ब्रेकिंग
Bankipur By Election Counting 2026: बाकीपुर उपचुनाव की मतगणना शुरू, पोस्टल बैलेट की गिनती के बाद खुलेगी EVMBankipur By Election Result 2026: आज तय होगी सियासी बादशाहत, 21 राउंड की काउंटिंग में BJP, RJD या जन सुराज किसके सिर सजेगा ताज?Bihar weather: 3 अगस्त को बिहार में मौसम का कहर! इन जिलों में होगी अति भारी बारिश, IMD ने जारी किया बड़ा अलर्टपाकिस्तान में पुलिस स्टेशन के बाहर आत्मघाती हमला, 14 लोगों की मौत 20 घायलडेहरी EO हत्याकांड: मृतक की पत्नी के आरोपों पर चिराग के विधायक सोनू सिंह की सफाई, कहा-इस मामले की निष्पक्ष जांच होBankipur By Election Counting 2026: बाकीपुर उपचुनाव की मतगणना शुरू, पोस्टल बैलेट की गिनती के बाद खुलेगी EVMBankipur By Election Result 2026: आज तय होगी सियासी बादशाहत, 21 राउंड की काउंटिंग में BJP, RJD या जन सुराज किसके सिर सजेगा ताज?Bihar weather: 3 अगस्त को बिहार में मौसम का कहर! इन जिलों में होगी अति भारी बारिश, IMD ने जारी किया बड़ा अलर्टपाकिस्तान में पुलिस स्टेशन के बाहर आत्मघाती हमला, 14 लोगों की मौत 20 घायलडेहरी EO हत्याकांड: मृतक की पत्नी के आरोपों पर चिराग के विधायक सोनू सिंह की सफाई, कहा-इस मामले की निष्पक्ष जांच हो

Bihar Home Guard Bharti 2025: बिहार पुलिस में होगी 15000 होमगार्ड की बहाली, जानिये किस जिले में है कितनी वैकेंसी

Bihar Home Guard Bharti 2025: नौकरी की चाह रखने वाले यंगस्टर्स के लिए गुड न्यूज है। बिहार पुलिस में होमगार्ड के 15 हजार से अधिक पदों पर बहाली की जाएगी।

Bihar Police Home Guard Recruitment 2025
बिहार पुलिस में होगी 15000 होमगार्ड की बहाली
© google
Khushboo Gupta
Khushboo Gupta
3 मिनट

Bihar Police Home Guard Recruitment 2025: बिहार पुलिस में होमगार्ड के 15 हजार से अधिक पदों पर बहाली की जाएगी। इस भर्ती का प्रस्ताव और रोस्टर बिहार सरकार को भेजा जा चुका है। जिसमें जिलों के हिसाब से वैकेंसी की जानकारी भी दी गई है। ऐसे में बिहार पुलिस होमगार्ड की भर्ती जल्द ही निकलने वाली है। 


होमगार्ड की बहाली के भर्ती का प्रस्ताव जिलेवार वैकेंसी रोस्टर के साथ भेजा जा चुका है। ऐसे में इस भर्ती की प्रक्रिया शुरू हो गई है। जिसके लिए जल्द ही आधिकारिक नोटिफिकेशन भी जारी किया जाएगा। विज्ञापन पब्लिश करने के लिए प्रारुप भी मांगा गया है। भर्ती के ऑफिशियल शॉर्ट नोटिस में जिलेवार वैकेंसी का ब्यौरा भी दिया गया है। रोस्टर जारी होने के बाद इसी महीने बिहार पुलिस होम गार्ड सरकारी नौकरी का आधिकारिक नोटिफिकेशन जारी होने की उम्मीद है। हालांकि अभी इस पर किसी तरह की आधिकारिक जानकारी सामने नहीं आई है।


आपको बता दें कि होमगार्ड की इस भर्ती के लिए CSBC केंद्रीय चयन पर्षद के द्वारा ऑफिशियल वेबसाइट csbc.bihar.gov.in पर विज्ञापन जारी किया जाएगा। जिसके बाद निर्धारित तारीख से फॉर्म भरने की प्रक्रिया चालू की जाएगी। इस भर्ती में आवेदन के लिए न्यूनतम योग्यता 10वीं या 12वीं पास या इसके समकक्ष हो सकती है। हालांकि शैक्षिक योग्यता, आयुसीमा, सैलरी, हाइट संबंधित संपूर्ण जानकारी आधिकारिक विज्ञापन जारी होने के बाद ही सामने आ पाएंगी। 


संक्षिप्त अधिसूचना के मुताबिक 31 दिसंबर 2024 तक होमगार्ड की रिक्तियों की संख्या जिलेवार नीचे बताए टेबल के मुताबिक प्रस्तावित है। जानिये प्रस्तावित जिलेवार वैकेंसी लिस्ट।


जिला का नाम    वैकेंसी

पटना                   1479

नालन्दा                 812

भोजपुर                 511

रोहतास                559

बक्सर                  312

कैमूर/भभुआ       241

गया                   909

नवादा                361

जहानाबाज          317

अरवल                 0

औरंगाबाद           217

मुजफ्फरनगर      296

सीतामढी           439

शिवहरी             78

छपरा                690

सिवान               231

गोपालगंज        395

मोतिहारी        474

बेतिया           311

बगहा             0

दरभंगा         741

समस्तीपुर     731

मधुबनी        607

पूर्णियां        280

कटिहार      484

अररिया      122

किशनगंज    280

सहरसा        74

सुपौल       144

मधेपुरा    193

भागलपुर    666

बॉका    294

नवगछिया    0

मुंगेर    171

जमुई    257

लखीसराय    123

शेखपुरा    192

खगड़िया    111

बेगूसराय    422

कुल      15000


रिपोर्टिंग
K

रिपोर्टर

KHUSHBOO GUPTA

FirstBihar संवाददाता