंगे फैसला✦Bihar News : पटना में दुर्गापूजा पर सख्ती! भड़काऊ गाने और जबरन चंदा वसूली पर रोक, CCTV लगाना जरूरी✦Bihar News : SIR पर सियासी घमासान के बीच बिहार में नई पहल, BLO घर-घर जाकर करेंगे मतदाताओं की पहचान✦Bihar Weather: बिहार के 18 जिलों में आंधी-बारिश का अलर्ट, 50 KM की रफ्तार से चलेंगी हवाएं

‘हाथी चले बाजार, कुत्ता भौंके हजार’... BPSC परीक्षा नियंत्रक के विवादित बोल

BPSC परीक्षा की कॉपियों के मूल्यांकन और रैंक को लेकर जारी विवाद के बीच परीक्षा नियंत्रक राजेश कुमार ने छात्रों के आरोपों पर आयोग का पक्ष रखा है। उन्होंने रैंक-3 की कॉपी पर उठ रहे सवालों का जवाब देते हुए छात्रों को कोर्ट जाने की सलाह दी।

‘हाथी चले बाजार, कुत्ता भौंके हजार’... BPSC परीक्षा नियंत्रक के विवादित बोल
Ramakant kumar
4 मिनट

BPSC News: पटना में BPSC परीक्षा की कॉपियों की जांच और रैंक को लेकर चल रहे विवाद के बीच आयोग के परीक्षा नियंत्रक राजेश कुमार ने छात्रों के आरोपों को खारिज करते हुए आयोग का पक्ष रखा है. रैंक-3 हासिल करने वाले अभ्यर्थी की उत्तर पुस्तिका को लेकर उठ रहे सवालों पर उन्होंने कहा कि मूल्यांकन निर्धारित नियमों के आधार पर किया गया है और अधूरे उत्तर के लिए पूरे अंक नहीं दिए जा सकते.


दरअसल, BPSC परीक्षा में तीसरा रैंक हासिल करने वाले अभ्यर्थी की उत्तर पुस्तिका को लेकर छात्र संगठनों की ओर से सवाल उठाए जा रहे थे. छात्रों के एक वर्ग ने कॉपियों की जांच में गड़बड़ी और मनमाने तरीके से अंक देने का आरोप लगाया था. इसको लेकर पटना में छात्र लगातार प्रदर्शन भी कर रहे हैं.


रैंक-3 की कॉपी को लेकर परीक्षा नियंत्रक ने क्या कहा

BPSC परीक्षा नियंत्रक राजेश कुमार ने बताया कि जिस उत्तर पुस्तिका को लेकर सवाल उठाए जा रहे हैं, उसमें सातवें प्रश्न का उत्तर लिखा गया था, लेकिन उस प्रश्न के दो सब-पार्ट भी थे. अभ्यर्थी ने उन दोनों हिस्सों का उत्तर नहीं दिया था. ऐसे में मूल्यांकन के दौरान उन हिस्सों के लिए अंक नहीं दिए गए.


परीक्षा नियंत्रक ने स्पष्ट किया कि मुख्य परीक्षा में सिर्फ कॉपी के पन्ने भरने से अंक नहीं मिलते हैं. परीक्षार्थी ने सवाल का कितना सटीक, तार्किक और विश्लेषणात्मक जवाब दिया है, मूल्यांकन में इसका ध्यान रखा जाता है. यदि प्रश्न के किसी हिस्से का उत्तर नहीं दिया गया है तो उसके लिए अंक मिलना संभव नहीं है.


‘पन्नों की संख्या नहीं, जवाब की गुणवत्ता मायने रखती है’

आयोग की ओर से यह भी स्पष्ट किया गया कि मुख्य परीक्षा की उत्तर पुस्तिकाओं के मूल्यांकन में उत्तर की गुणवत्ता और विषय की समझ को प्राथमिकता दी जाती है. लंबे उत्तर लिखने या अधिक पन्ने भरने से अपने आप अधिक अंक नहीं मिलते.


परीक्षा नियंत्रक के मुताबिक परीक्षक यह देखते हैं कि अभ्यर्थी ने पूछे गए सवाल का कितना सटीक और विषय आधारित जवाब दिया है. रैंक-3 वाले अभ्यर्थी की कॉपी में भी इसी प्रक्रिया के तहत मूल्यांकन किया गया है.


छात्रों से कोर्ट जाने को कहा

लगातार लगाए जा रहे आरोपों पर परीक्षा नियंत्रक ने आंदोलन कर रहे छात्रों को अदालत का रास्ता अपनाने की बात कही. उन्होंने कहा कि यदि छात्रों को लगता है कि आयोग की ओर से किसी तरह की गड़बड़ी की गई है तो वे साक्ष्यों के साथ न्यायालय का रुख कर सकते हैं.


राजेश कुमार ने कहा कि आरोप लगाने के बजाय यदि किसी के पास ठोस प्रमाण हैं तो उन्हें उचित कानूनी मंच पर रखा जाना चाहिए. आयोग का कहना है कि परीक्षा और कॉपियों के मूल्यांकन की प्रक्रिया निर्धारित नियमों के अनुसार की गई है.


इसी दौरान परीक्षा नियंत्रक ने छात्रों के आरोपों के संदर्भ में कहा, “हाथी चले बाजार, कुत्ता भौंके हजार.” उनके इस बयान के बाद BPSC परीक्षा को लेकर चल रहा विवाद और चर्चा में आ गया है.