ब्रेकिंग
बेतिया में घूस लेने के आरोप में मझौलिया अंचल का क्लर्क सस्पेंड, 10 हजार रुपये रिश्वत लेने का वीडियो हुआ था वायरल✦क्या यही शराबबंदी है? दवा दुकान में बेची जा रही थी शराब, बड़ी खेप के साथ दुकानदार गिरफ्तार ✦Bihar MLC Election: नवल किशोर यादव पटना शिक्षक सीट से छठी बार मैदान में, BJP अध्यक्ष ने दिया उम्मीदवारी का प्रपत्र..5 तारीख को करेंगे नामांकन ✦पेट्रोल 5 और डीजल 3 रुपये महंगा, इस तेल कंपनी ने बढ़ाए दाम; जेब पर पड़ेगा कितना असर?✦बिहार में ‘जुगाड़ टेक्नोलॉजी’ पर टिका सरकारी स्कूल: बेंच-डेस्क के सहारे छत का पिलर, जर्जर भवन में 191 बच्चों की जान जोखिम में✦बेतिया में घूस लेने के आरोप में मझौलिया अंचल का क्लर्क सस्पेंड, 10 हजार रुपये रिश्वत लेने का वीडियो हुआ था वायरल✦क्या यही शराबबंदी है? दवा दुकान में बेची जा रही थी शराब, बड़ी खेप के साथ दुकानदार गिरफ्तार ✦Bihar MLC Election: नवल किशोर यादव पटना शिक्षक सीट से छठी बार मैदान में, BJP अध्यक्ष ने दिया उम्मीदवारी का प्रपत्र..5 तारीख को करेंगे नामांकन ✦पेट्रोल 5 और डीजल 3 रुपये महंगा, इस तेल कंपनी ने बढ़ाए दाम; जेब पर पड़ेगा कितना असर?✦बिहार में ‘जुगाड़ टेक्नोलॉजी’ पर टिका सरकारी स्कूल: बेंच-डेस्क के सहारे छत का पिलर, जर्जर भवन में 191 बच्चों की जान जोखिम में

बिहार पुलिस में फॉरेस्ट गार्ड की भर्ती के लिए 11,618 आवेदन रद्द, यहां देखिये रिजेक्टेड कैंडिडेट्स की पूरी लिस्ट

PATNA : केंद्रीय चयन पर्षद (सिपाही भर्ती) ने बिहार सरकार के पर्यावरण, वन एवं जलवायु परिवर्तन विभाग में वनरक्षी यानी कि फॉरेस्ट गार्ड के 484 पदों पर भर्ती के लिए वैकेंसी निकाल

बिहार पुलिस में फॉरेस्ट गार्ड की भर्ती के लिए 11,618 आवेदन रद्द, यहां देखिये रिजेक्टेड कैंडिडेट्स की पूरी लिस्ट
First Bihar
2 मिनट

PATNA :  केंद्रीय चयन पर्षद (सिपाही भर्ती) ने बिहार सरकार के पर्यावरण, वन एवं जलवायु परिवर्तन विभाग में वनरक्षी यानी कि फॉरेस्ट गार्ड के 484 पदों पर भर्ती के लिए वैकेंसी निकाली है. इन पदों पर भर्ती के लिए जिन्हों ने आवेदन किया है, उनमें से 11 हजार 618 उम्मीदवारों के आवेदन रद्द कर दिए गए हैं. केंद्रीय चयन पर्षद सिपाही भर्ती की ओर से रिजेक्टेड कैंडिडेट्स की सूची जारी की गई है, इस खबर में नीचे उनकी पूरी लिस्ट दी हुई है.


केंद्रीय चयन पर्षद (सिपाही भर्ती) ने बिहार सरकार के पर्यावरण, वन एवं जलवायु परिवर्तन विभाग में वनरक्षी ( फॉरेस्ट गार्ड ) के पद पर 484 वैकेंसी निकाली गई है. इनमें 186 पद अनारक्षित हैं जबकि 41 ईडब्ल्यूएस, 125 बीसी, 46 ईबीसी, 07 बीसी महिला, 72 एससी, 7 एसटी और 7 पिछले वर्गों की महिला वर्ग के लिए आरक्षित हैं.


इन पदों पर भर्ती के लिए 4 सितंबर तज लाखों उम्मीदवारों ने ऑनलाइन आवेदन किया था. उम्मीदवारों की उम्र न्यूनतम 18 साल और अधिकतम 23 साल है. शैक्षणिक योग्यता के रूप में मान्यता प्राप्त बोर्ड से 12वीं कक्षा पास होना अनिवार्य है. इन पदों पर लिखित परीक्षा और शारीरिक दक्षता परीक्षा (PET) के आधार पर ही मेरिट बनेगी  होगी.


👉 यहां देखिये रिजेक्ट कैंडिडेट्स की पूरी लिस्ट


लिखित परीक्षा का स्तर 12वीं लेवल का होगा. गणित और विज्ञान के प्रश्न 10वीं के स्तर के होंगे. 2 घंटे का पेपर होगा. इसमें 4-4 अंकों के 100 ऑब्जेक्टिव प्रश्न पूछे जाएंगे. यानी पूरा पेपर 400 अंकों का होगा. लिखित परीक्षा में सफल उम्मीदवारों को शारीरिक दक्षता परीक्षा के लिए बुलाया जाएगा. फाइनल मेरिट लिस्ट लिखित परीक्षा में प्राप्त अंकों के आधार पर बनेगी. 


👉 पूरा नोटिफिकेशन पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें

टैग्स